फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs WI: Ajit Agarkar On Abhimanyu Easwaran After West Indies Tests Snub said we dont want know details

IND vs WI: 'हमें नहीं चाहिए', अभिमन्यू ईश्वरन को क्यों नहीं मिला विंडीज सीरीज के लिए मौका? अगरकर ने दिया जवाब

Thu, 25 Sep 2025 05:38 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 25 Sep 2025 05:38 PM IST
सार

शुभमन गिल के नेतृत्व में टीम इंडिया दो अक्तूबर से वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज खेलती नजर आएगी। इस सीरीज के लिए चयन समिति ने यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल पर ओपनिंग के लिए भरोसा जताया है, जबकि नारायण जगदीशन को एक्स्ट्रा में रखा गया है। हालांकि, अभिमन्यू ईश्वरन को मौका नहीं मिला। 

विज्ञापन
IND vs WI: Ajit Agarkar On Abhimanyu Easwaran After West Indies Tests Snub said we dont want know details
अभिमन्यू ईश्वरन - फोटो : ANI

विस्तार

वेस्टइंडीज के खिलाफ अगले महीने की शुरुआत में होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने गुरुवार को भारतीय टीम का एलान कर दिया। शुभमन गिल के नेतृत्व में टीम इंडिया दो अक्तूबर से वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज खेलती नजर आएगी। इस सीरीज के लिए चयन समिति ने यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल पर ओपनिंग के लिए भरोसा जताया है, जबकि नारायण जगदीशन को एक्स्ट्रा में रखा गया है। हालांकि, अभिमन्यू ईश्वरन को मौका नहीं मिला। 
विज्ञापन
Trending Videos

'हमें नहीं चाहिए'
30 वर्षीय दाएं हाथ के बल्लेबाज अभिमन्यू ईश्वरन को इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए चुना गया था। इस दौरान उन्हें एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला। वहीं, वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज के लिए चयनकर्ताओं ने नजरअंदाज कर दिया। इस विषय में जब चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, 'हमें घरेलू टेस्ट सीरीज के लिए तीसरे ओपनर की जरूरत नहीं है।' अभिमन्यू को हाल ही में ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ पहले अनौपचारिक टेस्ट मैच में खेलते देखा गया था। इस दौरान उन्होंने पहली पारी में 58 गेंदों में 44 रन बनाए थे। यह मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगरकर ने की नीतीश की तारीफ
इस दौरान अगरकर ने नीतीश कुमार रेड्डी पर भरोसा जताया। 22 वर्षीय बल्लेबाज इंग्लैंड दौरे पर चोटिल हो गए थे। चयन समिति के अध्यक्ष का मानना है कि नीतीश टीम को लचीलापन प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा, 'नीतीश ने जिस तरह से गेंदबाजी की और दबाव में बल्लेबाजी की, उससे उन्होंने काफी आशाजनक प्रदर्शन किया। वह एक युवा खिलाड़ी है जो लगातार विकसित हो रहा है। वह काफी लचीलापन देता है।' अगरकर ने आगे कहा, 'यह दोनों टेस्ट मैचों के लिए एक टीम है। इसलिए वह दोनों के लिए उपलब्ध है। इंग्लैंड के बाद हमें काफी ब्रेक मिला था। वह पांचवां टेस्ट भी नहीं खेला था। एक महीने या पांच हफ्ते का ब्रेक रहा है।'
विज्ञापन

IND vs WI: Ajit Agarkar On Abhimanyu Easwaran After West Indies Tests Snub said we dont want know details
भारतीय टीम - फोटो : BCCI
बुमराह को नहीं दिया गया आराम
एशिया कप में भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रामण की अगुआई कर रहे जसप्रीत बुमराह को वेस्टइंडीज के खिलाफ आराम नहीं दिया गया है। इंग्लैंड दौरे पर बुमराह के कार्यभार प्रबंध का ध्यान रखा गया था और उन्होंने पांच में से सिर्फ तीन मैच ही खेले थे। इसे देखते हुए माना जा रहा था कि व्यस्त अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम के मद्देनजर बुमराह को इस सीरीज से आराम मिल सकता है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस बात की भी पूरी संभावना है कि बुमराह प्लेइंग-11 का हिस्सा होंगे। वहीं, उनके साथ मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा तेज गेंदबाजी का जिम्मा संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed