फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs WI 2nd Test: Virat Kohli scored century on foreign soil after 55 months, Stats; left Sachin Tendulkar

Virat Kohli Century: विराट ने विदेशी धरती पर 55 महीने बाद टेस्ट में लगाया शतक, सचिन को इस मामले में पीछे छोड़ा

Fri, 21 Jul 2023 09:14 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पोर्ट ऑफ स्पेन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पोर्ट ऑफ स्पेन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 21 Jul 2023 09:14 PM IST
सार

IND vs WI 2nd Test, Virat Kohli 29th Test Century: विराट ने टेस्ट में 28वां शतक इसी साल मार्च में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहमदाबाद में लगाया था। वहीं, 29वें शतक के लिए उन्होंने सिर्फ चार महीने का वक्त लिया। 28वें टेस्ट और 27वें टेस्ट शतक के बीच विराट ने तीन साल का वक्त लिया था।

विज्ञापन
IND vs WI 2nd Test: Virat Kohli scored century on foreign soil after 55 months, Stats; left Sachin Tendulkar
विराट कोहली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा और आखिरी मैच त्रिनिदाद के पोर्ट ऑफ स्पेन के क्वींस पार्क ओवल में खेला जा रहा है। इस मैच में विराट कोहली ने शतक जड़ दिया है। उन्होंने भारत की पहली पारी में 180 गेंदों पर टेस्ट करियर का 29वां शतक जड़ा। वहीं, तीनों फॉर्मेट मिलाकर यह उनका 76वां शतक रहा।
विज्ञापन


विराट ने पहले 500 अंतरराष्ट्रीय मैच में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। अपने 500वें अंतरराष्ट्रीय मैच में विराट के नाम 76 शतक हैं, जबकि सचिन के 75 शतक थे। रिकी पोंटिंग ने 68 और जैक कैलिस ने 60 शतक लगाए थे।
विज्ञापन

500वें अंतरराष्ट्रीय मैच में हाईएस्ट स्कोर

Virat Kohli marked his 500th international game with his 76th international century, West Indies vs India, 2nd Test, 2nd day, Port-of-Spain, July 20, 2023

विराट के लिए यह शतक इसलिए भी खास है क्योंकि यह उनका 500वां अंतरराष्ट्रीय मैच है। वह इस मुकाम को छूने वाले भारत के चौथे और ओवरऑल 10वें क्रिकेटर हैं। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर (664), महेला जयवर्धने (652), कुमार संगकारा (594), सनथ जयसूर्या (586), रिकी पोंटिंग (560), महेंद्र सिंह धोनी (538), शाहिद अफरीदी (524), जैक कैलिस (519) और राहुल द्रविड़ (509) ऐसा कर चुके हैं। हालांकि, विराट को छोड़कर इन सब में से किसी ने भी अपने 500वें अंतरराष्ट्रीय मैच में 50+ का स्कोर नहीं बनाया था। विराट ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी हैं। विराट से पहले 500वें मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड कुमार संगकारा के नाम था, जिन्होंने 48 रनों की पारी खेली थी।

मार्च में लगाया था 28वां टेस्ट शतक

Virat Kohli got to his century with a square drive behind point, West Indies vs India, 2nd Test, 2nd day, Port-of-Spain, July 20, 2023

विराट ने टेस्ट में 28वां शतक इसी साल मार्च में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहमदाबाद में लगाया था। वहीं, 29वें शतक के लिए उन्होंने सिर्फ चार महीने का वक्त लिया। 28वें टेस्ट और 27वें टेस्ट शतक के बीच विराट ने तीन साल का वक्त लिया था। 27वां टेस्ट शतक उन्होंने नवंबर 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ लगाया था। इस तीन साल में विराट रन बनाने के लिए जूझते हुए दिखे थे। हालांकि, अब वह फॉर्म में लौट चुके हैं। इस साल तीनों फॉर्मेट मिलाकर यह विराट का चौथा शतक है। टेस्ट में दो शतक के अलावा वह वनडे में श्रीलंका के खिलाफ जनवरी में दो शतक लगा चुके हैं। इसके अलावा आईपीएल 2023 में भी दो शतक लगाया था।
विज्ञापन

विदेशी जमीन पर टेस्ट में 55 महीने बाद लगाया शतक

IND vs WI 2nd Test: Virat Kohli scored century on foreign soil after 55 months, Stats; left Sachin Tendulkar
शतक के बाद विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विराट ने विदेशी जमीन पर टेस्ट में 55 महीने या यूं कहें 1677 दिन बाद शतक लगाया है। विदेशी धरती पर पिछला शतक विराट ने दिसंबर 2018 में पर्थ स्टेडियम में लगाया था। यानी करीब साढ़े चार साल बाद उन्होंने विदेशी धरती पर शतक लगाया। विराट ने पर्थ में 16 दिसंबर 2018 को शतक लगाया था। तब उन्होंने उस मैच में 123 रन की पारी खेली थी। अब उन्होंने विदेशी धरती पर 37 पारियों के बाद जाकर टेस्ट शतक लगाया है। कोहली का वेस्टइंडीज के खिलाफ यह तीसरा टेस्ट शतक रहा। इससे पहले उन्होंने नार्थसाउंड (200) और राजकोट टेस्ट (139) में शतकीय पारी खेली थी।

फैब-4 में तीसरे नंबर पर पहुंचे

IND vs WI 2nd Test: Virat Kohli scored century on foreign soil after 55 months, Stats; left Sachin Tendulkar
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
सबसे ज्यादा टेस्ट अंतरराष्ट्रीय शतक के मामले में विराट ब्रैडमैन के साथ संयुक्त रूप से 10वें स्थान पर पहुंच गए हैं। टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है। उन्होंने 51 शतक लगाए थे। वहीं फैब-फोर बल्लेबाजों में कोहली से ज्यादा टेस्ट शतक स्टीव स्मिथ (32) और जो रूट (30) के नाम है। वहीं केन विलियमसन (28) को उन्होंने अब टेस्ट शतकों के मामले में पछाड़ दिया है।

121 रन बनाकर आउट हुए कोहली
कोहली बेहतरीन शतक लगाने के बाद भारत के पांचवें विकेट के रूप में रन आउट हो गए। उन्होंने 206 गेंदों पर 11 चौके की मदद से 121 रन की पारी खेली। वारिकन की गेंद पर विराट ने स्क्वायर लेग पर खेलकर एक रन के लिए जडेजा को कॉल किया। अल्जारी जोसेफ ने नॉन स्ट्राइकर एंड पर डायरेक्ट थ्रो किया और विराट शॉर्ट ऑफ क्रीज रह गए। विराट ने रवींद्र जडेजा के साथ 286 गेंदों में 159 रन की साझेदारी निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed