{"_id":"68f51f83cc8cb149a00b385d","slug":"ind-w-vs-eng-w-world-cup-match-analysis-innings-key-highlights-and-turning-points-news-in-hindi-2025-10-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND W vs ENG W: इंग्लैंड की जीत से अंक तालिका में आया भूचाल, लगातार तीसरी हार से भारतीय टीम पर मंडराया खतरा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND W vs ENG W: इंग्लैंड की जीत से अंक तालिका में आया भूचाल, लगातार तीसरी हार से भारतीय टीम पर मंडराया खतरा
Sun, 19 Oct 2025 10:57 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sun, 19 Oct 2025 10:57 PM IST
सार
इंग्लैंड की महिला टीम ने भारत को चार रन से हराकर महिला विश्व कप की अंक तालिका में दूसरा स्थान हासिल कर लिया। इंदौर में खेले गए 20वें मैच में इंग्लैंड की टीम ने भारत के सामने 289 रनों का लक्ष्य रखा था। हीदर नाइट के शतक और एमी जोंस के अर्धशतक की मदद से इंग्लैंड ने 50 ओवर में आठ विकेट पर 288 रन बनाए। जवाब में भारतीय महिला टीम निर्धारित ओवरों में छह विकेट पर सिर्फ 284 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
भारत बनाम इंग्लैंड
- फोटो : BCCI Women-x
विस्तार
महिला विश्व कप के 20वें मैच में इंग्लैंड की महिला टीम ने भारत को रोमांचक मुकाबले में चार रन से हराकर अंक तालिका में दूसरा स्थान हासिल कर लिया। इंदौर में खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने कप्तान हीदर नाइट (109 रन) के शानदार शतक और एमी जोंस (56 रन) के अर्धशतक की बदौलत 50 ओवर में आठ विकेट पर 288 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम निर्धारित 50 ओवर में छह विकेट पर 284 रन ही बना सकी और चार रन से मुकाबला हार गई। भारत की ओर से स्मृति मंधाना (88 रन), हरमनप्रीत कौर (70 रन) और दीप्ति शर्मा (50 रन) ने शानदार अर्धशतकीय पारियां खेलीं। गेंदबाजी में इंग्लैंड के लिए नैट सिवर-ब्रंट ने दो विकेट लिए, जबकि लॉरेन बेल, लिंसी स्मिथ, चार्ली डीन और सोफी एक्लेस्टोन को एक-एक सफलता मिली।
विज्ञापन
Trending Videos
लगातार तीसरी हार से भारत पर संकट
मौजूदा टूर्नामेंट में भारतीय महिला टीम को लगातार तीसरी हार झेलनी पड़ी है। इंग्लैंड से पहले भारत को ऑस्ट्रेलिया ने तीन विकेट और दक्षिण अफ्रीका ने तीन विकेट से हराया था। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम ने अब तक पांच मैच खेले हैं, जिनमें से दो में जीत और तीन में हार मिली है। भारत चार अंकों के साथ अंक तालिका में चौथे स्थान पर है और उसका नेट रन रेट +0.526 है। सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए भारत को अब अपने बाकी दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज करना अनिवार्य होगा। वहीं, इंग्लैंड की टीम पांच में से चार मुकाबले जीतकर नौ अंक और +1.490 नेट रन रेट के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई और सेमीफाइनल में पहुंचने वाली तीसरी टीम बन गई। ऑस्ट्रेलिया शीर्ष स्थान पर है, जबकि दक्षिण अफ्रीका आठ अंकों के साथ तीसरे पायदान पर खिसक गया है। दोनों टीमें पहले ही सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर चुकी हैं।

हीदर नाइट का शतक, दीप्ति शर्मा की शानदार गेंदबाजी
इंग्लैंड की हीदर नाइट ने शानदार 109 रन (91 गेंद, 15 चौके, 1 छक्का) की पारी खेली और टीम की जीत की नींव रखी। उनके साथ एमी जोंस ने 56 रन की अहम पारी खेली। दोनों ने पहले विकेट के लिए 73 रन की साझेदारी की, जिससे इंग्लैंड को मजबूत शुरुआत मिली। दीप्ति शर्मा ने भारत की ओर से सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी की और 4 विकेट मात्र 51 रन देकर हासिल किए। उनके अलावा स्री चरनी ने 2 विकेट (68 रन) झटके। नाइट और नैट सिवर-ब्रंट (40) के बीच तीसरे विकेट के लिए 113 रनों की साझेदारी हुई जिसने इंग्लैंड को 250 के पार पहुंचा दिया। हालांकि, नाइट के रन आउट होते ही इंग्लैंड की पारी लड़खड़ा गई और टीम ने अंतिम छह ओवरों में सिर्फ 42 रन जोड़ते हुए पांच विकेट गंवाए।
तीन भारतीय बल्लेबाजों के अर्धशतक भी नहीं दिला सके जीत
लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत खराब रही। पावरप्ले में प्रतीका रावल (0) और हर्लीन देओल (12) के जल्दी आउट होने से टीम पर दबाव बढ़ गया। इसके बाद स्मृति मंधाना (88) और हरमनप्रीत कौर (70) ने तीसरे विकेट के लिए 125 रनों की साझेदारी कर भारत को मजबूत स्थिति में ला खड़ा किया। हरमनप्रीत को चार्ली डीन ने कैच आउट कराया, जबकि मंधाना को लिंसी स्मिथ ने लॉन्ग ऑन पर कैच कराया। इसके बाद दीप्ति शर्मा (50) ने भी उपयोगी अर्धशतक लगाया और मंधाना के साथ 69 रनों की साझेदारी की, जिससे भारत की उम्मीदें जिंदा रहीं। लेकिन इंग्लैंड के गेंदबाजों ने आख़िरी ओवरों में शानदार वापसी की। इंग्लैंड की ओर से नैट सिवर-ब्रंट ने 2/47, जबकि स्मिथ, डीन, एकलस्टोन और बेल ने एक-एक विकेट झटका। भारत 234/3 से आगे बढ़ रहा था, लेकिन मंधाना, ऋचा घोष और दीप्ति के लगातार आउट होने से टीम की लय टूट गई।