{"_id":"62dbf4eea11c04765b5694f1","slug":"ind-vs-wi-2nd-odi-shikhar-dhawan-chance-to-complete-1000-runs-vs-west-indies-can-break-yuvraj-dhoni-records","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs WI 2nd ODI: धवन के पास खास उपलब्धि हासिल करने का मौका, युवराज, अजहरुद्दीन और धोनी को छोड़ सकते हैं पीछे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs WI 2nd ODI: धवन के पास खास उपलब्धि हासिल करने का मौका, युवराज, अजहरुद्दीन और धोनी को छोड़ सकते हैं पीछे
Sat, 23 Jul 2022 06:47 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, त्रिनिदाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, त्रिनिदाद
Published by: रोहित राज
Updated Sat, 23 Jul 2022 06:47 PM IST
सार
धवन वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में 1000 रन पूरे करने वाले भारतीय बल्लेबाज बन सकते हैं। उनसे पहले छह भारतीय खिलाड़ियों ने इस आंकड़े को छुआ है। इनमें से दो अभी वनडे में सक्रिय हैं।
विज्ञापन
शिखर धवन, युवराज सिंह, महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वेस्टइंडीज दौरे के लिए वनडे में भारत के कप्तान बनाए गए शिखर धवन ने पहले मैच में शानदार बल्लेबाजी की थी। उन्होंने 97 रन की पारी खेली थी। वह अपने करियर के 18वें शतक से चूक गए थे। धवन सातवीं बार वनडे में नर्वस नाइंटीज का शिकार बने। वह पहले मैच की तरह ही दूसरे मुकाबले में भी जमकर रन बनाना चाहेंगे। उनके पास रविवार (23 जुलाई) को होने वाले दूसरे मुकाबले के दौरान एक खास उपलब्धि हासिल करने का मौका होगा।
धवन वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में 1000 रन पूरे करने वाले भारतीय बल्लेबाज बन सकते हैं। उनसे पहले छह भारतीय खिलाड़ियों ने इस आंकड़े को छुआ है। इनमें से दो अभी वनडे में सक्रिय हैं। धवन के 29 मैच में 941 रन हैं। इस दौरान उनका औसत 34.85 का रहा है। उन्होंने दो शतक और छह अर्धशतक जड़े हैं। धवन का उच्चतम स्कोर 119 रन है।

शिखर धवन और निकोलस पूरन ट्रॉफी के साथ
- फोटो : सोशल मीडिया
धवन से आगे आठ खिलाड़ी
धवन से ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी युवराज सिंह, मोहम्मद अजहरुद्दीन, महेंद्र सिंह धोनी, सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा और विराट कोहली हैं। युवराज ने 978, अजहरुद्दीन ने 998 और धोनी ने 1005 रन बनाए हैं। धवन 38 रन बनाते ही युवराज, 58 रन बनाते ही अजहरुद्दीन और 65 रन बनाते ही गांगुली को पीछे छोड़ देंगे। सौरव गांगुली ने 1142 रन बनाए हैं। उनसे आगे निकलने के लिए मौजूदा भारतीय कप्तान को 202 रन बनाने होंगे। यह काम असंभव तो नहीं, लेकिन मुश्किल जरूर है।

विराट कोहली और रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय
| खिलाड़ी | मैच | रन | औसत |
| विराट कोहली | 42 | 2261 | 66.50 |
| रोहित शर्मा | 36 | 1601 | 57.17 |
| सचिन तेंदुलकर | 39 | 1573 | 52.43 |
| राहुल द्रविड़ | 40 | 1348 | 42.12 |
| सौरव गांगुली | 27 | 1142 | 47.58 |
| महेंद्र सिंह धोनी | 39 | 1005 | 55.83 |
| मोहम्मद अजहरुद्दीन | 43 | 998 | 26.26 |
| युवराज सिंह | 31 | 978 | 37.61 |
| शिखर धवन | 29 | 941 | 34.85 |
पहले वनडे में तीन रन से जीता था भारत
इससे पहले टीम इंडिया ने पहले वनडे में तीन रन से रोमांचक जीत हासिल कर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। आखिरी ओवर में वेस्टइंडीज को 15 रन बनाने थे, लेकिन सिराज ने सिर्फ 11 रन दिए। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में सात विकेट पर 308 रन बनाए थे। वेस्टइंडीज 50 ओवर में छह विकेट पर 305 रन ही बना सका। भारतीय कप्तान शिखर धवन ने 97 रन की पारी खेली। वहीं, मोहम्मद सिराज ने दबाव में शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 10 ओवर में 58 रन देकर दो विकेट लिए। धवन को कप्तानी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।