फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs WI: Kris Srikkanth said Abhimanyu Easwaran dropped from team due to fathers strong statements

IND vs WI: पिता के बयान की अभिमन्यु ईश्वरन को मिली सजा! अनदेखी पर पूर्व चयनकर्ता का दावा; अगरकर को सही ठहराया

Sat, 27 Sep 2025 06:59 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 27 Sep 2025 06:59 PM IST
सार

अभिमन्यु ईश्वरन को हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया। इससे पहले उन्हें इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट टीम का हिस्सा बनाया गया था, लेकिन उन्होंने एक भी मैच नहीं खेला था। बल्लेबाज के पिता रंगनाथन ने टीम प्रबंधन पर निशाना साधा था।

विज्ञापन
IND vs WI: Kris Srikkanth said Abhimanyu Easwaran dropped from team due to fathers strong statements
अभिमन्यु ईश्वरन - फोटो : ANI

विस्तार

पूर्व भारतीय चयनकर्ता कृष्णामाचारी श्रीकांत ने कहा है कि अभिमन्यु ईश्वरन की आगामी वेस्टइंडीज सीरीज के लिए चुने गए स्क्वॉड में अनदेखी का सबसे बड़ा कारण उनके पिता के बयान हो सकते हैं। ईश्वरन को हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया। इससे पहले उन्हें इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट टीम का हिस्सा बनाया गया था, लेकिन उन्होंने एक भी मैच नहीं खेला था। बल्लेबाज के पिता रंगनाथन ने टीम प्रबंधन पर निशाना साधा था।
विज्ञापन

श्रीकांत ने किया चौंकाने वाला दावा
श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, 'मुझे अभिमन्यु ईश्वरन के लिए बुरा लग रहा है। मुझे लगता है कि उनके पिता ने इंग्लैंड दौरे के बाद कुछ तीखे बयान दिए थे और शायद इसी वजह से उन्हें टीम से बाहर किया गया है। हालांकि अजीत अगरकर का तर्क भी सही था कि घरेलू टेस्ट में रिजर्व ओपनर की जरूरत नहीं होती।'
विज्ञापन
विज्ञापन

'हमें नहीं चाहिए'
30 वर्षीय दाएं हाथ के बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन को इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए चुना गया था। इस दौरान उन्हें एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला। वहीं, वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज के लिए चयनकर्ताओं ने नजरअंदाज कर दिया। इस विषय में जब चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, 'हमें घरेलू टेस्ट सीरीज के लिए तीसरे ओपनर की जरूरत नहीं है।' अभिमन्यु को हाल ही में ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ पहले अनौपचारिक टेस्ट मैच में खेलते देखा गया था। इस दौरान उन्होंने पहली पारी में 58 गेंदों में 44 रन बनाए थे। यह मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ था।
विज्ञापन

'गंभीर ने किया था मौका देने का वादा'
अभिमन्यु के पिता रंगनाथन ने टीम मैनेजमेंट पर सवाल उठाते हुए कहा था कि उनके बेटे को लंबे समय से सिर्फ बेंच पर बैठाया जा रहा है, जबकि वह घरेलू क्रिकेट में लगातार रन बना रहे हैं। रंगनाथन ने कहा था कि भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने बल्लेबाज को आश्वासन दिया था कि उन्हें जल्द ही मौका मिलेगा। रंगनाथन ने विक्की लालवानी के साथ इंटरव्यू में कहा, 'गौतम गंभीर ने जब मेरे बेटे से बात की तो उन्होंने उसे भरोसा दिलाया कि देखो, तुम सही काम कर रहे हो, तुम्हें अपनी बारी जरूर मिलेगी, तुम्हें लंबे समय तक खेलने का मौका मिलेगा। मैं वो नहीं हूं जो तुम्हें एक-दो मैच के बाद बाहर कर दूं। मैं तुम्हें लंबा मौका दूंगा। मेरे बेटे ने मुझे यही बताया। पूरी कोचिंग टीम ने उसे भरोसा दिलाया कि उसे उसका हक मिलेगा, उसे लंबे समय तक खेलने का मौका मिलेगा। मैं बस इतना ही कह सकता हूं। मेरा बेटा 4 साल से इंतजार कर रहा है, उसने 23 साल कड़ी मेहनत की है।'

अभिमन्यु के सामने 15 खिलाड़ियों का हो चुका डेब्यू
अभिमन्यु को 2022 में बांग्लादेश दौरे पर टेस्ट टीम में चुना गया था। इसके बाद से वह कई दौरों पर टीम इंडिया का हिस्सा रहे हैं, लेकिन टीम मैनेजमेंट ने उन्हें अब तक डेब्यू के लायक नहीं समझा है। उनके सामने 15 खिलाड़ियों का टेस्ट डेब्यू हो चुका है। इनमें केएस भरत, सूर्यकुमार यादव, यशस्वी जायसवाल, ईशान किशन, मुकेश कुमार, प्रसिद्ध कृ्ष्णा, रजत पाटीदार, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल, आकाश दीप, देवदत्त पडिक्कल, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, साई सुदर्शन और अंशुल कंबोज शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed