{"_id":"631f6e3298ff4d3d3e1e2073","slug":"ind-w-vs-eng-w-indian-womens-vs-england-womens-team-2nd-odi-of-the-three-match-series-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND-W vs ENG-W: भारतीय महिला टीम के सामने टी-20 सीरीज बचाने की चुनौती, तीन मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला कल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND-W vs ENG-W: भारतीय महिला टीम के सामने टी-20 सीरीज बचाने की चुनौती, तीन मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला कल
Mon, 12 Sep 2022 11:07 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्टल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्टल
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 12 Sep 2022 11:07 PM IST
सार
चेस्टर ली स्ट्रीट में पहले मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने इंग्लैंड की गेंदबाजों के सामने घुटने टेक दिए थे। सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने मैच से पूर्व कहा, ‘पहले मैच के बाद हमने कुछ चीजों पर चर्चा की। बेशक हमने वैसा क्रिकेट नहीं खेला जो पिछले कुछ महीनों से खेल रहे थे।
विज्ञापन
भारतीय महिला क्रिकेट टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम मंगलवार को यहां होने वाले दूसरे टी-20 मुकाबले में बेहतर बल्लेबाजी करने के इरादे से उतरेगी। भारतीय टीम को पहले मैच में नौ विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। तीन मैचों की सीरीज में अपनी उम्मीदें कायम रखने के लिए भारतीय टीम के लिए इस मैच में जीत जरूरी हो गई है।
चेस्टर ली स्ट्रीट में पहले मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने इंग्लैंड की गेंदबाजों के सामने घुटने टेक दिए थे। सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने मैच से पूर्व कहा, ‘पहले मैच के बाद हमने कुछ चीजों पर चर्चा की। बेशक हमने वैसा क्रिकेट नहीं खेला जो पिछले कुछ महीनों से खेल रहे थे।
उन्होंने कहा, ‘हमने अतीत में जो हासिल किया है उसके स्तर की बराबरी करने की जरूरत है। यह थोड़ा निराशाजनक था लेकिन यह एक बुरा दिन था।’ स्मृति ने चेस्टर ली स्ट्रीट पर पहले मैच में हार के बाद खेलने योग्य हालात नहीं होने की कप्तान हरमनप्रीत कौर की बात दोहराई लेकिन स्वीकार किया कि टीम को वास्तव में अपनी बल्लेबाजी में सुधार करने की जरूरत है, विशेषकर बीच के ओवरों में।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘हां पहले मैच में हालात उतने अच्छे नहीं थे और आउटफील्ड पर भी पैच थे लेकिन हम इसे बहाने के रूप में इस्तेमाल नहीं करेंगे। हमें 12वें और 18वें ओवर के बीच अपनी बल्लेबाजी में सुधार करने की जरूरत है। ऐसा हमने पहले मैच में नहीं किया है।’
स्मृति ने स्वीकार किया कि भारतीय बल्लेबाजों के ढुलमुल रवैये के कारण उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा और अगर उन्हें स्तरीय टीम को हराना है तो उनका लक्ष्य स्कोर को 160 से 170 रन के आसपास रखना होना चाहिए। स्मृति ने कहा, ‘आजकल टी20 क्रिकेट के स्तर को देखते हुए हमें सुरक्षित रहने के लिए 160 से 170 रन बनाने होंगे। लेकिन यह विकेट की प्रकृति पर भी निर्भर करता है।’
उन्होंने कहा, ‘राष्ट्रमंडल खेलों के बाद मुझे लगता है कि यह हरमन (हरमनप्रीत कौर), जेमिमा (रोड्रिग्ज) या मेरी जिम्मेदारी है कि हम 20 ओवरों तक खेलें। लेकिन यह टी 20 क्रिकेट है, हमने हेमलता और किरण भी टीम में शामिल किया है। लेकिन इस स्तर पर प्रदर्शन करने के लिए आपको उन्हें समय देना होगा।’
राधा का मैच में खेलना संदिग्ध
राधा यादव का दूसरे मैच में खेलना संदिग्ध है। उन्हें इंग्लैंड के लक्ष्य का पीछा करने के दौरान दूसरे ओवर में गेंद को रोकने के प्रयास में कंधे में चोट लग गई थी। भारत को पहले मैच में एक गेंदबाज की कमी खली। इस 23 वर्षीय ने दर्द के कारण मैदान छोड़ दिया और उनके जाने का मतलब यह भी था कि भारत के पास एक गेंदबाज कम थी। स्मृति ने कहा, ‘मेडिकल टीम अभी भी राधा यादव की स्थिति की जांच कर रही है। हम मैच से पहले ही उनकी उपलब्धता के बारे में जान पाएंगे।’