{"_id":"6230943bc460b11b372b726a","slug":"ind-vs-sl-ravichandran-ashwin-becomes-first-bowler-to-takes-100-wickets-in-world-test-championships","type":"story","status":"publish","title_hn":"World Test Championship: अश्विन ने टेस्ट चैंपियनशिप में रचा इतिहास, विकेटों का शतक लगाने वाले इकलौते क्रिकेटर बने","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
World Test Championship: अश्विन ने टेस्ट चैंपियनशिप में रचा इतिहास, विकेटों का शतक लगाने वाले इकलौते क्रिकेटर बने
Tue, 15 Mar 2022 06:59 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 15 Mar 2022 06:59 PM IST
सार
भारत के अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान कई उपलब्धियां अपने नाम की। उन्होंने दो मैचों की सीरीज में कुल 12 विकेट अपने नाम किए और इस दौरान सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने के मामले में कपिल देव समेत कई दिग्गजों को पछाड़ा।
विज्ञापन
रवि अश्विन
- फोटो : ट्विटर @ICC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत के अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान कई उपलब्धियां अपने नाम की। उन्होंने दो मैचों की सीरीज में कुल 12 विकेट अपने नाम किए और इस दौरान सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने के मामले में कपिल देव समेत कई दिग्गजों को पछाड़ा। अश्विन ने इसके अलावा एक और खास उपलब्धि हासिल की। वह विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में 100 विकेट लेने वाले पहले क्रिकेटर बन गए हैं।
विज्ञापन
अश्विन ने मौजूदा टेस्ट चैंपियनशिप में अब तक सात मैचों में 29 विकेट लेने के साथ ही 21 मैचों में अपने 100 विकेट पूरे कर लिए हैं। वह पिछले सीजन (2019-21) में 71 विकेट के साथ सर्वाधिक विकेट लेने के मामले में दूसरे स्थान पर रहे थे। उन्होंने भारत को विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी। हालांकि टीम को यहां न्यूजीलैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
अश्विन ने बेंगलूरू में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए डे-नाइट टेस्ट में दोनों पारियों में मिलाकर छह विकेट झटके थे और इसके साथ ही वह अब टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सर्वाधिक विकेट लेने के मामले में आठवें स्थान पर पहुंच गए हैं। उनके नाम पर अब 86 मैचों में 442 विकेट हो चुके हैं।
विज्ञापन
दाएं हाथ के 35 वर्षीय फिरकी गेंदबाज अश्विन अब तक इस चैंपियनशिप में 21 मैचों की 40 पारियों में 19 की औसत से 100 विकेट लिए हैं। इस दौरान उन्होंने चार बार पारी में पांच से अधिक विकेट लिए हैं।
चैंपियनशिप में सर्वाधिक विकेट लेने के मामले में अश्विन जहां शीर्ष पर काबिज हैं तो वहीं ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस 93 विकेट के साथ दूसरे पायदान पर हैं। इनके अलावा स्टुअर्ट ब्रॉड (83), टिम साउथी (80) और जसप्रीत बुमराह (74) क्रमश: तीसरे, चौथे और पांचवें नंबर पर हैं।