फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ind vs WI Match Rohit Sharma and Bcci Provides Injury Update After Retiring News

Rohit Sharma Injury: रोहित शर्मा की चोट पर बीसीसीआई ने दी जानकारी, चौथे टी20 में खेलने पर संशय

Wed, 03 Aug 2022 11:52 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बासेतेरे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बासेतेरे Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 03 Aug 2022 11:52 AM IST
सार

रोहित शर्मा को तीसरे टी20 मैच में बल्लेबाजी के दौरान चोट लगी थी और वो सिर्फ पांच गेंद खेलने के बाद वापस लौट गए थे। बीसीसीआई ने ट्वीट के जरिए रोहित की चोट के बारे में जानकारी दी है। 
 

विज्ञापन
Ind vs WI Match Rohit Sharma and Bcci Provides Injury Update After Retiring News
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा। कप्तान रोहित शर्मा इस मैच में सिर्फ पांच गेंद खेलने के बाद पवेलियन लौट गए। रोहित को कमर में दर्द हुआ और वो आगे बल्लेबाजी नहीं कर सके। इसके बाद भारतीय फैंस रोहित की चोट को लेकर चिंतित हो गए थे। अब बीसीसीआई ने उनकी चोट के बारे में जानकारी दी है, लेकिन फैंस के लिए खुशी की कोई खबर नहीं हैं। 
विज्ञापन


बीसीसीआई ने ट्वीट कर बताया है कि रोहित को पीठ के निचले हिस्से में तकलीफ है। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी देखरेख कर रही है। बीसीसीआई ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है कि रोहित सीरीज के चौथे मैच में खेल पाएंगे या नहीं। ऐसे में फैंस की चिंता बनी हुई है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रोहित ने अपनी फिटनेस पर क्या कहा ?
रोहित शर्मा ने तीसरे टी20 मैच के बाद अपनी फिटनेस पर कहा "मैं पूरी तरह से ठीक हूं। अगले मैच में काफी समय है और उम्मीद है कि तब तक पूरी तरह फिट हो जाऊंगा।" इसके अलावा रोहित ने 76 रन बनाने वाले सूर्यकुमार यादव की तारीफ की। साथ ही गेंदबाजों के लिए कहा कि बीच के ओवरों में गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया। 

तीसरे मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को सात विकेट से हराया। इस जीत के बाद पांच मैचों की सीरीज में भारत 2-1 से आगे हैं। सीरीज का चौथा मैच फ्लोरिडा में छह अगस्त और आखिरी मैच भी इसी मैदान पर सात अगस्त को खेला जाएगा। 

टी20 विश्व कप से पहले रोहित की फिटनेस जरूरी
ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप से पहले भारत के पास एशिया कप और ऑस्ट्रेलिया-दक्षिण अफ्रीका सीरीज का समय है। ऐसे में कप्तान रोहित का पूरी तरह फिट रहना बेहद जरूरी है। विश्व कप से पहले इन मैचों में टीम इंडिया सही संयोजन तलाश रही है और रोहित के बिना सही टीम नहीं बन सकती। इसी वजह से रोहित को आगामी सीरीज और टूर्नामेंट के सभी मैच में खेलने जरूरी हैं। 

रोहित की चोट साधारण होने पर भी बीसीसीआई कोई खतरा नहीं उठाना चाहेगी। इसी महीने 28 तारीख से भारत को एशिया कप में खेलना है। इस मैच से पहले रोहित का फिट होना जरूरी है। ऐसे में उन्हें चौथे मैच में आराम भी दिया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed