फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND W vs IRE W: India beat Ireland by 116 runs in the second ODI register 2-0 lead in the series

IND W vs IRE W: भारत ने दूसरे वनडे में आयरलैंड को 116 रन से हराया, सीरीज में दर्ज की 2-0 की अजेय बढ़त

Sun, 12 Jan 2025 07:05 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 12 Jan 2025 07:05 PM IST
सार

भारत ने स्मृति मंधाना (73), प्रतिका रावल (67), हरलीन देओल (89) और जेमिमा रोड्रिग्स (102) की दमदार पारियों की बदौलत 50 ओवर में पांच विकेट पर 370 रन बनाए। जवाब में आयरलैंड की टीम निर्धारित ओवर में सात विकेट पर सिर्फ 254 रन ही बना सकी। 

विज्ञापन
IND W vs IRE W: India beat Ireland by 116 runs in the second ODI register 2-0 lead in the series
भारतीय महिला टीम - फोटो : @BCCIWomen

विस्तार

भारत ने आयरलैंड को दूसरे वनडे में 116 रन से हराकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। अब टीम इंडिया तीसरे और अंतिम मैच में मेहमानों का सूपड़ा साफ करना चाहेगी। यह मुकाबला बुधवार को राजकोट में ही खेला जाएगा। रविवार को खेले गए मुकाबले में भारत ने स्मृति मंधाना (73), प्रतिका रावल (67), हरलीन देओल (89) और जेमिमा रोड्रिग्स (102) की दमदार पारियों की बदौलत 50 ओवर में पांच विकेट पर 370 रन बनाए। यह महिलाओं के वनडे में भारत का सर्वोच्च स्कोर है। इससे पहले 2017 में भारत ने आयरलैंड के खिलाफ ही वडोदरा में दो विकेट गंवाकर 358 रन बनाए थे। महिलाओं के वनडे में यह ओवरऑल 15वां सबसे बड़ा स्कोर है। जवाब में आयरलैंड की टीम निर्धारित ओवर में सात विकेट पर सिर्फ 254 रन ही बना सकी। 
विज्ञापन

आयरलैंड की पारी
लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड की शुरुआत कुछ खास नहीं हुई। टीम को पहला झटका उनकी कप्तान गैबी लेविस (12) के रूप में ही लगा। उन्हें सयाली सतघरे ने अपना शिकार बनाया। इस मुकाबले में  क्रिस्टिना कुल्टर रीली ने सबसे ज्यादा 80 रन बनाये। सारा फोर्ब्स ने 38 जबकि लॉरा डेनली ने 37 रन का योगदान दिया। लेकिन दूसरे छोर से बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। दीप्ति शर्मा और प्रिया मिश्रा की स्पिन गेंदबाजों की जोड़ी के सामने आयरलैंड के बल्लेबाजों ने संघर्ष किया। अनुभवी दीप्ति ने तीन विकेट लिए जबकि प्रिया ने 53 रन देकर दो विकेट चटकाए। तितास साधु और सयाली सतघरे को एक-एक सफलता मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत की पारी
कप्तान स्मृति मंधाना और प्रतिका ने एकबार फिर टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 156 रन जोड़े। मंधाना ने 54 गेंद में 10 चौके और दो छक्के की मदद से 73 रन और प्रतिका ने 61 गेंद में आठ चौके और एक छक्के की मदद से 67 रन की विस्फोटक पारी खेली। इसके बाद हरलीन देओल ने भी अर्धशतक लगाया। उन्होंने 84 गेंद में 12 चौके की मदद से 89 रन बनाए। जेमिमा ने 91 गेंद में 12 चौके की मदद से 102 रन की पारी खेली। यह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और महिला वनडे में जेमिमा का पहला शतक है। ऋचा घोष पांच गेंद में 10 रन बनाकर आउट हुईं। तेजल हसाबनिस और सयाली सतघरे दो-दो रन बनाकर नाबाद रहीं। आयरलैंड की ओर से ओरला प्रेंडरगास्ट और आर्लीन केली ने दो-दो विकेट लिए। जॉर्जिना डेंपसे को एक विकेट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed