फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ZIM: On Dhonis birthday, Rituraj congratulated him, played an innings of 77 runs, CSK shared the post

IND vs ZIM: धोनी के जन्मदिन पर ऋतुराज ने दी खास अंदाज में बधाई, खेली 77 रनों की पारी, CSK ने साझा किया पोस्ट

Sun, 07 Jul 2024 10:35 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 07 Jul 2024 10:35 PM IST
सार

तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे ऋतुराज गायकवाड़ भी शानदार फॉर्म में नजर आए। उन्होंने 38 गेंदों में पचासा लगाया। यह उनके टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर की चौथी फिफ्टी है। जिम्बाब्वे के खिलाफ गायकवाड़ ने 47 गेंदों में 11 चौकों और एक छक्के की मदद से 77 रनों की नाबाद पारी खेली।

विज्ञापन
IND vs ZIM: On Dhonis birthday, Rituraj congratulated him, played an innings of 77 runs, CSK shared the post
गायकवाड़-धोनी - फोटो : twitter

विस्तार

चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके साथी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ इस वक्त हरारे दौरे पर हैं और पांच मैचों की टी20 सीरीज में खेलते नजर आ रहे हैं। रविवार को दूसरे टी20 मैच में युवा बल्लेबाज ने विस्फोटक प्रदर्शन किया और अपनी 77 रनों की नाबाद पारी खेलकर थाला को खास तोहफा दिया। सीएसके ने उनकी इस पारी के बाद दोनों की बॉन्डिंग को लेकर एक खास पोस्ट साझा की।
विज्ञापन

IND vs ZIM: On Dhonis birthday, Rituraj congratulated him, played an innings of 77 runs, CSK shared the post
ऋतुराज गायकवाड़ - फोटो : twitter
ऋतुराज गायकवाड़ ने जड़ा अर्धशतक
इस मुकाबले में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे ऋतुराज गायकवाड़ भी शानदार फॉर्म में नजर आए। उन्होंने 38 गेंदों में पचासा लगाया। यह उनके टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर की चौथी फिफ्टी है। जिम्बाब्वे के खिलाफ गायकवाड़ ने 47 गेंदों में 11 चौकों और एक छक्के की मदद से 77 रनों की नाबाद पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

IND vs ZIM: On Dhonis birthday, Rituraj congratulated him, played an innings of 77 runs, CSK shared the post
गायकवाड़-धोनी - फोटो : twitter
सीएसके ने साझा किया खास पोस्ट
धाकड़ बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हैं। आईपीएल 2024 से पहले धोनी ने सीएसके की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था और 27 वर्षीय बल्लेबाज को टीम की अगुवाई का जिम्मा सौंपा था। धोनी के जन्मदिन के मौके पर सीएसके ने दोनों की बॉन्डिंग को लेकर खास अंदाज में पोस्ट किया। दरअसल, थाला की जर्सी का नंबर सात है। सात जुलाई को गायकवाड़ ने 77 रनों की पारी खेली। 

इस मैच के बाद गायकवाड़ ने कहा, "यह बहुत कठिन था, मैंने जो पहली 15 गेंदें खेलीं, उनमें से एक भी गेंद को बीच में नहीं खेला। विकेट थोड़ा कठिन था, मैंने और अभिषेक ने बात की कि हमें अपना समय लेना चाहिए और फिर अपने शॉट्स खेलने चाहिए, और यह कारगर रहा।"
विज्ञापन

IND vs ZIM: On Dhonis birthday, Rituraj congratulated him, played an innings of 77 runs, CSK shared the post
भारत बनाम जिम्बाब्वे - फोटो : अमर उजाला
मैच में क्या हुआ?
भारत ने दूसरे टी20 मैच में जिम्बाब्वे को 100 रनों से हराकर सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। इससे पहले शनिवार को जिम्बाब्वे ने भारत को 13 रनों से हराया था। हालांकि, रविवार को भारतीय टीम ने मेजबानों से अपनी पिछली हार का बदला ले लिया। हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में दो विकेट पर 234 रन बनाए। इस मैदान पर यह किसी टीम द्वारा जिम्बाब्वे के खिलाफ बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है। 2018 में ऑस्ट्रेलिया ने 229/2 रन बनाए थे। जवाब में जिम्बाब्वे 18.4 ओवर में 10 विकेट पर 134 रन ही बना सकी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed