{"_id":"62fe9467c6958d5a0c6c1dc4","slug":"ind-vs-zim-1st-odi-match-records-shikhar-dhawan-and-shubhman-gill-record-opening-partnership","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs ZIM Records: भारत ने वनडे में जिम्बाब्वे को तीसरी बार 10 विकेट से हराया, पहले वनडे में बने ये रिकॉर्ड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ZIM Records: भारत ने वनडे में जिम्बाब्वे को तीसरी बार 10 विकेट से हराया, पहले वनडे में बने ये रिकॉर्ड
Fri, 19 Aug 2022 08:29 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Fri, 19 Aug 2022 08:29 AM IST
सार
भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरी बार 190 का लक्ष्य बिना विकेट खोए हासिल किया है। इससे पहले 1998 में टीम इंडिया ने ऐसा किया था। इस मैच में भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 13वीं जीत भी हासिल की।
विज्ञापन
शुभमन गिल और शिखर धवन
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
ओपनर शिखर धवन नाबाद 81 और शुभमन गिल नाबाद 82 के अर्धशतकों की मदद से भारत ने जिम्बाब्वे को पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में दस विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही तीन मैचों की सीरीज में भारत ने 1-0 की बढ़त ले ली है। भारत की जिम्बाब्वे पर वनडे में यह लगातार 13वीं जीत रही। यह किसी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ भारत का लगातार जीत का सबसे लंबा सिलसिला है। शुभमन गिल और शिखर धवन ने इस मैच में 192 रन की नाबाद साझेदारी की और टीम इंडिया को दस विकेट से जीत दिलाई। भारत ने तीसरी बार जिम्बाब्वे के खिलाफ 10 विकेट से मैच जीता है। आइए जानते हैं इस मैच में क्या रिकॉर्ड बने।
इस मैच में शुभमन गिल और शिखर धवन ने 192 रन की साझेदारी की। यह जोड़ी पिछले चार मैचों में तीन बार शतकीय साझेदारी कर चुकी है। जिम्बाब्वे पर इस जीत के साथ भारत ने किसी टीम के खिलाफ लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया। इससे पहले भारत ने साल 1988 से 2004 के बीच बांग्लादेश को लगातार 12 मैचों में हराया था। अब भारत ने 2013 से 2022 के बीच जिम्बाब्वे के खिलाफ लगातार 13 मैच जीत लिए हैं। अब टीम इंडिया के पास सीरीज के बाकी दो मैच जीतकर यह संख्या 15 तक पहुंचाने का मौका है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ भी लगातार 11 मैच जीत चुका है भारत
जिम्बाब्वे के खिलाफ 13 मैच और बांग्लादेश के खिलाफ 12 मैच जीतने के अलावा टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ भी लगातार 11 मैच जीत चुकी है। भारत ने यह कारनामा साल 1986 से 1988 के बीच किया था। इसके अलावा जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम इंडिया साल 2002 से 2005 के बीच लगातार 10 मैच जीत चुकी है।
10 विकेट से मिली जीत पर दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी
शिखर धवन और शुभमन गिल ने इस मैच में 192 रन की साझेदारी की और यह वनडे क्रिकेट में 10 विकेट से मिली जीत में भारत की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी थी। साल 1998 में शारजाह के मैदान पर भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ बिना विकेट खोए दूसरी पारी में 197 रन बनाकर जीत हासिल की थी। इससे पहले इसी टीम के खिलाफ 2016 में भारत 126 रन बनाकर 10 विकेट से मैच जीत चुका है। 1975 में पूर्वी अफ्रीका के खिलाफ भी भारत ने बिना विकेट गंवाए 123 रन बनाकर जीत हासिल की थी।

| स्कोर | विपक्षी टीम | मैदान | साल |
|---|---|---|---|
| 197 | जिम्बाब्वे | शारजाह | 1998 |
| 192 | जिम्बाब्वे | हरारे | 2022 |
| 126 | जिम्बाब्वे | हरारे | 2016 |
| 123 | पूर्वी अफ्रीका | लीड्स | 1975 |
| 116 | वेस्टइंडीज | पोर्ट ऑफ स्पेन | 1997 |
| 114 | इंग्लैंड | द ओवल | 2022 |
| 97 | श्रीलंका | शारजाह | 1984 |
| 91 | केन्या | ब्लोएमफोंटेन | 2001 |