{"_id":"6861238246f4a820d80fa03c","slug":"ind-w-vs-eng-w-t20i-smriti-mandhana-speaks-on-hitting-century-against-england-know-details-2025-06-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND W vs ENG W: इंग्लैंड के खिलाफ शतकीय पारी खेलकर गदगद हुईं बल्लेबाज स्मृति मंधाना, बोलीं- यह बहुत खास है","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND W vs ENG W: इंग्लैंड के खिलाफ शतकीय पारी खेलकर गदगद हुईं बल्लेबाज स्मृति मंधाना, बोलीं- यह बहुत खास है
Sun, 29 Jun 2025 04:59 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sun, 29 Jun 2025 04:59 PM IST
सार
भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड को पहले टी20 मैच में 97 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। शनिवार को नॉटिंघम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने कप्तान स्मृति मंधाना की शतकीय पारी के दम पर 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 210 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की महिला टीम 14.5 ओवर में सिर्फ 113 रन बना सकी और ऑलआउट हो गई।
विज्ञापन
स्मृति मंधाना
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय टीम की कार्यवाहक कप्तान स्मृति मंधाना ने इंग्लैंड के खिलाफ शनिवार को खेले गए पहले टी20 मैच में शतक जड़ा और 97 रन से टीम को जीत दिलाई। मुकाबले के बाद मंधाना ने कहा कि इस प्रारूप में शतक लगाना उनके लिए विशेष मायने रखता है क्योंकि वह नैसर्गिक तौर पर पावर हिटर नहीं हैं। मंधाना ने अपने 149वें मैच में अपना पहला टी20 शतक लगाया। उन्होंने 62 गेंदों पर 15 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 112 रन बनाए।
विज्ञापन
'टी20 अंतरराष्ट्रीय में शतक लगाना खास है'
मैच के बाद प्रेस कान्फ्रेंस में मंधाना ने कहा, 'यह अच्छा अहसास है, क्योंकि यह प्रारूप ऐसा है जिसमें एक बल्लेबाज के तौर पर मुझे लगातार प्रयास और सुधार करते रहना होगा। यह मेरे लिए बहुत नैसर्गिक प्रारूप नहीं है। मैं पावर हिटर नहीं हूं और मुझे अपनी टाइमिंग पर भरोसा रखकर शॉट मारना पसंद है लेकिन मैं अपनी पावर हिटिंग पर भी काम करने की कोशिश कर रही हूं। इस प्रारूप में शतक बनाना वास्तव में खास है। मैंने टेस्ट क्रिकेट और एक दिवसीय क्रिकेट में भी शतक लगाए हैं, लेकिन यह दोनों प्रारूप मेरी बल्लेबाजी शैली के अधिक अनुकूल हैं।'

'मुझे विश्वास नहीं हो रहा'
मंधाना ने आगे कहा कि उन्हें विश्वास नहीं था कि वह यहां पहले मैच में शतक लगाने में सफल रहेगी। उन्होंने कहा, 'मैंने नहीं सोचा था कि में पहले मैच में ही शतक लगाने में सफल रहूंगी। मैं इससे पहले कुछ अवसरों पर यहां तक पहुंचने से चूक गई थी और मैं बहुत खुश हूं कि आज मैं इसे हासिल करने में सफल रही। पिछले 10 वर्षों में 70 और 80 रन पर आउट होना निराशाजनक था।'

इंग्लैंड को हराकर भारत ने हासिल की बढ़त
भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड को पहले टी20 मैच में 97 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। शनिवार को नॉटिंघम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने कप्तान स्मृति मंधाना की शतकीय पारी के दम पर 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 210 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की महिला टीम 14.5 ओवर में सिर्फ 113 रन बना सकी और ऑलआउट हो गई। उनके लिए कप्तान नेट सिवर ब्रंट ने सर्वाधिक 66 रनों की पारी खेली। वहीं, भारत के लिए श्री चरणी ने चार विकेट झटके जबकि दीप्ति शर्मा और राधा यादव को दो-दो विकेट मिले। इसके अलावा अमनजोत कौर और अरुंधति रेड्डी ने एक-एक सफलता अपने नाम की। अब दोनों टीमों का सामना एक जुलाई को दूसरे टी20 मैच में होगा। यह मैच ब्रिस्टल में खेला जाएगा।