फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs WI T20 Series: Rohit Sharma Press Conference on Media Virat Kohli performance and Team Combination

IND vs WI: विराट की फॉर्म को लेकर मीडिया पर भड़के रोहित, कहा- आप चुप बैठेंगे तो सब ठीक होगा

Tue, 15 Feb 2022 01:56 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 15 Feb 2022 01:56 PM IST
सार

IND vs WI: विराट पिछले कुछ समय से बेहद खराब फॉर्म में चल रहे हैं। विंडीज के खिलाफ तीन मैचों में वह आठ, 18 और शून्य का स्कोर बना पाए थे।

विज्ञापन
IND vs WI T20 Series: Rohit Sharma Press Conference on Media Virat Kohli performance and Team Combination
रोहित शर्मा और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और वेस्टइंडीज के बीच बुधवार से तीन मैचों की टी-20 सीरीज का आगाज हो रहा है। टीम इंडिया ने इससे पहले तीन मैचों की वनडे सीरीज पर 3-0 से कब्जा जमाया था। पहले टी-20 मैच की पूर्व संध्या पर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने मीडिया से बातचीत की। 
विज्ञापन


विराट कोहली की खराब फॉर्म पर सवाल पूछे जाने पर रोहित मीडिया पर भड़क गए और उन्होंने कहा- अगर आप लोग शांत रहेंगे, तो सबकुछ ठीक होगा। विराट पिछले कुछ समय से बेहद खराब फॉर्म में चल रहे हैं। विंडीज के खिलाफ तीन मैचों में वह 8, 18 और 0 का स्कोर बना पाए थे।
विज्ञापन


रोहित ने मीडिया से कहा- आप लोग उन्हें कुछ समय के लिए छोड़ दीजिए, वह ठीक हो जाएंगे। विराट एक दशक से ज्यादा समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल रहे हैं। जब कोई इतने लंबे समय से क्रिकेट खेल रहा होता है, तो उन्हें दबाव झेलना आ जाता है। बाकी सब मीडिया पर निर्भर करता है। उन्हें कुछ वक्त का समय दीजिए, वह ठीक हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोहित ने टीम कॉम्बिनेेशन पर भी बातचीत की
रोहित ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में विराट के अलावा टी-20 के लिए टीम कॉम्बिनेशन को लेकर भी बातचीत की। उन्होंने कहा- मैं टी-20 मैचों में कोई प्रयोग करने के पक्ष में नहीं हूं और ना ही करूंगा। 'एक्सपेरिमेंट' शब्द काफी ओवर-रेटेड है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज के सभी मुकाबले कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले जाएंगे।

'आने वाले समय में सभी खिलाड़ियों को मिलेगा मौका'
यह पूछे जाने पर कि क्या टीम इंडिया में मौजूद सभी खिलाड़ियों को मौका दिया जाएगा? रोहित ने जवाब देते हुए कहा- हमारा प्लान सभी खिलाड़ियों को परखना है। हम उन सभी खिलाड़ियों को मौका देना चाहते हैं, जो विश्व कप खेलेंगे। उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जमने के लिए कुछ वक्त भी देना चाहते हैं। कई खिलाड़ी चोटिल हैं। हम नहीं जानते कौन-कौन विश्व कप तक फिट हो पाएगा। इसलिए हमें हर तरह की परिस्थिति के लिए तैयार रहना होगा।

'फिट खिलाड़ियों को तैयार रहना होगा'
रोहित ने कहा- आगे के महीनों में हमें काफी मैच खेलने हैं और बिजी शेड्यूल है और खिलाड़ी चोटिल होते रहते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि जो खिलाड़ी फिट हैं, उन्हें हर मौका देकर हर तरह की परिस्थिति के लिए तैयार किया जाना चाहिए। हम इस सीरीज में और आने वाली सीरीज में अपनी बेंच स्ट्रेंथ का भरपूर इस्तेमाल करना चाहते हैं। यह देखना चाहेंगे कि किस खिलाड़ी में टीम इंडिया के लिए खेलने की क्षमता है।

'हार्दिक पांड्या टीम इंडिया के लिए महत्वपूर्ण'
हार्दिक पांड्या को लेकर सवाल पूछे जाने पर रोहित ने कहा- हार्दिक हमारे लिए एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं। वह टीम इंडिया की तीन तरह से मदद कर सकते हैं। अभी तक मेरी टीम मैनेजमेंट से यह बातचीत नहीं हुई है कि वह सिर्फ बल्लेबाज के तौर पर खेलेंगे या नहीं। हम बस ये चाहते हैं कि हमारे सभी खिलाड़ी विश्व कप तक फिट हों और सिलेक्शन के लिए उपलब्ध हों। इसके बाद हम आगे के स्टेप के बारे में सोचेंगे कि किसे टीम में रखना है और किसे नहीं। 


'टी-20 विश्व कप के लिए सही प्लेइंग-11 चुनना होगा'
रोहित ने कहा- अभी सभी खिलाड़ियों के लिए द्वार खुले हुए हैं। हम विश्व कप से पहले सही प्लेइंग-11 तैयार करना चाहते हैं, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया की परिस्थिति अलग प्रकार की होगी। वहां हमें अलग माहौल में खेलना होगा। ऑस्ट्रेलिया में खेलने के लिए आपको स्किल चाहिए। हम तैयारी कर रहे हैं और सभी कमियों को दूर करना चाहते हैं। इस साल अक्तूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में टी-20 विश्व कप होना है। वहीं, अगले साल भारत में वनडे विश्व कप भी होगा।

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, वेंकटेश अय्यर, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, रवि बिश्नोई, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, मो. सिराज, भुवनेश्वर कुमार, अवेश खान, हर्षल पटेल, ऋतुराज गायकवाड़, दीपक हुड्डा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed