{"_id":"6200023040e2d20109303a2a","slug":"ind-vs-wi-1st-odi-washington-sundar-returns-to-odis-after-four-years-says-eyes-are-on-the-next-two-world-cups","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs WI 1st ODI: वॉशिंगटन सुंदर ने चार साल बाद की वनडे में वापसी, कहा- अगले दो वर्ल्ड कप पर है नजर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs WI 1st ODI: वॉशिंगटन सुंदर ने चार साल बाद की वनडे में वापसी, कहा- अगले दो वर्ल्ड कप पर है नजर
Sun, 06 Feb 2022 10:45 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Sun, 06 Feb 2022 10:45 PM IST
सार
वॉशिंगटन सुंदर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में 30 रन देकर तीन विकेट लिए। पिछले पांच महीने सुंदर के काफी कठिनाई भरे रहे हैं। उन्हें आईपीएल के दूसरे चरण और टी20 वर्ल्ड कप से बाहर रहना पड़ा था।
विज्ञापन
वॉशिंगटन सुंदर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर ने पिछले साल इंग्लैंड दौरे पर चोटिल होने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रविवार (छह फरवरी) को शानदार वापसी की। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में 30 रन देकर तीन विकेट लिए। पिछले पांच महीने सुंदर के काफी कठिनाई भरे रहे हैं। उन्हें आईपीएल के दूसरे चरण और टी20 वर्ल्ड कप से बाहर रहना पड़ा था। सुंदर ने मैच के बाद कहा कि वे आगे और मेहनत करना चाहते हैं और लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करना उनका लक्ष्य है।
वॉशिंगटन सुंदर की जगह रविचंद्रन अश्विन को टी20 वर्ल्ड कप टीम में शामिल किया गया था। सुंदर ने कहा, “हां, मेरे सामने कई चुनौतियां थीं। पिछले दो सालों में मैंने कई बार इसे अनुभव किया है, लेकिन मायने यह रखता है कि मैं खुद को किस तरह से आगे बढ़ाता हूं। मुझे उन क्षेत्रों को मजबूत करना है जिसे मैं चाहता हूं। मैंने इस पर ध्यान केंद्रित करने की कोशिश की है।”
वॉशिंगटन सुंदर ने कहा कि दो वर्ल्ड कप आ रहे हैं। एक टी20 वर्ल्ड कप है तो दूसरा 2023 में वनडे वर्ल्ड कप है। उनकी नजर दोनों वर्ल्ड कप पर है। सुंदर ने कहा, “पिछली बार वर्ल्ड कप नहीं खेलना निराशाजनक रहा था। अगले 15-16 महीनों में दो वर्ल्ड कप होने हैं। मेरा ध्यान उसी पर है। मैं हमेशा वर्तमान पर ध्यान केंद्रीत रखता हूं और एक बेहतर क्रिकेटर बनना चाहता हूं।”
विज्ञापन
भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 43.5 ओवर में वेस्टइंडीज को 176 रनों पर समेट दिया। विंडीज के लिए पूर्व कप्तान जेसन होल्डर ने सबसे ज्यादा 57 रन बनाए। फैबियन एलेन ने 29 रन बनाए। भारत की ओर से युजवेंद्र चहल ने चार और वॉशिंगटन सुंदर ने तीन विकेट लिए। प्रसिद्ध कृष्णा को दो सफलता मिली। मोहम्मद सिराज ने एक विकेट अपने नाम किया।
भारत ने 28 ओवर में चार विकेट पर 178 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। कप्तान रोहित शर्मा ने 51 गेंदों पर 60 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने 10 चौके और एक छक्का लगाया। सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 34, ईशान किशन ने 28, दीपक हुड्डा ने नाबाद 26, ऋषभ पंत ने 11 और विराट कोहली ने आठ रन बनाए। वेस्टइंडीज की ओर से अल्जारी जोसेफ ने दो विकेट लिए।