फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs WI T20 World Cup: Indian Cricket Team Head Coach Gautam Gambhir offered prayers at the Kalighat Temple

IND vs WI: मुख्य कोच गौतम गंभीर ने कोलकाता में कालीघाट मंदिर के किए दर्शन, विंडीज के खिलाफ मैच से पहले की पूजा

Sat, 28 Feb 2026 12:13 PM IST
Sovit Chaturvedi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Sovit Chaturvedi Updated Sat, 28 Feb 2026 12:13 PM IST
सार

भारत और वेस्टइंडीज के बीच रविवार को कोलकाता में टी20 विश्व कप का मैच होना है। इससे पहले टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर कालीघाट मंदिर में दर्शन करने पहुंचे हैं।

विज्ञापन
IND vs WI T20 World Cup: Indian Cricket Team Head Coach Gautam Gambhir offered prayers at the Kalighat Temple
गौतम गंभीर - फोटो : IANS

विस्तार

भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने कोलकाता स्थित कालीघाट मंदिर के दर्शन किए। गंभीर शनिवार को कालीघाट मंदिर पहुंचे और उन्होंने मां काली के दर्शन किए। भारत का टी20 विश्व कप के सुपर आठ चरण में सामना अब वेस्टइंडीज है। दोनों टीमों के बीच ये मैच कोलकाता के ईडेन गार्डेंस में रविवार को खेला जाना है। भारत के लिए यह मैच वर्चुअल नॉकआउट की तरह है। 
विज्ञापन

वेस्टइंडीज के खिलाफ क्यों अहम है मैच
भारतीय टीम शुक्रवार को कोलकाता पहुंच गई थी। भारत के लिए वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबला काफी अहम है क्योंकि अगर टीम ये मैच जीत लेती है तो वह सेमीफाइनल में जगह बना लेगी, जबकि विंडीज का सफर सुपर आठ चरण में ही थम जाएगा। गंभीर भी इस मैच का महत्व बखूबी समझते हैं। गंभीर अक्सर मंदिर जाते रहे हैं और इस महत्वपूर्ण मुकाबले से पहले उन्होंने मां काली के दर्शन किए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

कोलकाता में बेहतर है भारत का रिकॉर्ड
भारत के लिए राहत की बात यह है कि कोलकाता में टी20 में उसका रिकॉर्ड बेहद शानदार है। वहीं, वेस्टइंडीज का ईडेन गार्डेंस पर रिकॉर्ड अच्छा नहीं है। वेस्टइंडीज ने कोलकाता में कुल सात टी20 मुकाबले खेले हैं जिसमें से तीन में उसे जीत मिली है, जबकि चार मैच टीम ने गंवाए हैं। दिलचस्प बात यह है कि वेस्टइंडीज को इस मैदान पर सभी हार भारत के खिलाफ ही मिली है। टी20 विश्व कप की बात करें तो भारत ने ईडेन गार्डेंस पर सिर्फ एक मैच खेला है। 2016 टी20 विश्व कप में भारत का सामना इसी मैदान पर पाकिस्तान से हुआ था जहां भारतीय टीम छह विकेट से जीत दर्ज करने में सफल रही थी। कोलकाता में भारत ने खेले कुल नौ टी20 मैच में से सात जीते हैं, जबकि एक मैच गंवाया है और एक मुकाबला रद्द रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed