फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND W vs AUS W Indian women cricket team lost in first T20 against Australia in mumbai

IND W vs AUS W: पहले टी20 में हारी भारतीय महिला टीम, नौ विकेट से जीतकर ऑस्ट्रेलिया सीरीज में 1-0 से आगे

Sat, 10 Dec 2022 01:52 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: रोहित राज Updated Sat, 10 Dec 2022 01:52 AM IST
सार

बेथ मूनी की नाबाद 89 रन की पारी की बदौलत कंगारू टीम ने जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने पांच टी20 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। दूसरा मुकाबला इसी मैदान पर रविवार (11 दिसंबर) को खेला जाएगा।

विज्ञापन
IND W vs AUS W Indian women cricket team lost in first T20 against Australia in mumbai
बल्लेबाजी के दौरान दीप्ति शर्मा - फोटो : BCCI Women/Twitter

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम ने मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में भारतीय टीम को पहले टी20 में नौ विकेट से हरा दिया। बेथ मूनी की नाबाद 89 रन की पारी की बदौलत कंगारू टीम ने जीत हासिल की। मूनी ने 57 गेंद की पारी में 16 चौके लगाए। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने पांच टी20 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। दूसरा मुकाबला इसी मैदान पर रविवार (11 दिसंबर) को खेला जाएगा।
विज्ञापन


भारत के लिए दीप्ति शर्मा ने 15 गेंदों में नाबाद 36 रन की आक्रामक पारी खेली। इस दौरान उन्होंने आठ चौके लगाए। वहीं, ऋचा घोष ने 20 गेंदों में 36 रन बनाए। उन्होने पांच चौके और दो छक्के जड़े। उनके अलावा देविका वैद्य ने 24 गेंदों में नाबाद 25 रन बनाए और एक चौका व एक छक्का जड़ा। इन तीनों की मदद से भारतीय महिला टीम ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 172 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से एलिसे पैरी ने 10 रन देकर सर्वाधिक दो विकेट चटकाए। उनके अलावा किम गर्थ, एश्ले गार्डनर और एन्नाबेल सदरलैंड को भी एक-एक विकेट मिले। 
विज्ञापन


ताहिला मैक्ग्रा और एलिसा हिली ने खेली अहम पारी
जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम को इस लक्ष्य के हासिल करने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई। मूनी के अलावा ताहिला मैक्ग्रा ने 29 गेंद पर नाबाद 40 और कप्तान एलिसा हिली ने 23 गेंद पर 37 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया ने 18.1 ओवर में एक विकेट पर 173 बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ पांच मैचों की टी-20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया 1-0 से आगे हो गया। भारत के लिए एकमात्र विकेट देविका वैद्य ने लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरमनप्रीत-जेमिमा ने किया निराश
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने आक्रामक अंदाज अपनाते हुए मेहमान टीम के गेंदबाजों के खिलाफ कुछ अच्छे शॉट खेले। इस दौरान वह पैरी की गेंद पर हैली को कैच दे बैठीं। शेफाली ने 10 गेंदों में 21 रन बनाए और दो चौके व दो छक्के जड़े। उनके जाने के बाद जेमिमा रोड्रिग्ज छह गेंद खेलकर बिना रन बनाए पवेलियन लौट गई। पैरी ने जेमिमा को आउट किया। इस बीच, कप्तान हरमनप्रीत कौर ने निराश किया और वह 23 गेदों में दो चौके की मदद से 21 रन बनाकर आउट हो गईं। एजेंसी


आठ साल देविका की टी-20 में वापसी
भारतीय खिलाड़ी देविका वैद्य आठ साल के बाद टी-20 में वापसी कर रही हैं। ऑस्ट्रेलिया के लिए किम गर्थ ने पदार्पण किया, तो भारत की तरफ से अंजलि सरवानी पदार्पण कर रही हैं। स्टार ऑलराउंडर पैरी ने ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed