{"_id":"64c15f03301ed8152f06984f","slug":"ind-vs-wi-1st-odi-2023-live-streaming-telecast-channel-where-how-to-watch-india-vs-west-indies-match-online-2023-07-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs WI ODI Live Streaming: टेस्ट के बाद वनडे में भारत के सामने कैरिबियाई चुनौती, फ्री में यहां देखें मैच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs WI ODI Live Streaming: टेस्ट के बाद वनडे में भारत के सामने कैरिबियाई चुनौती, फ्री में यहां देखें मैच
Thu, 27 Jul 2023 12:13 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Thu, 27 Jul 2023 12:13 PM IST
सार
India vs West Indies (IND vs WI) 1st ODI Live Streaming, Telecast: भारत में आगामी वनडे विश्व कप के लिए क्वालिफिकेशन से चूकने के बाद वेस्टइंडीज को अपने 50 ओवर के खेल को फिर से निखारना होगा। 27 जुलाई से शुरू होने वाली सीरीज के पहले दो मैच बारबाडोस के केनिंग्सटन ओवल में खेले जाएंगे।
विज्ञापन
रोहित शर्मा और शाई होप
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बारिश ने टीम इंडिया को वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज का सफाया करने से रोक दिया, लेकिन रोहित शर्मा की टीम यह कसक गुरुवार (27 जुलाई) से शुरू होने जा रही तीन वनडे मैचों की सीरीज में दूर करने उतरेगी। टेस्ट की तरह वनडे भी टीम इंडिया का वेस्टइंडीज पर वर्चस्व लंबे समय से चलता आ रहा है। विंडीज अंतिम बार भारत से वनडे सीरीज 2006 में जीता था। तब से भारत ने विंडीज से लगातार 12 वनडे सीरीज जीत ली हैं। अब उसके निशाने पर लगातार 13वीं वनडे सीरीज होगी।
भारत में आगामी वनडे विश्व कप के लिए क्वालिफिकेशन से चूकने के बाद वेस्टइंडीज को अपने 50 ओवर के खेल को फिर से निखारना होगा। 27 जुलाई से शुरू होने वाली सीरीज के पहले दो मैच बारबाडोस के केनिंग्सटन ओवल में खेले जाएंगे। इसके बाद दोनों टीमें एक अगस्त को त्रिनिदाद जाएंगी, जहां ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी में तीसरा वनडे खेला जाएगा। वनडे सीरीज के बाद टीम इंडिया को पांच टी20 मैचों की सीरीज भी खेलनी है।

विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
हम आपको मैच के लाइव टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी आपको यहां दे रहे हैं:
भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला वनडे कब खेला जाएगा?
भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला वनडे 27 जुलाई को खेला जाएगा।
भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला वनडे कहां खेला जा रहा है?
भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला वनडे बारबाडोस के केनिंग्सटन ओवल में खेला जाएगा।

मोहम्मद सिराज
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला वनडे कितने बजे शुरू होगा?
भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला वनडे भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से शुरू होगा।
भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला वनडे भारत में कहां देख सकते हैं?
भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच पहले वनडे सीधा प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स (DD Sports) पर होगा। डीडी स्पोर्ट्स अलग-अलग भाषाओं में मैच का प्रसारण करेगा। यह फ्री डीटीएच पर ही देखा जा सकता है।
वहीं, ऑनलाइन आप यह मैच जियो सिनेमा (Jio Cinema) और फैनकोड (Fancode) एप और वेब साइट पर देख सकते हैं। जियो सिनेमा एप या वेबसाइट पर फ्री में मैच को देख पाएंगे। वहीं, फैनकोड पर देखने के लिए तय कीमत चुकानी होगी। इस मैच से जुड़ी खबरें Amarujala.com पर पढ़ सकते हैं।

ऋतुराज गायकवाड़
- फोटो : सोशल मीडिया
वेस्टइंडीज की वनडे टीम
शाई होप (कप्तान), रोवमन पॉवेल (उप कप्तान), एलिक अथानाजे, यानिक कैरियाह, कीसी कार्टी, डोमिनिक ड्रेक्स, शिमरोन हेटमायर, अल्जारी जोसेफ, ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, गुडाकेश मोती, जेडन सील्स, रोमारियो शेफर्ड, केविन सिंक्लेयर, ओशेन थॉमस।
वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), शार्दुल ठाकुर, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जयदेव उनादकट, उमरान मलिक, मुकेश कुमार।