VIDEO: विराट कोहली ने पकड़ा स्मिथ का बेहद मुश्किल कैच, डांस करते हुए यूं मनाया जश्न, बीसीसीआई भी हुई मुरीद
भारत ने बुधवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में 44 रन से जीत दर्ज कर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टीम इंडिया ने अपने गेंदबाजों के दम पर 237 रन के छोटे स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत ने बुधवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में 44 रन से जीत दर्ज कर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टीम इंडिया ने अपने गेंदबाजों के दम पर 237 रन के छोटे स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव किया। भारतीय गेंदबाजों ने वेस्टइंडीज को महज 193 रन के स्कोर पर समेट दिया। हालांकि इस जीत के लिए भारत को थोड़ा संघर्ष भी करना पड़ा।
वेस्टइंडीज की टीम एक समय 76 रन के स्कोर पर अपने शीर्ष के पांच विकेट गंवा चुकी थी और भारतीय टीम बड़ी जीत के करीब थी। लेकिन इसके बाद ओडिन स्मिथ, शमार ब्रुक्स और अकील हुसैन ने मिलकर साझेदारियां की और टीम को लक्ष्य के करीब लेकर गए लेकिन इसके बाद विराट के एक मुश्किल कैच ने मैच को भारत के पक्ष में कर दिया।
VIRAT KOHLI'S REACTION AFTER TAKING A TERRIFIC CATCH OF ODEAN SMITH.#ViratKohli #indvswi #virat #KingKohli pic.twitter.com/lGOEAid4zp
— CRICKET (@cric8addictyash) February 9, 2022
दरअसल कीरोन पोलार्ड की जगह मैच में शामिल किए गए ओडिन स्मिथ ने तेजी से रन बनाए। वह 20 गेंदों में दो छक्के और एक चौके की मदद से 24 रन पर पहुंच गए। इसी दौरान उन्होंने 45वें ओवर की आखिरी गेंद पर वाशिंगटन सुंदर के खिलाफ हवाई शॉट खेला। लेकिन गेंद बल्ले पर सही से नहीं आई और मिड विकेट की तरफ हवा में काफी ऊपर चली गई। इसके बाद पूर्व कप्तान विराट कोहली ने बिना गलती किए मुश्किल कैच को लपक लिया। कैच पकड़ते समय उनका सर जमीन पर भी टकराया, लेकिन उन्होंने कैच नहीं छोड़ा।
तेरी झलक अशरफी
— VIRAT KOHLI GIFS™ (@GifsVirat) February 9, 2022
श्री वल्ली
नैना मदक बर्फी 🕺#ViratKohli #Pushpa #Kohli #Srivalli #INDvWI pic.twitter.com/AfzB4fbgzF
ओडिन स्मिथ को आउट करने के बाद विराट काफी खुश नजर आए और डांस करते हुए इसका जश्न मनाया। कोहली के इस शानदार कैच को पकड़ने का वीडियो बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक अकाउंट से भी शेयर किया है। इस वीडियो में कप्तान रोहित शर्मा भी हैरान और खुश दिखाई दे रहे हैं।
स्मिथ का कैच भारत के लिए उस समय बेहद महत्वपूर्ण हो गया था। क्योंकि वह वेस्टइंडीज की आखिरी उम्मीद थे। उनके आउट होने के बाद कैरेबियाई टीम 46 ओवर में ही ढेर हो गई।