फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs WI Ajit Agarkar led selection committee may keep Virat and Rohit out of T20 Hardik will be the captain

IND vs WI: विराट और रोहित को टी20 से बाहर रख सकती है अगरकर की अगुआई वाली चयन समिति, हार्दिक ही होंगे कप्तान!

Wed, 05 Jul 2023 07:54 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Wed, 05 Jul 2023 07:54 PM IST
सार

विराट और रोहित टी20 विश्व कप 2022 के बाद इस फॉर्मेट में नहीं खेले हैं। चयनकर्ता उस समय से हार्दिक की कप्तानी में युवाओं को मौका दे रहे हैं। माना जा रहा है कि अगरकर की अगुआई में भी इस सिलसिले को जारी रखा जा सकता है।

विज्ञापन
IND vs WI Ajit Agarkar led selection committee may keep Virat and Rohit out of T20 Hardik will be the captain
विराट कोहली, रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का जल्द हो सकता है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा नवनियुक्त पुरुष सीनियर चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर की अगुआई में बैठक होगी। माना जा रहा है कि नियमित कप्तान रोहित शर्मा और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली को एक बार फिर से टी20 टीम से बाहर रखा जा सकता है। हार्दिक पांड्या को एक बार फिर से टीम की कप्तानी सौंपी जा सकती है।
विज्ञापन


कार्यवाहक मुख्य चयनकर्ता शिवसुंदर दास की अगुआई में चार सदस्यों की चयन समिति ने वेस्टइंडीज दौरे के लिए टेस्ट और वनडे टीम का चयन किया था। अब अजीत अगरकर इस चयन समिति के साथ जुड़ गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुधवार (पांच जुलाई) को ही बैठक होगी। इस दौरान टीम का चयन हो सकता है। चयनकर्ता एक बार फिर क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में युवाओं को मौका देना चाहते हैं। ऐसे में रोहित और कोहली की जगह फिर नहीं बनेगी।
विज्ञापन

IND vs WI Ajit Agarkar led selection committee may keep Virat and Rohit out of T20 Hardik will be the captain
विराट कोहली और रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
वनडे विश्व कप के बाद टी20 में हो सकती है सीनियर्स की वापसी
विराट और रोहित टी20 विश्व कप 2022 के बाद इस फॉर्मेट में नहीं खेले हैं। चयनकर्ता उस समय से हार्दिक की कप्तानी में युवाओं को मौका दे रहे हैं। माना जा रहा है कि अगरकर की अगुआई में भी इस सिलसिले को जारी रखा जा सकता है। कोहली और रोहित के अलावा मोहम्मद शमी भी टी20 विश्व कप के बाद से टीम इंडिया से बाहर हैं। चयनकर्ता अभी हार्दिक को टी20 का नियमित कप्तान नहीं बनाना चाहते हैं। सीनियर खिलाड़ी वनडे विश्व कप के बाद इस फॉर्मेट में वापसी कर सकते हैं।

IND vs WI Ajit Agarkar led selection committee may keep Virat and Rohit out of T20 Hardik will be the captain
मोहित शर्मा - फोटो : IPL/BCCI
मोहित, रिंकू और यशस्वी का हो सकता है चयन
माना जा रहा है कि रिंकू सिंह, यशस्वी जायसवाल और मोहित शर्मा को आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के बाद टीम में चुना जा सकता है। यशस्वी को टेस्ट में तो चुना गया है लेकिन वह वनडे टीम में नहीं हैं। रिंकू ने आईपीएल के पिछले कुछ सीजन में मैच फिनिश करने की अपनी क्षमता से सबको प्रभावित किया है। वहीं, मोहित ने शानदार वापसी की है। उन्होंने गुजरात टाइटंस के लिए 14 मैच में 27 विकेट हासिल किए थे। मोहित के पास 2014 में टी20 विश्व कप और 2015 में वनडे विश्व कप खेलने का अनुभव है।
विज्ञापन

IND vs WI Ajit Agarkar led selection committee may keep Virat and Rohit out of T20 Hardik will be the captain
रिंकू सिंह - फोटो : IPL/BCCI
टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, यशस्वी जयसवाल, अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल , मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जयदेव उनादकट, नवदीप सैनी।

वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), शार्दुल ठाकुर, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जयदेव उनादकट, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, मुकेश कुमार।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed