फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SL Sunil Gavaskar made a big prediction Indian batsman Ishan Kishan can hit triple century in ODIs

IND vs SL: सुनील गावस्कर ने की बड़ी भविष्यवाणी, वनडे मैचों में यह भारतीय बल्लेबाज ठोक सकता है तिहरा शतक

Wed, 28 Dec 2022 12:36 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Wed, 28 Dec 2022 12:36 PM IST
सार

एक कार्यक्रम में भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर को 2022 के लिए भारत के बेहतरीन खिलाड़ी को चुनने का कठिन काम दिया गया तो उन्होंने एक युवा बल्लेबाज को चुना। साथ ही गावस्कर ने इस बात की भविष्यवाणी भी कर दी कि वह वनडे मैचों में तिहरा शतक लगा सकता है।

विज्ञापन
IND vs SL Sunil Gavaskar made a big prediction Indian batsman Ishan Kishan can hit triple century in ODIs
सुनील गावस्कर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय टीम ने बांग्लादेश में टेस्ट सीरीज जीत के साथ अपने कैलेंडर वर्ष 2022 का अंत किया। उसने विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में जगह बनाने की अपनी संभावनाओं को मजबूत किया। यह भारत के लिए एक कठिन वर्ष रहा है। टीम इंडिया एशिया कप के सुपर-4 और टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में बाहर हुई थी। एक कार्यक्रम में भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर को 2022 के लिए भारत के बेहतरीन खिलाड़ी को चुनने का कठिन काम दिया गया तो उन्होंने एक युवा बल्लेबाज को चुना। साथ ही गावस्कर ने इस बात की भविष्यवाणी भी कर दी कि वह वनडे मैचों में तिहरा शतक लगा सकता है।
विज्ञापन


गावस्कर ने सोनी स्पोर्ट्स के साथ बातचीत में युवा बल्लेबाज ईशान किशन की जमकर प्रशंसा की। किशन ने बांग्लादेश दौरे पर तीसरे वनडे में 210 रनों की सनसनीखेज पारी खेली थी। वह रोहित शर्मा, सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग के खास क्लब में शामिल हो गए थे। गावस्कर ने कहा कि अगर उन्होंने उस मैच में बल्लेबाजी जारी रखी होती तो वनडे में पहला तिहरा शतक लगा दिया होता।
विज्ञापन


गावस्कर ने कहा, ''जब हम युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ते हुए देखते हैं तो इसका मतलब यह होता है कि भविष्य में काफी उम्मीदें हैं। ईशान किशन ने दोहरा शतक लगाकर वनडे में शानदार उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने इसे इतनी आसानी से प्राप्त कर लिया। अगर उन्होंने पारी को जारी रखा होता तो वनडे में पहला तिहरा शतक लगाया होता। हालांकि, यह उनके बल्लेबाजी करने का तरीका है।''
विज्ञापन
विज्ञापन


गावस्कर ने आगे कहा, ''जहां तक भारत का संबंध है, यह एक बहुत बड़ा प्लस है। उनके पास मैदान के चारों ओर खेलने की यह अद्भुत क्षमता है। इतनी कम उम्र में दोहरा शतक एक अद्भुत उपलब्धि है। इसलिए मुझे लगता है कि जहां तक सफेद गेंद के क्रिकेट की बात है तो उनके पास बहुत मौके हैं।'' भारतीय टीम सीमित ओवरों में तीन जनवरी से श्रीलंका के खिलाफ खेलेगी। इस दौरान तीन टी20 और तीन वनडे मैच खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed