{"_id":"6694131da6c863a6e2012c08","slug":"ind-vs-zim-shubman-gill-statement-on-winning-series-washington-sundar-and-riyan-parag-expressed-happiness-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs ZIM: 'जीतने की भूख', जिम्बाब्वे के खिलाफ जीत के बाद गदगद हुए कप्तान गिल, सुंदर-पराग ने भी जताई खुशी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ZIM: 'जीतने की भूख', जिम्बाब्वे के खिलाफ जीत के बाद गदगद हुए कप्तान गिल, सुंदर-पराग ने भी जताई खुशी
Sun, 14 Jul 2024 11:34 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sun, 14 Jul 2024 11:34 PM IST
सार
भारत को पांच मैचों की सीरीज के पहले मैच में जिम्बाब्वे ने 13 रन से हरा दिया। लेकिन मेहमान टीम ने वापसी करते हुए 4-1 से सीरीज जीती। गिल ने बताया कि वापसी करने की भूख और परिस्थितियों के अनुकूल ढलने के कौशल ने उन्हें सीरीज के पहले मैच में मिली हार के बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ बचे चार मैच में जीत दर्ज करने में मदद की।
विज्ञापन
पराग-गिल-सुंदर
- फोटो : जिम्बाब्वे क्रिकेट
विस्तार
शुभमन गिल की कप्तानी में भारत ने रविवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ पांचवां टी20 मैच जीतकर सीरीज अपने नाम कर ली। भारतीय टीम ने यह सीरीज 4-1 से अपने नाम कर ली। इस जीत के बाद कप्तान ने खुशी जाहिर की।
अंतिम मुकाबले में भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे को 42 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने 4-1 से सीरीज अपने नाम कर ली है। इससे पहले भारतीय टीम ने दूसरे (100 रन), तीसरे (23 रन) और चौथे (10 विकेट) टी20 मैच में जीत दर्ज की थी। वहीं, जिम्बाब्वे को पहले मुकाबले में 13 रनों से जीत मिली थी।
पहले मैच में भारत को मिली थी हार
भारत को पांच मैचों की सीरीज के पहले मैच में जिम्बाब्वे ने 13 रन से हरा दिया। लेकिन मेहमान टीम ने वापसी करते हुए 4-1 से सीरीज जीती। गिल ने बताया कि वापसी करने की भूख और परिस्थितियों के अनुकूल ढलने के कौशल ने उन्हें सीरीज के पहले मैच में मिली हार के बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ बचे चार मैच में जीत दर्ज करने में मदद की।
विज्ञापन
गिल ने जताई जीत पर खुशी
उन्होंने कहा, कहा, "मुझे लगता है कि पहला मैच हारने के बाद हमने जो भूख दिखाई, वह शानदार थी। जब हम यहां आए थे तो सभी नेट पर ज्यादा अभ्यास नहीं कर पाये थे। हम परिस्थितियों से सांमजस्य नहीं बना पाये थे। जिस तरह से हमने खुद को ढाला, वह शानदार था।"
सुंदर ने जीता प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब
इस सीरीज में शानदार प्रदर्शन के लिए वाशिंगटन सुंदर को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। उन्होंने 28 रन बनाए और आठ विकेट चटकाए। सुंदर ने कहा, "जीत के साथ सीरीज खत्म करना अच्छा है। पहले मैच के बाद मुझे लगा कि परिस्थितियां दक्षिण अफ्रीका के समान ही थीं क्योंकि इसमें काफी गति और उछाल था। श्रीलंका के खिलाफ सीरीज से पहले काफी सीख मिली।"
पराग को मिला डेब्यू का मौका
वहीं, इस सीरीज के जरिए टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले रियान पराग (22 रन) ने कहा कि सीरीज के पहले मैच के बाद टीम को अपनी रणनीति पर दोबारा विचार करना पड़ा। उन्होंने कहा, "पहले मैच के बाद सभी की आंखे खुल गई जिसके बाद शानदार प्रदर्शन रहा। इसका पूरा लुत्फ उठाया।"