फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs WI 1st ODI India beats West Indies by three runs Shikhar Dhawan and Siraj were the heroes of victory

IND vs WI 1st ODI: भारत तीन रन से जीता, वेस्टइंडीज में लगातार चौथी जीत मिली, शिखर धवन और सिराज जीत के हीरो

Sat, 23 Jul 2022 03:58 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, त्रिनिदाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, त्रिनिदाद Published by: रोहित राज Updated Sat, 23 Jul 2022 03:58 AM IST
सार

आखिरी गेंद पर शेफर्ड को जीत के लिए एक छक्के की जरूरत थी, लेकिन ऐसा नहीं कर सके। अगर शेफर्ड चौका भी लगा देते तो मैच सुपर ओवर में चला जाता। दोनों टीमों के बीच सीरीज का दूसरा मुकाबला अब रविवार (24 जुलाई) को खेला जाएगा। 

विज्ञापन
IND vs WI 1st ODI India beats West Indies by three runs Shikhar Dhawan and Siraj were the heroes of victory
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज त्रिनिदाद में 22 जुलाई (शुक्रवार) को शुरू हुई। टीम इंडिया ने पहले वनडे में तीन रन से रोमांचक जीत हासिल कर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। आखिरी ओवर में वेस्टइंडीज को 15 रन बनाने थे, लेकिन सिराज ने सिर्फ 11 रन दिए। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में सात विकेट पर 308 रन बनाए थे। वेस्टइंडीज 50 ओवर में छह विकेट पर 305 रन ही बना सका। भारतीय कप्तान शिखर धवन ने 97 रन की पारी खेली। वहीं, मोहम्मद सिराज ने दबाव में शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 10 ओवर में 58 रन देकर दो विकेट लिए। धवन को कप्तानी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन


वेस्टइंडीज में भारत ने लगातार चौथी जीत हासिल की है। उसे पिछली बार दो जुलाई 2017 को नॉर्थ साउंड में हार मिली थी। उसके बाद से टीम इंडिया ने किंग्स्टन में एक और पोर्ट ऑफ स्पेन में लगातार तीन मैच अपने नाम किए हैं। गयाना में खेले गए एक मुकाबले में नतीजा नहीं निकला था। दोनों टीमों के बीच सीरीज का दूसरा मुकाबला अब रविवार (24 जुलाई) को इसी मैदान पर खेला जाएगा।
विज्ञापन


आखिरी गेंद पर छक्का नहीं लगा सके शेफर्ड
आखिरी ओवरों में रोमारियो शेफर्ड में 25 गेंद पर नाबाद 39 रन और अकील हुसैन ने 32 गेंद पर नाबाद 33 रन बनाए। दोनों ने सातवें विकेट के लिए 33 गेंद पर नाबाद 53 रन की साझेदारी कर मैच को रोमांचक बनाया। आखिरी गेंद पर शेफर्ड को जीत के लिए एक छक्के की जरूरत थी, लेकिन वह ऐसा नहीं कर सके। अगर शेफर्ड चौका भी लगा देते तो मैच सुपर ओवर में चला जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

IND vs WI 1st ODI India beats West Indies by three runs Shikhar Dhawan and Siraj were the heroes of victory
शिखर धवन, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर - फोटो : सोशल मीडिया
धवन और गिल ने की शतकीय साझेदारी
भारतीय पारी की बात करें तो शिखर धवन और शुभमन गिल ने टीम को शानदार शुरुआत दी। दोनों ने शुरुआती 10 ओवरों में 73 रनों की साझेदारी की। इसके बाद दोनों ने अर्धशतक लगाया और अपनी साझेदारी को 119 रन तक पहुंचाया। इस स्कोर पर टीम इंडिया को पहला झटका लगा। 18वें ओवर की तीसरी गेंद पर निकोलस पूरन ने शानदार थ्रो पर गिल को रनआउट कर दिया। गिल अपनी गलती से आउट हुए। उन्होंने धवन को एक रन के लिए कहा, लेकिन खुद धीमे दौड़ रहे थे। इसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा। गिल ने 53 गेंद की पारी में चार चौके और दो छक्कों की मदद से 64 रन बनाए।

तीन साल बाद वनडे में शतक नहीं लगा पाए धवन
गिल के आउट हो जाने के बाद उपकप्तान श्रेयस अय्यर क्रीज पर आए। उन्होंने कप्तान धवन का बखूबी साथ निभाया। दोनों ने विंडीज गेंदबाजों को जमकर थकाया। अय्यर और धवन ने दूसरे विकेट के लिए 97 गेंदों पर 94 रन की साझेदारी की। धवन 97 रन बनाकर आउट हुए। उनके पास तीन साल बाद वनडे में शतक लगाने का मौका था। उन्होंने 2019 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछला शतक लगाया था। धवन इस मौके का फायदा नहीं उठा सके और मोती की गेंद पर पॉइंट की ओर बाउंड्री लगाने के प्रयास में ब्रूक्स को कैच थमा बैठे। उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके और तीन छक्के लगाए।

Shreyas Iyer completed 1000 ODI runs for India in only 25 innings, West Indies vs India, 1st ODI, Port-of-Spain, July 22, 2022

अय्यर ने लगाया अर्धशतक
श्रेयस अय्यर ने अपना अर्धशतक शिखर धवन के आउट होने के बाद पूरा कर लिया। हालांकि, वह लंबी पारी नहीं खेल पाए। 54 रन बनाकर अय्यर पवेलियन लौट गए। मोती की गेंद को वह एक्स्ट्रा-कवर बाउंड्री के ऊपर से मारना चाहते थे, लेकिन विंडीज कप्तान निकोलस पूरन ने उछलते हुए एक हाथ से बेहतरीन कैच लिया। अय्यर ने 57 गेंद की पारी में पांच चौके और दो छक्के लगाए। उनके आउट होने के बाद संजू सैमसन क्रीज पर आए।

सूर्यकुमार यादव और संजू सैमसन फेल
श्रेयस अय्यर के आउट होने के कुछ समय बाद सूर्यकुमार यादव भी पवेलियन लौट गए। तेजी से रन बनाने के लिए प्रसिद्ध सूर्यकुमार इस मैच में 14 गेंद पर 13 रन ही बना सके। उन्होंने दो चौके लगाए। अकील हुसैन ने 39वें ओवर में उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया। संजू सैमसन 43वें ओवर में एलबीडब्ल्यू हो गए। रोमारिया शेफर्ड की गेंद लेग स्टंप पर थी और संजू उसे लेग साइड में खेलना चाहते थे, लेकिन गेंद बल्ले से नहीं लगी। पैड पर गेंद लगने के बाद रोमारियो ने जोरदार अपील की और अंपायर ने सैमसन को आउट दिया। सैमसन ने 18 गेंद पर एक छक्के की मदद से 12 रन बनाए।

Suryakumar Yadav is bowled, West Indies vs India, 1st ODI, Port-of-Spain, July 22, 2022

दीपक हुड्डा भी नहीं चले
पांच विकेट गिर जाने के बाद दीपक हुड्डा और अक्षर पटेल ने टीम की पारी को संभालने की कोशिश की। दोनों ने 37 गेंद पर 42 रनों की साझेदारी की। इस दौरान हुड्डा का बल्ला खामोश ही रहा। अक्षर ने 21 गेंद पर 21 रन बनाए। दीपक हुड्डा ने 32 गेंद पर 27 रन बनाए। दोनों को एक ही ओवर में अल्जारी जोसेफ ने आउट किया। शार्दुल ठाकुर सात और मोहम्मद सिराज एक रन बनाकर नाबाद रहे। भारतीय टीम ने एक समय 35 ओवर में 225 रन बना लिए थे। ऐसा लग रहा था कि टीम 350 रन के करीब पहुंचेगी, लेकिन लगातार विकेट गिरने से आखिरी 15 ओवर में सिर्फ 83 रन ही बने।

IND vs WI 1st ODI India beats West Indies by three runs Shikhar Dhawan and Siraj were the heroes of victory
बल्लेबाजी के दौरान कायेल मेयर्स - फोटो : सोशल मीडिया
वेस्टइंडीज को ब्रूक्स और मेयर्स ने संभाला
वेस्टइंडीज को पहला झटका मोहम्मद सिराज ने दिया। उन्होंने पांचवें ओवर की पांचवीं गेंद पर अनुभवी शाई होप को आउट कर दिया। होप थर्ड मैन की ओर बाउंड्री लगाने के प्रयास में शार्दुल ठाकुर के हाथों लपके गए। उन्होंने 18 गेंद पर सिर्फ सात रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से एक चौका निकला। इसके बाद शामराह ब्रूक्स और कायेल मेयर्स ने टीम को संभाला। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की।

IND vs WI 1st ODI India beats West Indies by three runs Shikhar Dhawan and Siraj were the heroes of victory
भारत बनाम वेस्टइंडीज लाइव स्कोर: विकेट लेने के बाद शार्दुल ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया
शार्दुल ने दिया दोहरा झटका
भारत को जिस विकेट की तलाश थी वह शार्दुल ठाकुर ने दिलाई। उन्होंने शॉर्ट गेंद पर शामराह ब्रूक्स को आउट कर दिया। ब्रूक्स छक्का मारने के प्रयास में डीप स्क्वायर लेग बाउंड्री पर श्रेयस अय्यर के हाथों लपके गए। उन्होंने कायेल मेयर्स के साथ दूसरे विकेट के लिए 117 रनों की साझेदारी की। ब्रूक्स ने 61 गेंद पर 46 रन बनाए। उनके बाद शार्दुल ने मेयर्स को भी आउट कर दिया। मेयर्स ने 68 गेंद पर 75 रन बना लिए थे। 26वें ओवर की पांचवीं गेंद पर उन्होंने विकेटकीपर संजू सैमसन को कैच थमा दिया। मेयर्स ने अपनी पारी में 10 चौके और एक छक्का लगाया।

IND vs WI 1st ODI India beats West Indies by three runs Shikhar Dhawan and Siraj were the heroes of victory
मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल और दीपक हुड्डा - फोटो : सोशल मीडिया
पूरन और पॉवेल फेल
वेस्टइंडीज को चौथा झटका मोहम्मद सिराज ने दिया। उन्होंने 36वें ओवर की पहली ही गेंद पर विपक्षी कप्तान निकोलस पूरन को पवेलियन भेज दिया। पूरन मिड-ऑन पर प्रसिद्ध कृष्णा को कैच थमा बैठे। उन्होंने 26 गेंद पर 25 रन बनाए। इस दौरान दो छक्के लगाए। पूरन ने ब्रैंडन किंग के साथ 56 गेंदों पर 51 रनों की साझेदारी की। लंबे-लंबे छक्के लगाने के लिए मशहूर रोवमन पॉवेल का बल्ला इस मैच में नहीं चला। युजवेंद्र चहल ने उन्हें 37वें ओवर में आउट कर दिया। चहल की गेंद पर पॉवेल ने स्लिप में दीपक हुड्डा को कैच थमा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed