फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs USA: Arshdeep Singh 1st Indian to take wicket on 1st ball of T20 World Cup match,Lowest Powerplay score

IND vs USA: अर्शदीप टी20 विश्व कप मैच की पहली गेंद पर विकेट लेने वाले पहले भारतीय, जहांगीर-गौस को भेजा पवेलियन

Thu, 13 Jun 2024 09:01 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 13 Jun 2024 09:01 AM IST
सार

अर्शदीप ने मैच की पहली गेंद पर विकेट लिया। जहांगीर खाता भी नहीं खोल सके। इसी ओवर में अर्शदीप ने आंद्रीज गौस (2) को हार्दिक पांड्या के हाथों कैच कराया। उन्होंने खास रिकॉर्ड बनाया।

विज्ञापन
IND vs USA: Arshdeep Singh 1st Indian to take wicket on 1st ball of T20 World Cup match,Lowest Powerplay score
भारत बनाम अमेरिका - फोटो : BCCI

विस्तार

टी20 विश्व कप 2024 का 25वां मैच भारत और अमेरिका के बीच न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में अर्शदीप सिंह ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। दरअसल, भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। टीम इंडिया जब पहले गेंदबाजी करने उतरी तो पहला ओवर बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को थमाया गया। उन्होंने मैच की पहली गेंद पर विकेट लिया। मैच की पहली ही गेंद पर अर्शदीप ने शयन जहांगीर को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। जहांगीर खाता भी नहीं खोल सके। इसी ओवर में अर्शदीप ने एक और विकेट लिया। उन्होंने ओवर की आखिरी गेंद पर आंद्रीज गौस (2) को हार्दिक पांड्या के हाथों कैच कराया।
विज्ञापन

अर्शदीप ने मैच की पहली गेंद पर लिया विकेट
ये दो विकेट लेते ही अर्शदीप ने रिकॉर्ड बनाया। वह टी20 विश्व कप में मैच की पहली गेंद पर विकेट लेने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी और ओवरऑल चौथे खिलाड़ी बन गए। उनसे पहले बांग्लादेश के पूर्व कप्तान मशरफे मोर्तजा, अफगानिस्तान के शापूर जादरान और नामीबिया के रुबेन ट्रंपलमैन ऐसा कर चुके हैं। ट्रंपलमैन ने टी20 विश्व कप में ऐसा दो बार किया है। वहीं, टी20 विश्व कप 2024 में मैच के पहले ओवर में दो विकेट लेने का रिकॉर्ड तीसरी बार बना है। इससे पहले ट्रंपलमैन ने ओमान के खिलाफ और फजलहक फारूकी ने युगांडा के खिलाफ ऐसा किया था। 

टी20 विश्व कप मैच की पहली गेंद पर विकेट लेने वाले गेंदबाज
खिलाड़ी टीम खिलाफ जगह साल
मशरफे मुर्तजा बांग्लादेश अफगानिस्तान मीरपुर 2014
शापूर जादरान अफगानिस्तान हॉन्गकॉन्ग चटगांव 2014
रुबेन ट्रंपलमैन नामीबिया स्कॉटलैंड अबू धाबी 2021
रुबेन ट्रंपलमैन नामीबिया ओमान अल अमेरात 2024
अर्शदीप सिंह भारत यूएसए न्यूयॉर्क 2024
विज्ञापन
विज्ञापन

पावरप्ले में अमेरिका का सबसे कम स्कोर
अमेरिका ने पावरप्ले यानी शुरुआती छह ओवर में सिर्फ 18 रन बनाए और दो विकेट गंवा दिए थे। यह टी20 विश्व कप के इतिहास में भारत के खिलाफ पावरप्ले में बनाया गया सबसे कम स्कोर है। इससे पहले वेस्टइंडीज ने टी20 विश्व कप 2014 में मीरपुर में भारत के खिलाफ पावरप्ले में बिना विकेट गंवाए 24 रन बनाए थे। इतना ही नहीं 18/2 अमेरिका का टी20 अंतरराष्ट्रीय में पावरप्ले में सबसे कम स्कोर भी है। भारतीय गेंदबाजों ने अमेरिका के बल्लेबाजों पर लगाम लगाए रखा और उन पर दबाव बनाते रहे। पावरप्ले में अमेरिका द्वारा बनाया गया 18/2 का स्कोर टी20 विश्व कप में ओवरऑल सातवां सबसे छोटा स्कोर है।

टी20 विश्व कप में भारत के खिलाफ सबसे कम पावरप्ले स्कोर
टीम जगह साल पावरप्ले स्कोर
यूएसए न्यूयॉर्क 2024 18/2
वेस्टइंडीज मीरपुर 2014 24/0
दक्षिण अफ्रीका पर्थ 2022 24/3
आयरलैंड न्यूयॉर्क 2024 26/2


टी20 विश्व कप में पावरप्ले के दौरान सबसे कम स्कोर

टीम खिलाफ जगह साल पावरप्ले
स्कोर
पाकिस्तान वेस्टइंडीज मीरपुर 2014 13/4
वेस्टइंडीज श्रीलंका कोलंबो आरपीएस 2012 14/2
नीदरलैंड श्रीलंका चैटोग्राम 2014 15/4
दक्षिण अफ्रीका नीदरलैंड न्यूयॉर्क 2024 16/4
पीएनजी बांग्लादेश अल अमेरात 2021 17/4
नामीबिया ऑस्ट्रेलिया नॉर्थ साउंड 2024 17/3
यूएसए भारत न्यूयॉर्क 2024 18/2
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed