फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND W vs SL W Indian Women Penalised For Slow Over-Rate Against Sri Lanka In Tri-Series Opener know details

IND W vs SL W: आईसीसी ने लगाया भारतीय टीम पर जुर्माना, श्रीलंका के खिलाफ मैच में हुई इस गलती की मिली सजा

Tue, 29 Apr 2025 10:25 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 29 Apr 2025 10:25 PM IST
सार

आईसीसी ने मंगलवार को भारतीय टीम पर मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया है। क्रिकेट की वैश्विक संस्था ने इसकी जानकारी देते हुए कहा- खिलाड़ियों और टीम के सहयोगी कर्मियों के लिए आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 ( न्यूनतम ओवर गति से संबंधित) के तहत खिलाड़ियों पर उनके द्वारा आवंटित समय में गेंदबाजी करने में विफल रहने पर प्रत्येक ओवर के लिए उनकी मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है।

विज्ञापन
IND W vs SL W Indian Women Penalised For Slow Over-Rate Against Sri Lanka In Tri-Series Opener know details
हरमनप्रीत कौर - फोटो : ANI

विस्तार

श्रीलंका के खिलाफ त्रिकोणीय सीरीज के पहले मुकाबले में धीमी ओवर गति के कारण अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने भारतीय टीम पर जुर्माना लगाया है। यह मुकाबला रविवार को कोलंबो में ही खेला गया था जिसे हरमनप्रीत कौर की टीम ने नौ विकेट से जीता था।
विज्ञापन

आईसीसी ने लगाया मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना
आईसीसी ने मंगलवार को भारतीय टीम पर मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया है। क्रिकेट की वैश्विक संस्था ने इसकी जानकारी देते हुए कहा- खिलाड़ियों और टीम के सहयोगी कर्मियों के लिए आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 ( न्यूनतम ओवर गति से संबंधित) के तहत खिलाड़ियों पर उनके द्वारा आवंटित समय में गेंदबाजी करने में विफल रहने पर प्रत्येक ओवर के लिए उनकी मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरमनप्रीत ने स्वीकार की गलती
भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अपराध और प्रस्तावित जुर्माने को स्वीकार कर लिया, इसलिए औपचारिक सुनवाई की कोई आवश्यकता नहीं पड़ी। मैदानी अंपायर अन्ना हैरिस और निमाली परेरा, तीसरे अंपायर लिंडन हैनिबल और चौथे अंपायर डेदुनु डी सिल्वा ने आरोप तय किए।
 
विज्ञापन

भारत ने जीते दोनों मुकाबले
त्रिकोणीय सीरीज के शुरआती दोनों मैच भारतीय टीम ने जीते हैं। रविवार को कोलंबो में बारिश के कारण पहला मैच 39 ओवर का कर दिया गया था। टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की महिला टीम ने 38.1 ओवर में 10 विकेट खोकर 147 रन बनाए। जवाब में  भारत ने 29.4 ओवर में एक विकेट गंवाकर 149 रन बनाए और 56 गेंदों के शेष रहते मुकाबला अपने नाम कर लिया। ऑफ स्पिनर राणा और बाएं हाथ की स्पिनर चरणी ने आठ-आठ ओवर के अपने कोटे को पूरा करते हुए क्रमश: 31 रन पर तीन और 26 रन पर दो विकेट चटकाए। अनुभवी ऑफ स्पिनर दीप्ति शर्मा ने भी 5.1 ओवर में 22 रन देकर दो विकेट चटकाए।

वहीं, त्रिकोणीय सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 15 रन से हराया। मंगलवार को कोलंबो में खेले गए मुकाबले में प्रतिका रावल की अर्धशतकीय पारी के दम पर भारत ने 50 ओवर में छह विकेट खोकर 276 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका 49.2 ओवर में 261 रन पर ऑलआउट हो गई। उनके लिए तजमीन ब्रिट्स ने सर्वाधिक 109 रन बनाए। स्नेह राणा ने पांच विकेट लिए जबकि अरुंधति रेड्डी, श्री चरणी और दीप्ति शर्मा ने एक-एक सफलता हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed