{"_id":"6988a6a4f402ac911502d9eb","slug":"ind-vs-usa-american-spinner-harmeet-singh-speaks-on-suryakumar-yadav-compares-him-with-ms-dhoni-2026-02-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs USA: अमेरिका के स्पिनर ने सूर्यकुमार की तुलना धोनी से की, विश्वकप के पहले मैच में दिलाई थी भारत को जीत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs USA: अमेरिका के स्पिनर ने सूर्यकुमार की तुलना धोनी से की, विश्वकप के पहले मैच में दिलाई थी भारत को जीत
Sun, 08 Feb 2026 08:37 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sun, 08 Feb 2026 08:37 PM IST
सार
अमेरिका के स्पिनर हरमीत सिंह ने भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव की तुलना महेंद्र सिंह धोनी से की है।
विज्ञापन
सूर्यकुमार यादव
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दबाव के क्षणों में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव का शांतचित्त आत्मविश्वास अमेरिका के स्पिनर हरमीत सिंह को महान महेंद्र सिंह धोनी की याद दिलाता है। अमेरिका के खिलाफ टी20 विश्व कप के पहले मैच में भारत को संकट से निकालकर सूर्यकुमार ने 49 गेंद में 84 रन की नाबाद पारी खेली और जीत के सूत्रधार रहे।
धोनी से की तुलना
यह पूछने पर कि क्या उन्होंने और सूर्यकुमार ने कभी सोचा था कि सूर्यकुमार का करियर इस तरह से आगे जाएगा, हरमीत ने मैच के बाद पत्रकारों से कहा, 'बेशक, हम यह सब सोचते थे लेकिन उन्हें सफलता देर से मिली। मुझे लगता है कि अब उनमें वह ठहराव आ गया है जो एमएस धोनी में भी उनके कैरियर के आखिरी दौर में था।'
उन्होंने कहा, 'एक स्ट्रोक प्लेयर के तौर में उनमें जो लय थी, उन्होंने एक समझदारी भरी पारी खेलकर फिनिशर की भूमिका निभाई।' हरमीत ने कहा, 'उस तरह की परिपक्वता जो विराट जैसे क्रिकेटरों में होती है। उसने एक परिपक्व पारी खेली और यह अनुभव के साथ आता है। उसे जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, वह बखूबी निभा रहा है।'
विज्ञापन
हरमीत ने झटके दो विकेट
भारतीय मूल के खिलाड़ी हरमीत ने चार ओवर में 26 रन देकर दो विकेट लिए। उन्होंने कहा, 'मेरे लिये भारत में विश्व कप खेलना काफी भावुक पल था लेकिन यह मेरी अकेले की कहानी नहीं है। पूरी टीम की कहानी है। सभी अलग अलग जगहों, पृष्ठभूमियों और संस्कृतियों से आए हैं। क्रिकेट ने हम सभी को जोड़ा है।'