फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs WI: Ravindra Jadeja met this great player of West Indies, Chennai Super Kings reacted, see photo

IND vs WI: वेस्टइंडीज के इस महान खिलाड़ी से मिले रवींद्र जडेजा, चेन्नई सुपर किंग्स ने किया रिएक्ट, देखें फोटो

Tue, 26 Jul 2022 06:25 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, त्रिनिदाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, त्रिनिदाद Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 26 Jul 2022 06:25 PM IST
सार

ब्रायन लारा ने वेस्टइंडीज के लिए 430 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। इनमें 131 टेस्ट और 299 वनडे मैच शामिल हैं। टेस्ट में लारा के नाम 11,953 रन और वनडे में 10,405 रन हैं।

विज्ञापन
IND vs WI: Ravindra Jadeja met this great player of West Indies, Chennai Super Kings reacted, see photo
ब्रायन लारा और रवींद्र जडेजा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के हरफनमौला खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के दूसरे वनडे मैच के दौरान वेस्टइंडीज के पूर्व महान बल्लेबाज ब्रायन लारा से मुलाकात की। ऑलराउंडर ने पूर्व क्रिकेटर के साथ अपनी एक तस्वीर भी साझा की और लिखा- लीजेंड। 
विज्ञापन

ब्रायन लारा ने वेस्टइंडीज के लिए 430 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। इनमें 131 टेस्ट और 299 वनडे मैच शामिल हैं। टेस्ट में लारा के नाम 11,953 रन और वनडे में 10,405 रन हैं। टेस्ट की एक पारी में लारा के नाम सबसे ज्यादा स्कोर बनाने का भी रिकॉर्ड है। उन्होंने नाबाद 400 रन की पारी खेली थी। वहीं, जडेजा के पास 291 अंतरराष्ट्रीय मैचों का अनुभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जडेजा की इस तस्वीर को उनकी आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। इसके कैप्शन में सीएसके ने लिखा- आपके काम का बड़ा प्रशंसक। जडेजा दाहिने घुटने में चोट के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले दो वनडे में नहीं खेले थे। उनकी गैरमौजूदगी में अक्षर पटेल को पहले दो मैचों के लिए टीम में शामिल किया गया था। अक्षर ने दूसरे मैच में 35 गेंदों में नाबाद 64 रन की पारी खेलकर टीम इंडिया को मैच जिताया था। 

विज्ञापन

इसकी बदौलत भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में 312 रन का लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया था। दूसरे वनडे में जीत के साथ ही भारत ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा और अंतिम वनडे बुधवार, 27 जुलाई को खेला जाएगा। 

वनडे सीरीज में शिखर धवन टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। इसके बाद टी-20 सीरीज की शुरुआत होगी। टी-20 में कई सीनियर खिलाड़ी टीम में लौट आएंगे। इनमें नियमित कप्तान रोहित शर्मा, ऋषभ पंत और हार्दिक पांड्या जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। वहीं, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह को इस सीरीज में आराम दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed