फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ZIM T20 World Cup 2022: Zimbabwe's captain Craig Ervine statement on India and Virat Kohli

IND vs ZIM: भारत के खिलाफ मैच से पहले जिम्बाब्वे के कप्तान की हुंकार, कहा- हमारे गेंदबाज मुकाबले के लिए तैयार

Sat, 05 Nov 2022 07:18 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 05 Nov 2022 07:18 PM IST
सार

मैच की पूर्व संध्या पर जिम्बाब्वे के कप्तान क्रेग इरविन ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि उनके गेंदबाजों को विराट कोहली के खिलाफ खेलने का कम मौका ही मिलता है और इस मौके को वह पूरी तरह से भुनाना चाहेंगे।

विज्ञापन
IND vs ZIM T20 World Cup 2022: Zimbabwe's captain Craig Ervine statement on India and Virat Kohli
विराट कोहली और जिम्बाब्वे की टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम कल जिम्बाब्वे के खिलाफ ग्रुप राउंड का आखिरी मैच खेलेगी। इसके लिए दोनों टीमें तैयार हैं। भारत के लिए यह मुकाबला काफी अहम है। इसमें जीत के साथ ही टीम इंडिया सेमीफाइनल राउंड के लिए क्वालिफाई कर लेगी। वहीं, दूसरी तरफ जिम्बाब्वे की टीम भले ही विश्व कप से बाहर हो चुकी है, लेकिन टीम अपना दिन होने पर किसी भी टीम को धूल चटाने में माहिर है। जिम्बाब्वे ने ग्रुप लेवल में ही पाकिस्तान को एक रन से हराया था।
विज्ञापन

मैच की पूर्व संध्या पर जिम्बाब्वे के कप्तान क्रेग इरविन ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि उनके गेंदबाजों को विराट कोहली के खिलाफ खेलने का कम मौका ही मिलता है और इस मौके को वह पूरी तरह से भुनाना चाहेंगे। इरविन ने कहा- यह दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ियों के सामने गेंदबाजी करने का सबसे सही अवसर है। इसलिए हमारे खिलाड़ी उन खिलाड़ियों के सामने खुद को साबित करने और अच्छा करने की कोशिश करेंगे। हमारे गेंदबाज उन्हें आउट करने की कोशिश करेंगे।

Craig Ervine Appointed As Zimbabwe's Full-Time Limited-Overs Captain
क्रेग इरविन
विज्ञापन
विज्ञापन

इरविन ने कहा- हमें विराट कोहली के खिलाफ खेलने और उन्हें आउट करने का कितना ही मौका मिलता है। ऐसे में जब यह मौका मिला है तो हमारे गेंदबाज उन्हें जल्दी आउट करना चाहेंगे। कोहली इस वर्ल्ड कप में शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने चार मैचों में अब तक तीन अर्धशतक लगाए हैं। वह टूर्नामेंट के मौजूदा संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। साथ ही वह ओवरऑल इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए। इस मामले में कोहली ने श्रीलंका के पूर्व दिग्गज महेला जयवर्धने को पीछे छोड़ दिया।
विज्ञापन

IND vs ZIM T20 World Cup 2022: Zimbabwe's captain Craig Ervine statement on India and Virat Kohli
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
इरविन ने कहा- मुझे नहीं लगता कि विराट के लिए हमारे पास कोई प्लान है। वह बेहद शानदार खिलाड़ी हैं। आप आमतौर पर कई प्लान और कई थ्योरीज के साथ आ सकते हैं और अगर आप उन पर अमल करते हैं तो अच्छे परिणाम भी मिलते हैं। हालांकि, कोहली जैसे खिलाड़ियों के लिए कोई भी स्पेशल प्लान काम नहीं करते क्योंकि वह हर परिस्थिति में ढलने में माहिर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed