फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs WI Abhimanyu Easwaran was in pain after not selected in Team India for West Indies tour

IND vs WI: वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम में नहीं हुआ चयन तो इस बल्लेबाज का छलका दर्द, BCCI को लेकर कही बड़ी बात

Wed, 28 Jun 2023 06:41 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Wed, 28 Jun 2023 06:41 PM IST
सार

अभिमन्यु ईश्वरन ने 87 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं। इस दौरान 150 पारियों में उन्होंने 6556 रन बनाए हैं। उनका औसत 47.85 का रहा है। अभिमन्यु ने 22 शतक और 26 अर्धशतक लगाए हैं।

विज्ञापन
IND vs WI Abhimanyu Easwaran was in pain after not selected in Team India for West Indies tour
अभिमन्यु ईश्वरन और राहुल द्रविड़ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय टीम का एलान हो चुका है। कई खिलाड़ियों को प्रथम श्रेणी में शानदार प्रदर्शन करने के बावजूद नहीं चुना गया है। सरफराज खान, अभिमन्यु ईश्वरन और प्रियांक पांचाल जैसे खिलाड़ियों को मौका मिलने की उम्मीद थी, लेकिन उनमें से किसी को भी टीम में जगह नहीं मिली। चयनकर्ताओं ने इन खिलाड़ियों को नहीं चुनने पर कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया है। इसी बीच, अभिमन्यु ईश्वरन ने इस बात की पुष्टि की है कि उन्हें बोर्ड की ओर से इस बारे में कुछ भी नहीं बताया गया।
विज्ञापन


ईश्वरन से एक इंटरव्यू में पूछा गया कि क्या बीसीसीआई में से किसी ने उन चीजों के बारे में बात करने के लिए संपर्क किया है, तो उन्होंने कहा, "नहीं, मुझसे अब तक कोई बातचीत नहीं हुई है।" 27 वर्षीय इस खिलाड़ी को दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन की कमान सौंपी गई है।
विज्ञापन


बेहतर प्रदर्शन करने पर ईश्वरन की नजर
ईश्वरन ने कहा, ''भले ही मुझे चुना जाए या नहीं, लेकिन मैं एक क्रिकेटर के रूप में बेहतर होना चाहता हूं। मैं हर दिन स्तर ऊपर उठाना चाहता हूं और बेहतर होना चाहता हूं। चयन एक ऐसी चीज है जो मेरे हाथ में नहीं है लेकिन हर दिन सुधार करना है।  मैं अपनी टीम में अधिक योगदान देने के लिए काम कर सकता हूं, चाहे मैं किसी भी टीम के लिए खेलूं, चाहे वह क्लब हो, राज्य हो, भारत ए हो, पूर्वी क्षेत्र हो या भारतीय टीम हो। प्रक्रिया हमेशा यही रही है, मैं बस उस पर ध्यान केंद्रित करना चाहता हूं। मैं हार नहीं मानना चाहता। मैं सिर्फ बेहतर होने पर ध्यान केंद्रित करना चाहता हूं।''
विज्ञापन
विज्ञापन


ईश्वरन का घरेलू क्रिकेट में रिकॉर्ड
अभिमन्यु ईश्वरन ने 87 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं। इस दौरान 150 पारियों में उन्होंने 6556 रन बनाए हैं। उनका औसत 47.85 का रहा है। अभिमन्यु ने 22 शतक और 26 अर्धशतक लगाए हैं। लिस्ट ए के 78 मैचों में उनके नाम 3376 रन हैं। इस दौरान उनका औसत 46.24 का रहा। ईश्वरन ने सात शतक और 21 अर्धशतक लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed