फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ind vs wi Bumrah Shami rested against west indies all eyes on csk former bowlers Deepak Chahar and Shardul Thakur before ipl 2022 mega auction

IND vs WI: बुमराह-शमी अनुपस्थित, चेन्नई सुपरकिंग्स के दो पूर्व तेज गेंदबाजों के पास नीलामी के लिए कीमत बढ़ाने का मौका

Wed, 02 Feb 2022 04:57 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Wed, 02 Feb 2022 04:57 PM IST
सार

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 15वें सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में होगी। उससे पहले भारतीय टीम छह से 11 फरवरी तक वेस्टइंडीज के खिलाफ अहमदाबाद में तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी।

विज्ञापन
ind vs wi Bumrah Shami rested against west indies all eyes on csk former bowlers Deepak Chahar and Shardul Thakur before ipl 2022 mega auction
आईपीएल नीलामी में दीपक चाहर और शार्दुल ठाकुर पर सबकी नजरें होंगी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 15वें सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में होगी। उससे पहले भारतीय टीम छह से 11 फरवरी तक वेस्टइंडीज के खिलाफ अहमदाबाद में तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। विंडीज के खिलाफ सीरीज में जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी नहीं खेलेंगे। चेन्नई सुपरकिंग्स के पूर्व तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर और दीपक चाहर के लिए नीलामी से पहले अपनी कीमत बढ़ाने का यह सुनहरा मौका है।
विज्ञापन


शार्दुल ठाकुर ने टेस्ट मैचों में खुद को एक ऑलराउंडर के तौर पर साबित किया है। वहीं, दीपक चाहर ने अपने पिछले दो मैचों में गेंद के साथ-साथ बल्ले से भी कमाल किया है। ऐसे में फ्रेंचाइजियों के पास उन्हें एक ऑलराउंडर के तौर पर खरीदने का विकल्प होगा। दीपक चाहर और शार्दुल ठाकुर ने अपना बेस प्राइस दो करोड़ रुपये रखा है।
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका में चाहर ने लगाया था अर्धशतक
बुमराह और शमी के नहीं रहने पर दीपक चाहर और शार्दुल ठाकुर भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रामण का नेतृत्व करेंगे। टीम में उनके अलावा मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और आवेश खान भी तेज गेंदबाज हैं। इनमें से एक मैच में किसी एक को ही शामिल किया जा सकता है। चाहर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अंतिम वनडे मैच में दो विकेट लेकर प्रभावित किया था। उन्होंने 54 रन बनाने के अलावा 53 रन देकर दो विकेट लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ind vs wi Bumrah Shami rested against west indies all eyes on csk former bowlers Deepak Chahar and Shardul Thakur before ipl 2022 mega auction
शार्दुल ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया
शार्दुल ने दक्षिण अफ्रीका में बल्ले से किया था कमाल
शार्दुल ठाकुर दक्षिण अफ्रीका में जादू बिखेरने में नाकाम रहे थे। वे सिर्फ एक विकेट ही ले सके थे। हालांकि, शार्दुल ने अपने बल्ले से प्रभावित किया था। दो वनडे में उन्होंने एक विकेट लेने के अलावा नाबाद 50 और नाबाद 40 रन की पारी खेली थी। चाहर और शार्दुल वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे मैचों में शानदार प्रदर्शन कर आईपीएल 2022 की नीलामी से पहले अपनी हिस्सेदारी बढ़ा सकते हैं।

दीपक और शार्दुल ने चेन्नई को बनाया था चैंपियन
दीपक ने आईपीएल के पिछले तीन सीजन में 22, 12 और 14 विकेट लिए थे। इस दौरान उन्होंने 7.8 की इकॉनमी रेट से रन दिए थे। दूसरी ओर, शार्दुल ने आईपीएल 2021 में 8.8 की प्रभावशाली इकॉनमी रेट से 16 मैचों में 21 विकेट झटके थे। दोनों के शानदार प्रदर्शन की बदौतल चेन्नई की टीम चौथी बार चैंपियन बनी थी।

ind vs wi Bumrah Shami rested against west indies all eyes on csk former bowlers Deepak Chahar and Shardul Thakur before ipl 2022 mega auction
दीपक चाहर - फोटो : सोशल मीडिया
दीपक और शार्दुल पर धोनी की नजर
दीपक को चेन्नई ने पिछली बार 80 लाख रुपये में खरीदा गया था। वहीं, शार्दुल को 2.6 करोड़ रुपये मिले थे। आईपीएल 2022 मेगा नीलामी में दोनों के 10 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने की उम्मीद है। चेन्नई सुपरकिंग्स और महेंद्र सिंह धोनी उनकी सेवाओं को बरकरार रखने के इच्छुक होंगे, लेकिन लखनऊ और अहमदाबाद फ्रेंचाइजी के जुड़ने से उन्हें कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed