फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs UAE: Suryakumar showed a big heart, gave a lifeline to Junaid Siddiqui who got out while standing

IND vs UAE: सूर्यकुमार ने दिखाया बड़ा दिल, खड़े-खड़े आउट हुए जुनैद सिद्दीकी को दिया जीवनदान; जानिए पूरा मामला

Wed, 10 Sep 2025 09:12 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 10 Sep 2025 09:12 PM IST
सार

इस मुकाबले से जुड़ा एक वाकया अब चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसमें सूर्यकुमार यादव ने खेल भावना की मिसाल पेश की। आइये जानते हैं...

विज्ञापन
IND vs UAE: Suryakumar showed a big heart, gave a lifeline to Junaid Siddiqui who got out while standing
सूर्यकुमार यादव - फोटो : PTI

विस्तार

एशिया कप 2025 में भारत ने यूएई को नौ विकेट से हराकर जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की है। बुधवार को दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम पर खेले गए ग्रुप ए के मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों ने मोहम्मद वसीम के नेतृत्व वाली टीम को 57 रन पर समेट दिया। इस दौरान कुलदीप यादव ने चार और शिवम दुबे ने तीन विकेट झटके। इस मुकाबले से जुड़ा एक वाकया अब चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसमें सूर्यकुमार यादव ने खेल भावना की मिसाल पेश की।
विज्ञापन

सूर्यकुमार यादव ने दिखाया बड़ा दिल
यह घटना यूएई की पारी के 13वें ओवर की है। शिवम दुबे की गेंद को हिट करने के चक्कर में यूएई के बल्लेबाज जुनैद सिद्दीकी क्रीज से बाहर आ गए और विकेटकीपर संजू सैमसन ने मौका गंवाए  बगैर थ्रो के साथ गिल्लियां उड़ा दीं। दरअसल, गेंद फेंकने से पहले शिवम दुबे ने रनअप लिया और उनकी तौलिया मैदान पर गिर गई जिससे बल्लेबाज का ध्यान भटक गया। चूंकि सैमसन ने उन्हें स्टंप आउट किया था, तो अंपायर ने भी उन्हें आउट करार दिया। इसके बाद थर्ड अंपायर ने भी स्पष्ट रूप से आउट करार दिया। हालांकि, भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बड़ा दिल दिखाते हुए अपील वापस ले ली। उन्होंने माना कि बल्लेबाज का ध्यान तौलिए से भटक गया और इस कारण वह क्रीज में लौट नहीं पाया। इस फैसले को दर्शकों ने तालियों से सराहा और यह खेल भावना का अनोखा उदाहरण बन गया। हालांकि, इस खेल भावना का मैच के नतीजे पर कोई असर नहीं पड़ा। अगली ही गेंद पर सिद्दीकी बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में सूर्यकुमार यादव के हाथों ही कैच आउट हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

भारत ने जीत के साथ शुरू किया अभियान
सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में टीम इंडिया ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को नौ विकेट से हराकर मौजूदा टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी यूएई की टीम 13.1 ओवर में सिर्फ 57 रन बना पाई। जवाब में भारतीय टीम ने 4.3 ओवर यानी महज 27 गेंदों में एक विकेट पर 60 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। भारत के लिए अभिषेक शर्मा ने 16 गेंदों में 30 रन बनाए। वहीं, शुभमन गिल (20) और सूर्यकुमार यादव (7) नाबाद रहे। यूएई के लिए जुनैद सिद्दीकी ने एक विकेट झटका। इससे पहले भारतीय टीम के लिए कुलदीप यादव ने चार और शिवम दुबे ने तीन विकेट झटके। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती ने एक-एक विकेट झटके।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed