फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND W vs ENG W Test Live Score: India Women vs England Women 1st Test Day 2 Match Scorecard Updates

IND W vs ENG W Highlights: दूसरे दिन का खेल खत्म, दूसरी पारी में भारत 186/6, अब तक 478 रन की हुई कुल बढ़त

Fri, 15 Dec 2023 05:12 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नवी मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नवी मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 15 Dec 2023 05:12 PM IST
सार

IND W vs ENG W Test 2023 Day-2 Highlights: दूसरे दिन भारत ने सात विकेट पर 410 रन से आगे खेलना शुरू किया और 18 रन बनाने में बाकी बचे तीन विकेट गंवा दिए। इसके बाद इंग्लैंड को पहली पारी में 136 रन पर समेट दिया। फॉलोऑन देने की बजाय टीम इंडिया दूसरी पारी में खुद ही बल्लेबाजी कर रही है।

विज्ञापन
IND W vs ENG W Test Live Score: India Women vs England Women 1st Test Day 2 Match Scorecard Updates
भारत बनाम इंग्लैंड महिला टेस्ट मैच - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में एकमात्र टेस्ट मैच खेला जा रहा है। भारत की पहली पारी आज 428 रन पर समाप्त हो गई। टीम इंडिया ने शुक्रवार के स्कोर में 18 रन और जोड़े। जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी 136 पर सिमट गई। भारत को 292 रन की बढ़त मिली थी। भारत ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक अपनी दूसरी पारी में छह विकेट पर 186 रन बना लिए हैं। पूजा वस्त्राकर 17 और कप्तान हरमनप्रीत कौर 44 रन बनाकर नाबाद हैं। भारत की बढ़त अब तक कुल 478 रन की हो चुकी है।
विज्ञापन


इंग्लैंड ने अपने आखिरी सात विकेट सिर्फ 28 रन बनाने में गंवा दिए। इंग्लिश टीम फॉलोऑन नहीं बचा सकी। हालांकि, भारतीय टीम ने इंग्लैंड को न्योता देने की बजाय खुद ही दूसरी पारी में बल्लेबाजी की। भारतीय टीम की स्थिति फिलहाल मजबूत है और उसका पलड़ा भारी दिखाई पड़ रहा है।
विज्ञापन

भारत की दूसरी पारी
दूसरी पारी में टीम इंडिया की शुरुआत ठीक ठाक रही। स्मृति मंधाना और शैफाली वर्मा ने 61 रन जोड़े। शैफाली 33 रन और मंधाना 26 रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद यास्तिका भाटिया नौ रन बना सकीं। जेमिमा रॉड्रिग्स ने 27 रन की पारी खेली। दीप्ति शर्मा 18 गेंद पर 20 रन बनाकर पवेलियन चलती बनीं। वहीं, स्नेह राणा खाता नहीं खोल सकीं। फिलहाल हरमनप्रीत और पूजा के बीच सातवें विकेट के लिए अब तक 53 रन की नाबाद साझेदारी हो चुकी है। इंग्लैंड के लिए चार्ली डीन ने चार विकेट लिए हैं, जबकि सोफी एक्लेस्टोन को दो विकेट मिले हैं।

इंग्लैंड की पहली पारी

IND W vs ENG W Test Live Score: India Women vs England Women 1st Test Day 2 Match Scorecard Updates
भारत बनाम इंग्लैंड महिला टेस्ट मैच - फोटो : सोशल मीडिया
इंग्लैंड की पहली पारी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सोफिया डंकले और कप्तान हीथर नाइट दोनों 11-11 रन बनाकर आउट हुईं। डंकले को रेणुका ने बोल्ड किया। वहीं, हीथर को पूजा वस्त्राकर ने एल्बीडब्ल्यू आउट किया। इसके बाद टैमी ब्यूमोंट और नेट शीवर ने तीसरे विकेट के लिए 51 रन की साझेदारी निभाई। ब्यूमोंट 10 रन बनाकर रन आउट हुईं। इसके बाद दीप्ति शर्मा ने डेनिएल वायट को कैच आउट कराया। वह 19 रन बना सकीं। इसके बाद दीप्ति ने इंग्लैंड की पारी के 30वें ओवर में दो विकेट लिए। उन्होंने चौथी गेंद पर एमी जोंस को शेफाली वर्मा के हाथों कैच कराया। जोंस 12 रन बना सकीं। इसके बाद आखिरी गेंद पर सोफी एक्लेस्टोन को बोल्ड किया। एक्लेस्टोन खाता भी नहीं खोल सकीं।

इसके बाद स्नेह राणा ने नेट शीवर को बोल्ड किया। वह 70 गेंद पर 59 रन की अपनी पारी में 10 चौके लगा सकीं। इसके बाद राणा ने चार्ली डीन को भी एल्बीडब्ल्यू किया। वह खाता नहीं खोल सकीं। वहीं, दीप्ति ने केट क्रॉस (1) और लॉरेन फिलर (5) को आउट कर इंग्लैंड की पारी को 136 रन पर समेट दिया। भारत के लिए दीप्ति शर्मा ने सात रन देकर पांच विकेट झटके। वहीं, स्नेह राणा को दो विकेट मिले। रेणुका और पूजा को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन

भारत की पहली पारी में चार अर्धशतक लगे
भारतीय पारी के दौरान चार बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाए। इनमें डेब्यू करने वालीं शुभा सतीश ने सबसे ज्यादा 69 रन बनाए। वहीं, जेमिमा रॉड्रिग्स ने 68 रन और दीप्ति शर्मा ने 67 रन की पारी खेली। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 49 रन बनाए। इसके अलावा स्मृति मंधाना ने 17, शेफाली वर्मा ने 19 रन, स्नेह राणा ने 30 रन और पूजा वस्त्राकर ने 10* रन की पारी खेली। 

दूसरे दिन भारत ने सात विकेट पर 410 रन से आगे खेलना शुरू किया। आज दीप्ति आउट होने वाली पहली बल्लेबाज रहीं। उन्हें बेल ने एक्लेस्टोन के हाथों कैच कराया। अपनी 67 रन की पारी में उन्होंने 10 चौके और एक छक्का लगाया। उनके आउट होते ही भारतीय पारी सिमट गई। रेणुका सिंह  एक रन और राजेश्वरी गायकवाड़ खाता खोले बिना पवेलियन लौटीं। इंग्लैंड की ओर से एल बेल और सोफी एक्लेस्टोन ने सबसे ज्यादा तीन-तीन विकेट लिए। वहीं, केट क्रॉस, नेट शीवर ब्रंट और चार्ली डीन को एक-एक विकेट मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed