फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ind vs WI, 1st ODI Rohit Sharma hinted On return of Kuldeep Yadav and Yuzvendra Chahal duo

IND vs WI: क्या कुलदीप-चहल की साथ में होगी टीम इंडिया में वापसी? कप्तान रोहित शर्मा ने बताई योजना

Sat, 05 Feb 2022 05:49 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 05 Feb 2022 05:49 PM IST
सार

कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल की स्पिन जोड़ी एक बार फिर से मैदान पर साथ में उतर सकती है। रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा की गैरमौजूदगी में इन दोनों खिलाड़ियों को वेस्टइंडीज के खिलाफ रविवार से शुरू हो रही वनडे सीरीज में मौका मिल सकता है।

विज्ञापन
Ind vs WI, 1st ODI Rohit Sharma hinted On return of Kuldeep Yadav and Yuzvendra Chahal duo
कुलदीप, चहल - फोटो : social media

विस्तार

कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल की स्पिन जोड़ी एक बार फिर से मैदान पर साथ में उतर सकती है। रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा की गैरमौजूदगी में इन दोनों खिलाड़ियों को वेस्टइंडीज के खिलाफ रविवार से शुरू हो रही वनडे सीरीज में मौका मिल सकता है। कुलचा के नाम से मशहूर इस जोड़ी के खेलने को लेकर शनिवार को कप्तान रोहित शर्मा ने बड़ा बयान दिया। पहले वनडे मैच की पूर्व संध्या पर रोहित ने दोनों खिलाड़ियों की वापसी के संकेत दिए। 

विज्ञापन


रोहित ने दोनों को एक साथ प्लेइंग इलेवन में शामिल करने पर कहा, "कुलदीप और चहल अतीत में हमारे लिए शानदार प्रदर्शन करते रहे हैं और उस दौरान जब भी वे एक साथ खेले हैं, उन्होंने प्रभाव डाला है, बीच में उन्हें उस संयोजन के कारण छोड़ दिया गया था जिसे हम प्राप्त करना चाहते थे, यह निश्चित रूप से मेरे दिमाग में है कि उन्हें एक साथ वापस लाया जाए, विशेष रूप से कुलदीप को।"
विज्ञापन


भारत के सीमित ओवर के नए कप्तान रोहित ने कहा, "हम कुलदीप को धीरे-धीरे लाना चाहते हैं, उसे लेकर हम जल्दबाजी करना नहीं चाहते हैं। हम उसे ऐसी स्थिति में नहीं डालना चाहते जहां हम उससे भी बहुत कुछ मांग रहे हों। मुझे लगता है कि हमारे लिए यह महत्वपूर्ण है कि हम स्थिति को सावधानी से संभालें। ये दोनों खिलाड़ी अहम हैं। चहल दक्षिण अफ्रीका में खेले और कुलदीप ने हाल ही में टीम में वापसी की है। कुलदीप को अपनी लय वापस लाने के लिए काफी मैच खेलने की जरूरत है और हम इसे समझते हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


रोहित ने टीम संयोजन पर बात करते हुए कहा कि हमारे पास प्लान बी है और हम भविष्य को ध्यान में रखते हुए युवाओं को मौका देने के साथ-साथ प्रयोग करते रहेंगे। हम चाहते हैं कि हर कोई किसी भी भूमिका के लिए खुद को तैयार रखे। 


गौरतलब है कि कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल काफी समय से एक साथ मैच नहीं खेले हैं। 2019 में वनडे विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ कमजोर प्रदर्शन के बाद दोनों टीम से अंदर-बाहर होते रहे और कभी साथ नहीं खेले। आंकड़ों की बात करें तो 2019 वर्ल्ड कप तक दो सालों में कुलदीप ने 87 और चहल ने 65 विकेट झटके। दोनों के साथ खेलने के दौरान भारत की जीत प्रतिशत 70 के करीब रही।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed