{"_id":"64ca2e89cd50e2568f051456","slug":"ind-vs-wi-odi-series-shardul-thakur-honest-selection-admission-for-odi-world-cup-2023-2023-08-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs WI: वनडे सीरीज में लॉर्ड शार्दुल ने सबसे ज्यादा आठ विकेट लिए, वर्ल्ड कप टीम में चयन को लेकर कही यह बात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs WI: वनडे सीरीज में लॉर्ड शार्दुल ने सबसे ज्यादा आठ विकेट लिए, वर्ल्ड कप टीम में चयन को लेकर कही यह बात
Wed, 02 Aug 2023 03:56 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, त्रिनिदाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, त्रिनिदाद
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 02 Aug 2023 03:56 PM IST
सार
वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के निर्णायक वनडे के बारे में बात करते हुए शार्दुल ने कहा कि यह टीम का एक संपूर्ण प्रदर्शन था। शार्दुल ने विशेष रूप से ईशान किशन और शुभमन गिल की तारीफ की।
विज्ञापन
शार्दुल ठाकुर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
वेस्टइंडीज में तीन मैचों की वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन कर शार्दुल ठाकुर ने भारत की विश्व कप टीम में अपने चयन को लेकर मजबूत दावा पेश किया है। हालांकि, वह विश्व कप टीम में अपनी जगह पक्की करने पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय मौजूदा मैचों में योगदान देने पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। शार्दुल वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में सबसे सफल गेंदबाज रहे।
उन्होंने मंगलवार को त्रिनिदाद में खेले गए सीरीज के निर्णायक मैच में 37 रन देकर चार विकेट झटके। तीन मैचों में उन्होंने आठ विकेट लिए। वनडे विश्व कप पांच अक्तूबर से 19 नवंबर तक भारत में आयोजित किया जाएगा और भारतीय टीम मैनेजमेंट खिलाड़ियों को इस बड़े टूर्नामेंट से पहले अपनी जगह पक्की करने का पर्याप्त मौका दे रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने मंगलवार को त्रिनिदाद में खेले गए सीरीज के निर्णायक मैच में 37 रन देकर चार विकेट झटके। तीन मैचों में उन्होंने आठ विकेट लिए। वनडे विश्व कप पांच अक्तूबर से 19 नवंबर तक भारत में आयोजित किया जाएगा और भारतीय टीम मैनेजमेंट खिलाड़ियों को इस बड़े टूर्नामेंट से पहले अपनी जगह पक्की करने का पर्याप्त मौका दे रहा है।
विज्ञापन
आठ विकेट लेकर खुश हैं शार्दुल
शार्दुल ने तीसरे वनडे के बाद कहा- मैं इस सीरीज में आठ विकेट लेकर खुश हूं। एक क्रिकेटर के रूप में हम वर्षों से इस अवसर का इंतजार करते हैं। कभी-कभी आपका प्रदर्शन अच्छा होता है, कभी-कभी नहीं। मैं जो भी सीरीज खेलता हूं उससे मेरा आत्मविश्वास हमेशा बढ़ता है क्योंकि मैं केवल अपने करियर में अनुभव जोड़ रहा हूं। मैंने कभी नहीं सोचा कि मुझे अपनी जगह पक्की करने के लिए खेलना होगा क्योंकि मैं उस मानसिकता के साथ नहीं खेल सकता और मैं उस तरह का खिलाड़ी नहीं हूं।
शार्दुल ने कहा- अगर मुझे विश्व कप टीम में नहीं चुना गया तो यह उनका फैसला है, मैं इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं कर सकता। मैं हमेशा टीम के लिए प्रदर्शन करने और मैच की स्थिति के अनुसार खेलने की कोशिश करता हूं। निचले क्रम में बल्लेबाजी करने वाले दाएं हाथ के तेज गेंदबाज शार्दुल को लगता है कि उन्हें टीम के लिए एक भूमिका निभानी है और यही कारण है कि वह पिछले दो वर्षों से वनडे टीम में नियमित हैं।
विज्ञापन
टीम मैनेजमेंट और कप्तान को शार्दुल पर है भरोसा
शार्दुल ने कहा- मुझे लगता है कि पिछले कुछ समय में मैंने सिर्फ एक वनडे सीरीज नहीं खेली है। मेरा मतलब है कि मैं घरेलू मैदान पर श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं था। मुझे नहीं पता कि मुझे तब क्यों नहीं चुना गया, लेकिन पिछले दो वर्षों से अन्य सभी वनडे सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा रहा हूं। मुझे लगता है कि टीम को मुझसे काफी उम्मीदें हैं इसलिए मुझे टीम में रखा गया है। जब भी मुझे खेलने का मौका मिलता है, मुझे लगता है कि टीम को मुझ पर भरोसा है इसलिए उन्होंने मुझे खेलने का मौका दिया।
शार्दुल ने कहा- अगर आप पिछले कुछ वर्षों को देखें तो हम एक मजबूत-गहराई वाली बैटिंग लाइन-अप के साथ खेलते हैं। इसलिए एक ऑलराउंडर के रूप में मेरा काम भी महत्वपूर्ण हो जाता है। वह भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। जब भी मुझे मौका मिलता है मैं टीम की सफलता में योगदान देने की कोशिश करता हूं चाहे वह बल्ले से, गेंद से या क्षेत्ररक्षण में हो। दिन के अंत में मैं इस बात से खुश होता हूं कि मैंने प्रयास किया। मेरा प्रदर्शन प्रभावशाली होना चाहिए चाहे वह कोई भी विभाग हो।
विश्व कप में चयन को लेकर क्या बोले शार्दुल
शार्दुल का मानना है कि विश्व कप से पहले हर मैच भारत के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा- विश्व कप आने के साथ ही आप जो भी मैच खेलेंगे वह टीम के नजरिए से महत्वपूर्ण होगा। बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण विभाग में, आप खुद का आकलन करेंगे, आप अपने लिए कुछ अंक हासिल करेंगे। इसके अलावा टीम मैनेजमेंट भी आप पर नजर रख रहा है। कुछ खिलाड़ी भी होंगे जो चयन पर भी ध्यान दे रहे होंगे। हमारे लिए व्यक्तिगत रूप से भी वह सभी मैच महत्वपूर्ण हैं जो हम विश्व कप से पहले खेलेंगे।
वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के निर्णायक वनडे के बारे में बात करते हुए शार्दुल ने कहा कि यह टीम का एक संपूर्ण प्रदर्शन था। शार्दुल ने विशेष रूप से ईशान किशन और शुभमन गिल की तारीफ की। उन्होंने कहा- पिछले मैच में एक टीम के रूप में हमने फैसला किया था कि हम पहले बल्लेबाजी करेंगे और खुद को चुनौती देंगे कि हम पहले बल्लेबाजी करते हुए कितना स्कोर बना सकते हैं और फिर उस स्कोर का बचाव करेंगे। पिछले मैच में ऐसा नहीं हुआ, लेकिन आज के मैच में हमने अच्छा स्कोर बनाया। 'पालघर एक्सप्रेस' के नाम से मशहूर इस गेंदबाज ने कहा- शुभमन और ईशान ने पावरप्ले में बहुत अच्छी बल्लेबाजी की। उन्होंने हमें मजबूत शुरुआत दी और इसीलिए हम बड़ा स्कोर बना सके।
चहल को लेकर क्या बोले शार्दुल
शार्दुल ने कहा- हमें वेस्टइंडीज से कड़ी टक्कर की उम्मीद थी लेकिन मुकेश कुमार (3/30) ने नई गेंद से शानदार शुरुआती गेंदबाजी की। पहले तीन विकेट महत्वपूर्ण थे। हमने एक यूनिट के रूप में अच्छी गेंदबाजी की। युजवेंद्र चहल ने अब तक दौरे में एक भी मैच नहीं खेला है, लेकिन शार्दुल का मानना है कि लेग स्पिनर एक मंझे हुए खिलाड़ी हैं। उन्होंने कहा- चहल बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं। उन्होंने पिछले कई वर्षों से शानदार प्रदर्शन किया है और खुद को साबित किया है, लेकिन उन्हें खिलाना है या नहीं यह टीम मैनेजमेंट का फैसला है।
शार्दुल ने कहा- वह जिस तरह के खिलाड़ी हैं, जब भी खेलेंगे तो अच्छा प्रदर्शन करेंगे। वह जो भी मैच खेलते हैं उसमें विकेट लेते हैं। मुझे नहीं लगता कि एक सीरीज नहीं खेलने से वह हतोत्साहित होंगे। दौरे का टी20 चरण गुरुवार से शुरू होगा।