फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs WI 2nd T20 Weather Forecast Ranchi JSCA Stadium Pitch Report India vs West Indies News in Hindi

भारत बनाम वेस्टइंडीज: क्या बारिश में धुल जाएगा दूसरा टी20, रांची में मैच के दौरान कैसा रहेगा मौसम? जानें

Fri, 09 Oct 2026 02:02 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 09 Oct 2026 02:02 PM IST
सार

Ranchi Weather Forecast, IND vs WI 2nd T20 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच रांची में दूसरा टी20 मुकाबला खेला जाना है। मौसम विभाग के अनुसार, रांची में बारिश की संभावना है जिससे मैच शुरू होने में देरी भी हो सकती है।

विज्ञापन
IND vs WI 2nd T20 Weather Forecast Ranchi JSCA Stadium Pitch Report India vs West Indies News in Hindi
श्रेयस अय्यर - फोटो : IANS

विस्तार

भारत और वेस्टइंडीज के बीच शुक्रवार को रांची में पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह है, लेकिन शहर के कई इलाकों में हो रही रिमझिम बारिश ने खेल प्रेमियों की चिंता बढ़ा दी है। मैच शाम सात बजे से होना है। आइए जानते हैं मैच के दौरान रांची में बारिश की संभावना कितनी है...
विज्ञापन
Trending Videos

सैमसन को मिलेगा आराम?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार को खेला जाएगा। भारत के लिए संजू सैमसन की फॉर्म चिंता का विषय बनी हुई है, ऐसे में टीम प्रबंधन ओपनिंग जोड़ी में बदलाव कर सकता है। इस बात की संभावना अधिक है कि वैभव सूर्यवंशी अभिषेक के साथ पारी की शुरुआत कर सकते हैं। भारतीय टीम पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाने के इरादे से उतरेगी, लेकिन उसके लिए सैमसन का खराब प्रदर्शन चिंता का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैच के दौरान बारिश का पूर्वानुमान
भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टी20 मैच के दौरान बारिश का पूर्वानुमान है। मैच शाम सात बजे से होना है और शुरुआती दो घंटे में बारिश की संभावना 50 प्रतिशत से अधिक है। अगर ये अनुमान सही साबित होता है तो मैच शुरू होने में देरी हो सकती है और पहली पारी भी इससे प्रभावित हो सकती है। मैच शुरू होने की स्थिति में भी ओवरकास्ट कंडिशंस बने रहने की संभावना है। यानी आज रांची में बारिश मैच में खलल डाल सकती है। 


 
विज्ञापन

दोनों टीमों ने किया अभ्यास
झारखंड से दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई के लिए मौसम अनुकूल बना हुआ है, लेकिन राज्य के कई हिस्सों में बारिश और गरज-चमक की संभावना बनी हुई है। रांची में मौसम के बदले मिजाज का असर शुक्रवार को होने वाले मुकाबले पर भी पड़ सकता है। ऐसे में दर्शकों की नजरें अब मौसम पर टिकी हैं। झारखंड में क्रिकेट को लेकर हमेशा जबरदस्त उत्साह रहा है और इस मुकाबले में भी बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है। मुकाबले से पहले गुरुवार को भारत और वेस्टइंडीज की टीमों ने जेएससीए स्टेडियम में अभ्यास किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed