फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND-W vs BAN-W Asia Cup T20 Semi-Final Match Analysis Innings Key Highlights and Turning Points News in Hindi

Women's Asia Cup: बांग्लादेश को 10 विकेट से हराकर फाइनल में टीम इंडिया, फाइनल में श्रीलंका से होगा सामना

Fri, 26 Jul 2024 05:10 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दांबुला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दांबुला Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 26 Jul 2024 05:10 PM IST
सार

भारतीय टीम नौवीं बार महिला एशिया कप के फाइनल में पहुंच गई है। महिला एशिया कप की शुरुआत 2004 में हुई थी और टीम इंडिया तब चैंपियन बनी थी। भारतीय महिला क्रिकेट टीम आठवां एशिया कप खिताब जीतने के मिशन पर है।

विज्ञापन
IND-W vs BAN-W Asia Cup T20 Semi-Final Match Analysis Innings Key Highlights and Turning Points News in Hindi
महिला एशिया कप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय महिला टीम ने महिला एशिया कप टी20 के सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 10 विकेट से रौंद दिया है। शुक्रवार को दांबुला में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 80 रन बनाए थे। जवाब में टीम इंडिया ने इस लक्ष्य को बिना विकेट गंवाए 11 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। स्मृति मंधाना 39 गेंद में 55 रन और शेफाली वर्मा 26 रन बनाकर नाबाद रहीं। मंधाना ने अपनी पारी में नौ चौके और एक छक्का लगाया, जबकि शेफाली ने दो चौके लगाए। 28 जुलाई को फाइनल खेला जाना है। भारत का खिताबी मुकाबले में सामना मेजबान श्रीलंका से होगा जिसने एक अन्य सेमीफाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को तीन विकेट से हराया। 
विज्ञापन



 

IND-W vs BAN-W Asia Cup T20 Semi-Final Match Analysis Innings Key Highlights and Turning Points News in Hindi
भारतीय टीम - फोटो : BCCI
इस जीत के साथ भारतीय टीम नौवीं बार महिला एशिया कप के फाइनल में पहुंच गई है। महिला एशिया कप की शुरुआत 2004 में हुई थी और टीम इंडिया तब चैंपियन बनी थी। भारतीय महिला क्रिकेट टीम आठवां एशिया कप खिताब जीतने के मिशन पर है। उसने चार खिताब वनडे फॉर्मेट में और तीन खिताब टी20 फॉर्मेट में जीते हैं। 2008 तक यह टूर्नामेंट वनडे प्रारूप में खेला गया। वहीं, 2012 से यह टी20 प्रारूप में खेला जा रहा है। यह नौवां संस्करण है और भारत सात बार (2004, 2005, 2006, 2008, 2012, 2016, 2022) खिताब जीत चुका है। बांग्लादेश (2018) महिला एशिया कप का खिताब जीतने वाली एकमात्र अन्य टीम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

IND-W vs BAN-W Asia Cup T20 Semi-Final Match Analysis Innings Key Highlights and Turning Points News in Hindi
भारतीय टीम - फोटो : BCCI
इससे पहले तेज गेंदबाज रेणुका ठाकुर और स्पिनर राधा यादव की शानदार गेंदबाजी के दम पर भारत ने बांग्लादेश को आठ विकेट पर 80 रन पर रोक दिया था। रेणुका ने पारी की शुरुआत में लगातार चार ओवर डालते हुए 10 रन देकर तीन विकेट चटकाए। उन्होंने बांग्लादेश के शीर्ष क्रम को झकझोरा तो वहीं राधा ने मध्यक्रम के बल्लेबाजों को अपनी फिरकी पर नचाते हुए  14 रन देकर तीन विकेट लिए। बांग्लादेश के लिए कप्तान निगार सुल्ताना ने 51 गेंद में 32 रन, जबकि शोर्ना अख्तर ने नाबाद 19 रन का योगदान दिया। दोनों ने सातवें विकेट के लिए 36 रन की साझेदारी कर टीम को मुश्किल स्थिति से बाहर निकाला।
विज्ञापन

IND-W vs BAN-W Asia Cup T20 Semi-Final Match Analysis Innings Key Highlights and Turning Points News in Hindi
भारतीय टीम - फोटो : BCCI
बांग्लादेश ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन  रेणुका ने पहले ओवर में ही छक्का खाने के बाद दिलारा अख्तर को चलता किया। दिलारा के एक और बड़ा शॉट खेला लेकिन यह डीप मिडविकेट पर खड़ी उमा छेत्री को पार करने के लिए काफी नहीं था। उन्होंने अपने अगले दो ओवरों में इश्मा तंजीम और मुर्शिदा खातून को चलता किया जिससे पावर प्ले में बांग्लादेश की टीम तीन विकेट पर 25 रन ही बना सकी।

IND-W vs BAN-W Asia Cup T20 Semi-Final Match Analysis Innings Key Highlights and Turning Points News in Hindi
भारतीय टीम - फोटो : BCCI
कप्तान सुल्ताना ने एक छोर से पारी को संभालने की कोशिश की। भारतीय गेंदबाजों ने सातवें से 10वें ओवर के बीच सात रन खर्च किए और इस दौरान राधा ने रूमाना अहमद को आउट कर शिकंजा और कस दिया। भारतीय स्पिनरों की सटीक लाइन लेंथ का बांग्लादेश के बल्लेबाजों के पास कोई जवाब नहीं था। गत चैम्पियन भारत का क्षेत्ररक्षण में काफी सुधार दिखा। शेफाली ने पूजा वस्त्राकर की गेंद पर राबिया खान का डाइव लगाकर शानदार कैच लपका।

सुल्ताना को इसके बाद शोर्ना के रूप में अच्छा साथ मिला और दोनों ने 35 गेंद में 36 रन की साझेदारी कर टीम को कुछ हद तक संघर्ष करने लायक स्कोर तक पहुंचाया। राधा ने दीप्ति के हाथों कैच कराकर सुल्ताना को पवेलियन की राह दिखायी। बांग्लादेश की कप्तान टूर्नामेंट में पहली बार आउट हुई। उन्होंने 51 गेंद की पारी में दो चौके लगाए। शोर्ना ने भी 18 गेंद की नाबाद पारी में दो चौके लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed