IND-W vs NZ-W Live Streaming: भारतीय टीम के सामने होगी मेजबान न्यूजीलैंड की चुनौती, कब, कहां और कैसे देखें इस मैच का लाइव प्रसारण
आईसीसी महिला विश्वकप में भारतीय क्रिकेट टीम ने विजयी आगाज किया है। मिताली राज की अगुआई में टीम इंडिया ने पहले मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी लेकिन अब उसके न्यूजीलेंड के रूप में बड़ी चुनौती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईसीसी महिला विश्वकप में भारतीय क्रिकेट टीम ने विजयी आगाज किया है। मिताली राज की अगुआई में टीम इंडिया ने पहले मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी लेकिन अब उसके न्यूजीलेंड के रूप में बड़ी चुनौती है। उसका सामना करने के लिए भारत को अपनी बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी में भी सुधार करना होगा। हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भारत को 4-1 से हार मिली थी। ऐसे में भारतीय टीम यहां इस हार का बदला भी लेना चाहेगी। आइए जानते हैं मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकॉस्ट की सारी जानकारी...
कब खेला जाएगा भारत और न्यूजीलैंड की महिला टीमों के बीच वनडे वर्ल्ड कप मैच?
भारत और न्यूजीलैंड की महिला टीमों के बीच 10 मार्च यानी गुरुवार को मैच खेला जाएगा।
कहां खेला जाएगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैच?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड कप मैच हैमिल्टन के सेडोन पार्क में खेला जाएगा।
कितने बजे खेला जाएगा मैच?
इस मैच में टॉस भारतीय समयानुसार सुबह छह बजे होगा और पहली गेंद साढ़े छह बजे फेंकी जाएगी।
कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होंगे मुकाबले?
महिला वनडे वर्ल्ड कप के प्रसारण अधिकार स्टार नेटवर्क के पास है। इसलिए भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच का प्रसारण भी स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर किया जाएगा। आप स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर अलग-अलग भाषाओं में लाइव मैच देख सकते हैं।
कहां देख सकते हैं ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच विश्व कप मुकाबले की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में हॉटस्टार एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा मैच से जुड़ी खबरें और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
भारतीय टीम:
मिताली राज (कप्तान), तानिया भाटिया (विकेटकीपर), झूलन गोस्वामी, हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, पूनम यादव, राजेश्वरी गायकवाड़, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, मेघना सिंह, पूजा वस्त्राकर, रेणुका सिंह, शेफाली वर्मा, ऋचा घोष, यस्तिका भाटिया