फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs WI: Indian cricket team started their first practice session for t20 series, rishabh pant named new vice captain of team india

IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ अब टी-20 की जंग, भारतीय खिलाड़ियों ने शुरू किया अभ्यास, पंत को मिली उपकप्तानी

Tue, 15 Feb 2022 01:39 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 15 Feb 2022 01:39 AM IST
सार

भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब टी-20 की जंग शुरू होगी। बुधवार से दोनों टीमें कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन स्टेडियम में तीन मैचों की टी-20 श्रृंखला खेलेंगी। भारतीय टीम वनडे सीरीज की लय बरकरार रखते हुए जीत के शुरुआत करना चाहेगी जबकि वेस्टइंडीज की टीम भारत दौरे का पहला मैच जीतने की कोशिश करेगी। 
 

विज्ञापन
IND vs WI: Indian cricket team started their first practice session for t20 series, rishabh pant named new vice captain of team india
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : twitter@BCCI

विस्तार

भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब टी-20 की जंग शुरू होगी। बुधवार से दोनों टीमें कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन स्टेडियम में तीन मैचों की टी-20 श्रृंखला खेलेंगी। भारतीय टीम वनडे सीरीज की लय बरकरार रखते हुए जीत के शुरुआत करना चाहेगी जबकि वेस्टइंडीज की टीम भारत दौरे का पहला मैच जीतने की कोशिश करेगी। 

विज्ञापन


रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया की निगाहें आगामी टी-20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए अपनी तैयारियों और रणनीति को परखने की होगी। यही कारण है कि भारतीय खिलाड़ियों ने सोमवार को कोलकाता में जमकर पसीना बहाया। 
विज्ञापन


भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की तरफ से जारी तस्वीरों में रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, युजवेंद्र चहल समेत सभी खिलाड़ियों अभ्यास सत्र में दिखे। खिलाड़ियो ने सीरीज से पहले खुद को परिस्थितियों के हिसाब से ढालने की कोशिश की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इस बीच बीसीसीआई ने देर शाम सीरीज के लिए उपकप्तान के नाम का भी खुलासा कर दिया। केएल राहुल के चोटिल होकर सीरीज से बाहर होने की वजह से विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को उपकप्तानी सौंपी गई है। यानी वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी टी-20 सीरीज में ऋषभ पंत रणनीति बनाने में अपने कप्तान रोहित शर्मा का साथ देंगे। 

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 16 फरवरी से कोलकाता में तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी। इससे पहले टीम इंडिया वनडे सीरीज में मेहमान टीम का सूपड़ा साफ़ कर चुकी है। 


भारतीय टी-20 स्क्वॉड:
रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (उप-कप्तान और विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, रवि बिश्नोई, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज, भुवनेश्वर कुमार, अवेश खान, हर्षल पटेल, ऋतुराज गायकवाड़, दीपक हुड्डा, कुलदीप यादव

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed