फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs WI T20I Series Records and stats Team India did not lose T20 series against West Indies at home

IND vs WI T20I: वेस्टइंडीज से घरेलू मैदान पर टी20 सीरीज नहीं हारी टीम इंडिया, क्या जीत की हैट्रिक लगा पाएंगे रोहित शर्मा?

Wed, 16 Feb 2022 03:35 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Wed, 16 Feb 2022 03:35 AM IST
सार

वेस्टइंडीज की टीम तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज के लिए भारत के दौरे पर है। टीम इंडिया ने अहमदाबाद में खेले गए वनडे सीरीज में विंडीज को 3-0 से हराया था। अब टी20 सीरीज की बारी है।

विज्ञापन
IND vs WI T20I Series Records and stats Team India did not lose T20 series against West Indies at home
टी-20 में भारत और वेस्टइंडीज का रिकॉर्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज बुधवार (16 फरवरी) से कोलकाता में शुरू होने वाली है। वेस्टइंडीज की टीम तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज के लिए भारत के दौरे पर है। टीम इंडिया ने अहमदाबाद में खेले गए वनडे सीरीज में विंडीज को 3-0 से हराया था। अब टी20 सीरीज की बारी है। भारतीय टीम अब तक घरेलू मैदान पर वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में नहीं हारी है।
विज्ञापन


वेस्टइंडीज की टीम पहली बार टी20 सीरीज खेलने के लिए भारत दौरे पर 2018 में आई थी। तब टीम इंडिया ने सीरीज में तीनों मैचों को जीतकर 3-0 से विंडीज का सफाया किया था। इसके बाद 2019 में फिर से दोनों टीमों के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली गई थी। तब भारतीय टीम ने सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया था।
विज्ञापन


भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक खेली गई टी20 सीरीज के नतीजे
साल जगह सीरीज में मैच विजेता
2011 वेस्टइंडीज एक भारत 1-0 से जीता
2016 वेस्टइंडीज दो वेस्टइंडीज 1-0 से जीता
2017 वेस्टइंडीज एक वेस्टइंडीज 1-0 से जीता
2018 भारत तीन भारत 3-0 से जीता
2019 वेस्टइंडीज तीन भारत 3-0 से जीता
2019 भारत तीन भारत 2-1 से जीता

घरेलू मैदान पर पिछली बार ऑस्ट्रेलिया से हारी थी टीम इंडिया
भारतीय टीम फरवरी 2019 में पिछली बार घरेलू मैदान पर कोई टी20 सीरीज हारी थी। तब उसे ऑस्ट्रेलिया ने दो मैचों की सीरीज में 2-0 से हराया था। उसके बाद से टीम इंडिया ने  दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज को 1-1 से ड्रॉ कराया था। बांग्लादेश को 2-1 से, वेस्टइंडीज को 2-1 से, श्रीलंका को 2-0 से, इंग्लैंड को 3-2 से और न्यूजीलैंड को 3-0 से हराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोहित शर्मा लगाएंगे जीत की हैट्रिक?
पूर्णकालिक कप्तान के तौर पर रोहित शर्मा की ये तीसरी सीरीज होगी। उन्होंने पिछले साल के अंत में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में कप्तानी की थी। सीरीज को 3-0 से अपने नाम किया था। फिर वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज को 3-0 से जीता था। अब हैट्रिक लगाने की बारी है। अगर वे विंडीज से टी20 सीरीज जीत लेते हैं तो पूर्णकालिक कप्तान के तौर पर हैट्रिक सीरीज जीत लेंगे।

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (उपकप्तान और विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, रवि बिश्नोई, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान, हर्षल पटेल, ऋतुराज गायकवाड़, दीपक हुड्डा और कुलदीप यादव।


टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की टीम: कीरोन पोलार्ड (कप्तान), निकोलस पूरन (उपकप्तान), फैबियन एलेन, डैरेन ब्रावो, रोस्टन चेज, शेल्डन कॉटरेल, डोमिनिक ड्रैक्स, जेसन होल्डर, शाई होप, अकील हुसैन, ब्रैंडन किंग, रोवमन पॉवेल, रोमारियो शेफर्ड, ओडियन स्मिथ, कायेल मेयर्स, हेडेन वॉल्श जूनियर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed