फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ind vs WI: West Indies team arrive in Ahmedabad for white-ball series

Ind vs WI: वनडे सीरीज के लिए अहमदाबाद पहुंचे वेस्टइंडीज के खिलाड़ी, बिना दर्शकों के खेले जाएंगे सभी मैच

Wed, 02 Feb 2022 09:48 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 02 Feb 2022 09:48 AM IST
सार

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की टीम अहमदाबाद पहुंच चुकी है। यहां नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में सीरीज के सभी मैच खेले जाएंगे। किसी भी मैच में दर्शकों को मैदान में आने की अनुमति नहीं होगी। 

विज्ञापन
Ind vs WI: West Indies team arrive in Ahmedabad for white-ball series
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम - फोटो : ANI

विस्तार

भारत के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज खेलने के लिए वेस्टइंडीज की टीम अहमदाबाद पहुंच चुकी है। कीरोन पोलार्ड की अगुवाई वाली वेस्टइंडीज टीम अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। इसके बाद कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में तीन टी-20 मैच की सीरीज खेली जाएगी। वनडे सीरीज के किसी भी मैच में दर्शकों को मैदान में आने की अनुमति नहीं होगी। कोरोना संक्रमण के खतरे को ध्यान में रखते हुए यह फैसला किया गया है। 
विज्ञापन


विंडीज क्रिकेट के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने जानकारी देते हुए लिका "बारबाडोस से दो दिनों की लंबी यात्रा के बाद वेस्टइंडीज टीम भारत पहुंच गई है।" वहीं गुजरात क्रिकेट संघ ने मंगलवार को जानकारी दी थी कि भारत और वेस्टइंडीज के बीच आगामी तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज बंद दरवाजों के पीछे खेली जाएगी। गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के आधिकारिक हैंडल ने ट्वीट किया, "मौजूदा स्थिति को देखते हुए सभी मैच बंद दरवाजों के पीछे खेले जाएंगे।"
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

"हम वेस्ट इंडीज के भारत दौरे पर वनडे सीरीज 2022 की मेजबानी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। छह फरवरी को पहला वनडे एक बहुत ही खास और ऐतिहासिक मैच होगा क्योंकि भारत अपना 1000वां वनडे खेलेगा। भारतीय टीम यह उपलब्धि हासिल करने वाली दुनिया की पहली क्रिकेट टीम होगी।"


भारत के खिलाफ तीन वनडे और तीन टी-20 खेलेगा वेस्टइंडीज
वेस्टइंडीज की टीम भारत दौरे पर तीन वनडे और तीन टी-20 मैच खेलेगी। पहले छह से 11 फरवरी तक वनडे मैच खेले जाएंगे। इसके बाद 16 से 20 फरवरी के बीच तीन टी-20 मैच खेले जाएंगे। वनडे सीरीज के सभी मैच अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में होंगे। वहीं टी-20 सीरीज के सभी मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में होंगे।

वनडे सीरीज का शेड्यूल
पहला वनडे- छह फरवरी, नरेंद्र मोदी स्टेडियम
दूसरा वनडे- नौ फरवरी, नरेंद्र मोदी स्टेडियम
तीसरा वनडे- 11 फरवरी, नरेंद्र मोदी स्टेडियम
 
टी-20 सीरीज का शेड्यूल
पहला टी-20- 16 फरवरी, ईडन गार्डन्स स्टेडियम
दूसरा टी-20- 18 फरवरी, ईडन गार्डन्स स्टेडियम
तीसरा टी-20- 20 फरवरी, ईडन गार्डन्स स्टेडियम
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed