{"_id":"65728202648d3854ea07e538","slug":"ind-w-vs-eng-w-after-the-defeat-against-england-shreyanka-patil-said-better-fielding-is-needed-2023-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND W vs ENG W: इंग्लैंड के खिलाफ मिली हार के बाद भारत की श्रेयंका पाटिल, कहा- बेहतर फील्डिंग की है जरूरत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND W vs ENG W: इंग्लैंड के खिलाफ मिली हार के बाद भारत की श्रेयंका पाटिल, कहा- बेहतर फील्डिंग की है जरूरत
Fri, 08 Dec 2023 08:10 AM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Fri, 08 Dec 2023 08:10 AM IST
सार
रेणुका सिंह ठाकुर ने पहले ही ओवर में दो विकेट लिए लेकिन भारतीय टीम इसका फायदा नहीं उठा सकी। इंग्लैंड ने छह विकेट पर 197 रन बना डाले। जवाब में भारतीय टीम छह विकेट पर 159 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
श्रेयंका पाटिल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंग्लैंड के खिलाफ पहले महिला टी-20 मैच में 36 रन से मिली हार के बाद युवा ऑफ स्पिनर श्रेयंका पाटिल ने कहा कि भारत को गेंदबाजी में रफ्तार में विविधता के साथ बेहतर क्षेत्ररक्षण करना चाहिए था। रेणुका सिंह ठाकुर ने पहले ही ओवर में दो विकेट लिए लेकिन भारतीय टीम इसका फायदा नहीं उठा सकी। इंग्लैंड ने छह विकेट पर 197 रन बना डाले। जवाब में भारतीय टीम छह विकेट पर 159 रन ही बना सकी।
पाटिल ने पत्रकारों से कहा, ''हमें गेंदबाजी में रफ्तार में विविधता की जरूरत थी। विकेट गेंदबाजों के अनुकूल नहीं था और बल्लेबाजों को काफी मदद मिल रही थी। डेथ ओवरों में गेंदबाजी आसान नहीं थी।''
भारत के लिए टी-20 क्रिकेट में पदार्पण करने वाली पाटिल ने स्वीकार किया कि भारत को फील्डिंग में सुधार करना होगा। उन्होंने कहा, ''विकेट बल्लेबाजी के लिए शानदार था लेकिन गेंदबाजी आसान नहीं थी। हमने अच्छा काम किया। हमने इस पर बात की है कि कैसे सुधार हो सकता है। फील्डिंग बेहतर हो सकती थी। हम शानदार वापसी करेंगे।''