फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND W vs AUS W 1st ODI Live Score: India Women vs Australia Women 1st ODI Live Cricket Score, Commentary

IND W vs AUS Highlights: ऑस्ट्रेलिया ने पहला वनडे छह विकेट से जीता, तीन मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई

Thu, 28 Dec 2023 09:32 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 28 Dec 2023 09:32 PM IST
सार

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। लगातार दो टेस्ट मैच में जीत से उत्साहित भारतीय महिला टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस वनडे सीरीज में अपना रिकॉर्ड सुधारने उतरी थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 282 रन बनाए, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने 285 रन बनाकर छह विकेट से मैच जीत लिया।

विज्ञापन
IND W vs AUS W 1st ODI Live Score: India Women vs Australia Women 1st ODI Live Cricket Score, Commentary
एलिसा हीली और हरमनप्रीत कौर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 283 रन का लक्ष्य रखा। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने चार विकेट खोकर 285 रन बना लिए और छह विकेट से मैच जीत लिया। ऑस्ट्रेलिया के लिए फीबी लिचफील्ड, तहलिया मैकग्राथ और एलिस पेरी ने अर्धशतक लगाए।
विज्ञापन


एलिस पेरी और फीबी लिचफील्ड ने अर्धशतकीय पारियां खेलकर ऑस्ट्रेलिया को जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया है। दोनों ने शतकीय साझेदारी की। कप्तान एलिसा हीली खाता खोले बिना आउट हो चुकी हैं। पेरी 75 और फीबी 78 रन बनाकर आउट हुईं। बेथ मूनी 42 रन बनाकर आउट हुईं। तहलिया 68 और गार्डनर सात रन बनाकर नाबाद रहीं। भारत के लिए रेणुका ठाकुर, पूजा वस्त्राकर, स्नेह राणा और दीप्ति शर्मा ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन


पहली पारी में क्या हुआ?
पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित 50 ओवर में आठ विकेट खोकर 282 रन बनाए। भारत के लिए सबसे ज्यादा 82 रन जेमिमा रोड्रिग्स ने बनाए। पूजा वस्त्राकर ने नाबाद 62 रन का योगदान दिया। ऑस्ट्रेलिया के लिए एश्ले गार्डनर और जॉर्जिया वेयरहम ने दो-दो विकेट लिए। डार्सी ब्राउन, एनाबेल सदरलैंड, मेगन शुट्ट और अलाना किंग ने एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही थी। शेफाली वर्मा एक बार फिर आउट ऑफ फॉर्म दिखीं और एक रन बनाकर डार्सी ब्राउन की गेंद पर बोल्ड हो गईं। वहीं, इसके बाद यास्तिका भाटिया ने ऋचा घोष के साथ दूसरे विकेट के लिए 29 रन की साझेदारी निभाई। ऋचा 20 गेंद में चार चौके की मदद से 21 रन बनाकर आउट हुईं। कप्तान हरमनप्रीत कौर कुछ खास नहीं कर सकीं और नौ रन बनाकर पवेलियन चलती बनीं। यास्तिका अर्धशतक से चूक गईं। वह 64 गेंद में 49 रन बनाकर आउट हुईं। दीप्ति शर्मा भी 21 रन बनाने के बाद पवेलियन लौट गईं। अमनजोत कौन ने 20 और स्नेह राणा ने एक रन का योगदान दिया। जेमिमा रोड्रिग्स शतक से चूक गईं। उन्होंने 77 गेंद में 82 रन की शानदार पारी खेली। अंत में पूजा वस्त्राकर ने तेजी से रन बनाए और बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेलते हुए टीम इंडिया को अच्छे स्कोर तक पहुंचाया।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रॉड्रिग्स, शैफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), ऋचा घोष, साइका इशाक, अमनजोत कौर, रेणुका सिंह ठाकुर, पूजा वस्त्राकर, स्नेह राणा।

ऑस्ट्रेलिया: एलिसा हीली (कप्तान), बेथ मूनी, फीबी लिचफील्ड, एलिस पेरी, एश्ले गार्डनर, ताहिला मैक्ग्रा, डार्सी ब्राउन, अलाना किंग, मेगन शुट्ट, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वेयरहैम।

वनडे सीरीज के सभी मैच वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाएंगे। भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी धरती पर जो 22 वनडे मैच खेले हैं उनमें से उसने केवल चार मैच जीते हैं, जबकि 18 मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा। ओवरऑल दोनों टीमों के बीच 51 वनडे खेले गए हैं। 41 मैच ऑस्ट्रेलिया ने जीते हैं, जबकि 10 मैच भारत ने जीते हैं।


भारत ने फरवरी 2007 से लेकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी धरती पर जो आठ मैच खेले हैं उन सभी में उसे हार झेलनी पड़ी। भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में इससे पहले दो वनडे मैच मार्च 2012 में खेले थे, जिनमें उसे 221 रन और पांच विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा था। इस सीरीज का पहला मैच अहमदाबाद में खेला गया था जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 30 रन से जीत दर्ज की थी। हालांकि, अब भारत के पास हरमनप्रीत के रूप में नई कप्तान और अमोल मजूमदार के रूप में नया कोच है। भारतीय टीम के पास यह 2025 में होने वाले वनडे विश्व कप की तैयारियों की शुरुआत करने और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने रिकॉर्ड में सुधार करने का मौका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed