फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs WI 2nd Test 2023 Live Streaming Telecast Channel Where and How to Watch India vs West Indies Test Match

IND vs WI Live Streaming: वेस्टइंडीज के खिलाफ क्लीन स्वीप करने उतरेगा भारत, जानें कैसे फ्री में देख पाएंगे मैच

Wed, 19 Jul 2023 10:30 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, त्रिनिदाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, त्रिनिदाद Published by: रोहित राज Updated Wed, 19 Jul 2023 10:30 PM IST
सार

India vs West Indies Test 2023 Live Streaming Telecast Channel : भारत ने डोमिनिका में खेले गए पहले टेस्ट को पारी और 141 रन से जीता था। वह त्रिनिदाद में वेस्टइंडीज का सीरीज में सफाया करने उतरेगा। टीम इंडिया वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में लगातार नौवीं टेस्ट सीरीज जीतने उतरेगी।

विज्ञापन
IND vs WI 2nd Test 2023 Live Streaming Telecast Channel Where and How to Watch India vs West Indies Test Match
भारत बनाम वेस्टइंडीज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा और अंतिम मुकाबला गुरुवार (20 जुलाई) से खेला जाएगा। दोनों टीमें त्रिनिदाद के क्विंस पार्क ओवल में आमने-सामने होंगी। भारत ने डोमिनिका में खेले गए पहले टेस्ट को पारी और 141 रन से जीता था। वह त्रिनिदाद में वेस्टइंडीज का सीरीज में सफाया करने उतरेगा। टीम इंडिया वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में लगातार नौवीं टेस्ट सीरीज जीतने उतरेगी। 
विज्ञापन


वैसे भी यह टेस्ट खास है। दोनों टीमों के बीच यह सौवां टेस्ट मैच होगा। रोहित शर्मा को उम्मीद है इस ऐतिहासिक टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज उन्हें टक्कर देगी।  भारत और वेस्टइंडीज ने अब तक 99 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें 30 में वेस्टइंडीज को और 23 में भारत को जीत हासिल हुई है। 46 टेस्ट मैच ड्रॉ रहे हैं। लेकिन बीते 21 वर्षों से वेस्टइंडीज ने भारत से कोई टेस्ट मैच नहीं जीता है। इस दौरान दोनों टीमों ने 24 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें भारत को 15 में जीत हासिल हुई है। नौ टेस्ट ड्रॉ रहे हैं।
विज्ञापन

IND vs WI 2nd Test 2023 Live Streaming Telecast Channel Where and How to Watch India vs West Indies Test Match
यशस्वी जायसवाल - फोटो : सोशल मीडिया
हम आपको मैच के लाइव टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी आपको यहां दे रहे हैं:

भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरा टेस्ट कब से कब तक होगा?

भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला टेस्ट 20 से 24 जुलाई के बीच होगा।

भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरा टेस्ट कहां खेला जा रहा है?
भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरा टेस्ट त्रिनिदाद के क्विंस पार्क ओवल में खेला जा रहा है।

IND vs WI 2nd Test 2023 Live Streaming Telecast Channel Where and How to Watch India vs West Indies Test Match
यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरा टेस्ट कितने बजे शुरू हुआ?
भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरा टेस्ट भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू हुआ।

भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरा टेस्ट भारत में कहां देख सकते हैं?
भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरे टेस्ट का टीवी पर सीधा प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स (DD Sports) पर होगा। डीडी स्पोर्ट्स अलग-अलग भाषाओं में मैच का प्रसारण करेगा। यह फ्री डीटीएच पर ही देखा जा सकता है। 

वहीं, ऑनलाइन आप यह मैच जियो सिनेमा (Jio Cinema) और फैनकोड (Fancode) एप और वेब साइट पर देख सकते हैं। जियो सिनेमा एप या वेबसाइट पर फ्री में मैच को देख पाएंगे। वहीं, फैनकोड पर देखने के लिए तय कीमत चुकानी होगी। इस मैच से जुड़ी खबरें Amarujala.com पर पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन

IND vs WI 2nd Test 2023 Live Streaming Telecast Channel Where and How to Watch India vs West Indies Test Match
यशस्वी जायसवाल और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
दोनों टीमें इस प्रकार हैं:
वेस्टइंडीज:
क्रेग ब्रेथवेट (कप्तान), जर्मेन ब्लैकवुड, एलिक अथानाजे, तेजनारायण चंद्रपॉल, रहकीम कार्नवॉल, जोशुआ डा सिल्वा, शेनन गैब्रियल, जेसन होल्डर, अल्जारी जोसेफ, किर्क मैकेंजी, केविन सिंक्लेयर, केमार रोच और जोमेल वॉरिकन।

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, यशस्वी जयसवाल, अजिंक्य रहाणे, ऋतुराज गायकवाड़, केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, नवदीप सैनी, मुकेश कुमार, मोहम्मद सिराज, जयदेव उनादकट।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed