फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND-W vs AUS-W: Struggling Indian Womens Team with poor form, will face West Indies today, eyes on Harmanpreet

IND-W vs AUS-W: खराब फॉर्म से जूझ रहे भारत का सामना आज वेस्टइंडीज से, हरमनप्रीत के प्रदर्शन पर रहेंगी नजरें

Sun, 15 Dec 2024 07:44 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नवी मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नवी मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 15 Dec 2024 07:44 AM IST
सार

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ नवंबर 2019 से अब तक टी20 प्रारूप में सभी आठ मैच जीते हैं, लेकिन इस लय को बनाए रखने के लिए भारतीय टीम को आत्मविश्वास के साथ उतरना होगा और अपने संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल करना होगा।

विज्ञापन
IND-W vs AUS-W: Struggling Indian Womens Team with poor form, will face West Indies today, eyes on Harmanpreet
भारतीय महिला टीम - फोटो : BCCI Women

विस्तार

लगातार आलोचना का सामना कर रही हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर तीनों वनडे मैच हारने के गम को भुलाकर रविवार से नवी मुंबई में वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की टी20 सीरीज में बेहतर प्रदर्शन करके जीत की राह पर लौटना होगा। मैच रविवार शाम सात बजे से खेला जाएगा।
विज्ञापन

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ नवंबर 2019 से अब तक टी20 प्रारूप में सभी आठ मैच जीते हैं, लेकिन इस लय को बनाए रखने के लिए भारतीय टीम को आत्मविश्वास के साथ उतरना होगा और अपने संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल करना होगा। आस्ट्रेलिया में वनडे सीरीज के दौरान चयन के कई विवादित फैसलों के कारण हरमनप्रीत पर सवाल उठे हैं। देखना यह है कि कब तक चयनकर्ता उन पर भरोसा बनाए रखते हैं और स्मृति मंधाना को बागडोर सौंपने के लिए इंतजार करते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टी20 विश्व कप से जल्दी बाहर होने के बाद भारत की यह पहली टी20 सीरीज है। भारत ने न्यूजीलैंड को घरेलू वनडे सीरीज में हराया था, लेकिन आस्ट्रेलिया में 3-0 से पराजय का सामना करना पड़ा। हरमनप्रीत का अपना बल्लेबाजी फॉर्म चिंता का सबब है और कप्तानी में कुछ नया नहीं कर पाने से भी टीम की मुश्किलें बढ़ी है। चयनकर्ताओं ने एक बार फिर शेफाली वर्मा को जगह नहीं दी है, लेकिन भारत में टी20 क्रिकेट में उनका प्रदर्शन अच्छा रहा है।
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया में पर्थ में बुधवार को आखिरी वनडे हारकर लौटी भारतीय टीम को पर्याप्त आराम नहीं मिला है और उसे रविवार को डी वाई पाटिल स्टेडियम पर पहला मैच खेलना है। तीनों मैच एक एक दिन के अंतराल पर होंगे जिसमें टीम की फिटनेस और मनोबल की कड़ी परीक्षा होगी । भारतीय टीम पूजा वस्त्राकर, श्रेयांका पाटिल, यास्तिका भाटिया , प्रिया पूनिया और शेफाली के बिना खेल रही है। शेफाली ने इस प्रारूप में 2024 में सर्वाधिक 531 रन बनाए हैं।

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर उनका चयन इसलिए नहीं किया गया क्योंकि वनडे में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है, लेकिन टी20 टीम में नहीं चुना जाना समझ से परे है। इससे ऋचा घोष पर दबाव बढ़ेगा जो निचले क्रम पर तेजी से रन बनाती है। पूनिया के भी चोट के कारण बाहर होने से घोष को पारी का आगाज करना होगा। इसी तरह तेज गेंदबाज अरूंधति रेड्डी को भी नहीं चुना गया जिन्होंने तीन दिन पहले आस्ट्रेलिया में वनडे में चार विकेट लिए थे । टी20 विश्व कप में भी उनका प्रदर्शन अच्छा रहा है। दूसरी ओर वेस्टइंडीज ने इस साल 13 में से नौ टी20 मैच जीते हैं। उसने इंग्लैंड को टी20 विश्व कप में हराया। उसे सीनियर हरफनमौला स्टेफानी टेलर की कमी खलेगी जो चोट के कारण बाहर हैं।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं...

भारत : हरमनप्रीत कौर (कप्तान ), स्मृति मंधाना, नंदिनी कश्यप, जेमिमा रॉड्रिग्स, ऋचा घेाष, उमा छेत्री, दीप्ति शर्मा, सजीवन साजना, राघवी बिष्ट, रेणुका ठाकुर, प्रिया मिश्रा, टिटास साधू, साइमा ठाकोर, मिन्नू मनी, राधा यादव।

वेस्टइंडीज : हेली मैथ्यूज (कप्तान ), शेमाइन कैंपबेल, आलिया एलिने, शमीला कोनेल, नेरिसा क्राफ्टन, डिएंड्रा डोटिन, एफी फ्लेचर, शबिका गजनबी, चिनेले हेनरी, जाइदा जेम्स, कियाना जोसेफ, मेंडी मंगरू, अश्मिनी मुनिसर, करिश्मा रामहरक , रशाडा विलियम्स।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed