फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ind vs wi 3rd odi playing dream 11 prediction captain vice-captain player list news in hindi

IND vs WI Playing 11: टीम इंडिया की नजर क्लीन स्वीप पर, अर्शदीप को मिल सकता है मौका, जानें संभावित प्लेइंग-11

Tue, 26 Jul 2022 10:42 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, त्रिनिदाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, त्रिनिदाद Published by: रोहित राज Updated Tue, 26 Jul 2022 10:42 PM IST
सार

IND vs WI 3rd ODI Playing Dream 11 Prediction: भारत ने रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे प्रारूप में लगातार 12वीं सीरीज जीतकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया था। यह किसी एक टीम का किसी एक प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

विज्ञापन
ind vs wi 3rd odi playing dream 11 prediction captain vice-captain player list news in hindi
भारत बनाम वेस्टइंडीज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहले दो मैचों में रोमांचक जीत के साथ सीरीज पहले ही अपने नाम कर चुकी भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ बुधवार कोहोने वाले तीसरे और अंतिम वनडे मैच में किसी तरह की ढिलाई नहीं बरत कर क्लीन स्वीप करने के उद्देश्य से मैदान पर उतरेगी। वेस्टइंडीज का लक्ष्य वनडे में अपनी हार का क्रम तोड़ना होगा क्योंकि इससे पहले उसे बांग्लादेश से 0-3 से हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन


भारत ने रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे प्रारूप में लगातार 12वीं सीरीज जीतकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया था। यह किसी एक टीम का किसी एक प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। भारतीय कोच राहुल द्रविड़ इस मैच में कुछ नए खिलाड़ियों को आजमा सकते हैं लेकिन वह जीत की लय बरकरार रखने के लिए टीम संतुलन बनाए रखने पर जोर देंगे। 
विज्ञापन

शुभमन गिल की जगह खेल सकते हैं गायकवाड़
बल्लेबाजी विभाग में शुभमन गिल पर ऋतुराज गायकवाड़ को प्राथमिकता मिलने की संभावना नहीं है। गिल ने पिछले दो मैचों में 64 और 43 रन की दो उपयोगी पारियां खेली थी। गायकवाड़ को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पूरी सीरीज में खेलने का मौका मिला था जहां वह तेज गेंदबाजों के सामने संघर्ष करते हुए नजर आए थे।

सूर्यकुमार को फिर मिल सकता है मौका
श्रेयस अय्यर और संजू सैमसन ने भी पिछले मैच में अर्धशतक जमाए थे जबकि सूर्यकुमार यादव को पहले दो मैचों में नाकामी के बावजूद एक और मौका दिया जा सकता है। ऐसे में इशान किशन को बाहर ही बैठना पड़ेगा। रविंद्र जडेजा को इस शृंखला के लिए शिखर धवन के साथ उप कप्तान बनाया गया था और ऑलराउंडर के रूप में वह पहली पसंद थे लेकिन घुटने की चोट के कारण व पहले दो मैचों में नहीं खेल पाए थे। यह भी सुनिश्चित नहीं है कि जडेजा तीसरे मैच में खेलने के लिए उपलब्ध रहेंगे या नहीं क्योंकि उनकी अनुपस्थिति में अक्षर पटेल ने दूसरे मैच में 64 रन की नाबाद पारी खेलकर भारत को जीत दिलाई थी। पटेल के इस प्रदर्शन को टीम प्रबंधन नजरअंदाज नहीं कर सकता है।
विज्ञापन

अर्शदीप भी दावेदारी में
धवन यदि बाएं हाथ के दो स्पिनरों को उतारने की योजना बनाते हैं तो फिर युजवेंद्र चहल को बाहर बैठना पड़ सकता है। लेकिन इससे भारतीय गेंदबाजी में विविधता का अभाव देखने को मिल सकता है। तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को इंग्लैंड में वनडे के दौरान जांघ की मांसपेशियों में परेशानी हुई थी लेकिन अब वह फिट हैं और बाएं हाथ का तेज गेंदबाज होने के कारण उन्हें आवेश खान की जगह टीम में लिया जा सकता है। आवेश ने दूसरे वनडे में छह ओवर में 54 रन लुटाए थे और उन्हें कोई विकेट नहीं मिला था। आवेश और प्रसिद्ध कृष्णा की गेंदबाजी शैली एक तरह की है और ऐसे में इनमें से किसी एक को ही अंतिम एकादश में रखा जा सकता है।

जीत से ही बचेगी विंडीज की साख 
जहां तक वेस्टइंडीज का सवाल है तो उनके पास क्षमतावान खिलाड़ी हैं लेकिन वह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में नाकाम रहे हैं। वह अभी तक शाई होप, निकोलस पूरण, रोवमैन पावेल या रोमारियो शेफर्ड पर निर्भर रहे हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि टीम ने अभी तक अहम मौकों पर अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। सीरीज के आखिरी मैच में वेस्टइंडीज जेसन होल्डर को अंतिम एकादश में शामिल कर सकता है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
भारत: शिखर धवन (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, आवेश खान।

वेस्टइंडीज: शाई होप (विकेटकीपर), ब्रैंडन किंग, शामराह ब्रूक्स, कायेल मेयर्स, निकोलस पूरन (कप्तान), रोवमन पॉवेल, अकील हुसैन, रोमारियो शेफर्ड, अल्जारी जोसेफ, हेडेन वॉल्श जूनियर, जेडेन सील्स।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed