फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SL: Indian cricket team defeated sri lanka by 6 wickets to whitewash t20 series, shreyas iyer three consecutive fifty

IND vs SL: भारत ने श्रीलंका को छह विकेट से हराया, टी-20 में लगातार 12वीं जीत, श्रेयस प्लेयर ऑफ द सीरीज

Mon, 28 Feb 2022 12:11 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 28 Feb 2022 12:11 AM IST
सार

भारत और श्रीलंका के बीच खेली तीन मैंचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने क्लीन स्वीप कर लिया है। रोहित शर्मा की अगुआई में भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ तीसरे और आखिरी मैच भी बाजी अपने नाम की। धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में खेले गए मैच में टीम इंडिया ने छह विकेट से एकतरफा जीत हासिल की। 
 

विज्ञापन
IND vs SL: Indian cricket team defeated sri lanka by 6 wickets to whitewash t20 series, shreyas iyer three consecutive fifty
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : twitter@BCCI

विस्तार

भारत और श्रीलंका के बीच खेली तीन मैंचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने क्लीन स्वीप कर लिया है। रोहित शर्मा की अगुआई में भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ तीसरे और आखिरी मैच भी बाजी अपने नाम की। धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में खेले गए मैच में टीम इंडिया ने छह विकेट से एकतरफा जीत हासिल की। 

विज्ञापन


भारत ने पहला मैच 62 रन और दूसरा टी-20 सात विकेट से जीता था। यह रोहित शर्मा की कप्तानी में लगातार चौथी सीरीज जीत है, जिसमें भारत ने विपक्षी टीम को क्लीन स्वीप किया है। इससे पहले टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को घरेलू टी-20 सीरीज में 3-0, वेस्टइंडीज को वनडे और टी-20 सीरीज में 3-0 और अब श्रीलंका को 3-0 क्लीन स्वीप किया है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 146 रन बनाए। श्रीलंका के शीर्ष के चार बल्लेबाज तो दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। इसमें पाथुम निशांका (1 रन), गुनातिलाका (0), चरिथ असलंका (4 रन) और जानिथ लियानागे (9 रन) शामिल हैं। इसके बाद विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश चांदीमल और कप्तान दासुन शनाका ने पांचवें विकेट के लिए 31 रन की साझेदारी निभाई। चांदीमल 22 रन बनाकर आउट हुए। 


वहीं, आखिर में कप्तान शनाका ने तूफानी पारी खेली। वह 38 गेंदों पर 74 रन बनाकर नाबाद रहे। अपनी पारी में उन्होंने नौ चौके और दो छक्के लगाए। इसके अलावा चमिका करुणारत्ने ने 12 रन की नाबाद पारी खेली। भारत की ओर से आवेश खान ने दो विकेट लिए। वहीं, मोहम्मद सिराज, हर्षल पटेल और रवि बिश्नोई को एक-एक विकेट मिला। 

147 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। कप्तान रोहित शर्मा पांच रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद संजू सैमसन और श्रेयस अय्यर ने दूसरे विकेट के लिए 45 रन की साझेदारी की। सैमसन 12 गेंदों पर 18 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद श्रेयस ने दीपक हुड्डा के साथ तीसरे विकेट के लिए 48 रन की साझेदारी निभाई। हुड्डा 16 गेंदों पर 21 रन बनाकर आउट हुए। वेंकटेश अय्यर चार गेंदों में पांच रन बनाकर आउट हुए। इस बीच श्रेयस ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का छठा अर्धशतक लगाया। यह इस सीरीज में उनकी लगातार तीसरी फिफ्टी रही। श्रेयस ने रवींद्र जडेजा के साथ मिलकर भारत को जीत दिलाई।


श्रेयस ने चौके के साथ मैच को खत्म किया। वह 45 गेंदों पर 73 रन बनाकर नाबाद रहे। इसमें नौ चौके और एक छक्का शामिल है। वहीं, जडेजा 15 गेंदों पर 22 रन बनाकर नाबाद रहे।श्रीलंका की ओर से लाहिरू कुमारा को दो विकेट मिले। इसके अलावा दुष्मंत चमीरा और चमिका करुणारत्ने को एक-एक विकेट मिला।

भारत की शानदार जीत के बाद वसीम जाफर ने श्रेयस अय्यर के शानदार प्रदर्शन को लेकर मजेदार कमेंट किया। 

भारत ने विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की

भारत ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में लगातार 12वीं जीत दर्ज की है। इसके साथ ही भारत ने लगातार सबसे ज्यादा टी-20 जीतने के अफगानिस्तान के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। अफगानिस्तान ने 2018-19 में लगातार 12 टी-20 मैच जीते थे। इसके अलावा रोमानिया ने लगातार 12 मैच जीते हैं, लेकिन उन्हें टेस्ट क्रिकेट खेलने का दर्जा प्राप्त नहीं है।

भारत ने टी-20 विश्व कप में पिछले साल आयरलैंड, नामीबिया और अफगानिस्तान को हराया था। इसके बाद न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज और श्रीलंका को तीन-तीन मैचों में हराया है। भारत ने घरेलू जमीन पर टी-20 फॉर्मेट में लगातार सातवीं सीरीज अपने नाम की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed