{"_id":"5986e24c4f1c1bc3708b49ab","slug":"ind-vs-sl-here-biggest-india-s-5-victory-in-test-by-an-innings-and-runs-over-sri-lanka","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टेस्ट मैचों में श्रीलंका के खिलाफ पारी के अंतर से टीम इंडिया की 5 बड़ी जीत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टेस्ट मैचों में श्रीलंका के खिलाफ पारी के अंतर से टीम इंडिया की 5 बड़ी जीत
Mon, 07 Aug 2017 11:41 AM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
Updated Mon, 07 Aug 2017 11:41 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
कोहली और टीम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया ने कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में रविवार को श्रीलंका को पारी और 53 रनों से हराकर तीन टेस्ट मैचों की सीरिज जीत ली है। टीम इंडिया ने पहले खेलते हुए चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे के शतकों की बदौलत 9 विकेट पर 622 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका पहली पारी में 183 रनों पर आल आउट हो गई। फॉलोआन खेल रही लंका ने दूसरी पारी में 386 रन बनाए। श्रीलंका की ओर से कुशल मेडिंस, करुनारत्ने ने शतक जमाया लेकिन वह पारी की हार नहीं टाल सके। भारत की ओर से पहली पारी में अश्विन ने 5 विकेट लिए। दूसरी पारी में जडेजा ने 5 तथा अश्विन और हार्दिक पांड्या ने 2-2 विकेट लिए। आईए आगे की स्लाइड में जानिए अब तक की भारत की श्रीलंका के खिलाफ पारी के अंतर से पांच बड़ी जीत।
2009 में कानपुर में श्रीलंका को पारी और 144 रनों से मात दी
2 of 6
टीम इंडिया
भारत ने श्रीलंका को नवंबर 2009 में कानपुर में एक पारी और 144 रनों से हराया। मैच में गौतम गंभीर ने 167, वीरेंदर सहवाग ने 131 और राहुल द्रविड़ ने 144 रनों का योगदान दिया। भारत ने पहली पारी में 642 रन बनाए। श्रीलंका ने जवाब में पहली पारी में 239 रन तथा दूसरी पारी में 269 रन बनाए। भारत की ओर से श्रीसंत ने पहली पारी में पांच विकेट लिए।
1994 में लखनऊ में श्रीलंका को पारी और 119 रनों से हराया
3 of 6
सचिन
भारत ने श्रीलंका को जनवरी 1994 में लखनऊ में एक पारी और 119 रनों से हराया। मैच में नवजोत सिद्धू ने 124 और सचिन तेंदुलकर ने 142 रन बनाए थे। भारत ने पहली पारी में 511 रन बनाए। श्रीलंका ने जवाब में पहली पारी में 218 रन तथा दूसरी पारी में 174 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
1986 में नागपुर में श्रीलंका को पारी और 106 रनों से हराया
4 of 6
मोहिंदर अमरनाथ
भारत ने श्रीलंका को दिसंबर 1986 में श्रीलंका को बुरी तरह धो कर रख दिया। नागपुर में श्रीलंका को पारी और 106 रनों से हरा दिया। श्रीलंका ने पहली पारी में 204 रन बनाए जवाब में भारत ने 6 विकेट खोकर 451 रन बनाए। भारत की ओर से मोहिंदर अमरनाथ ने 131 और दिलीप वेंगसरकर ने 153 रन बनाए। गावस्कर ने 74 रन बनाए। श्रीलंका दूसरी पारी में महज 141 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन
1994 में बेंगलुरू में पारी और 95 रन से हराया
5 of 6
अजहर
भारत ने श्रीलंका को जनवरी 1994 में श्रीलंका को पारी और 95 रन से हराया। भारत ने पहले खेलते हुए छह विकेट खोकर 541 रन बनाए। नवजोत सिंह सिद्धू ने 99, विनोद कांबली ने 82 तथा सचिन तेंदुलकर ने 96 और मोहम्मद अजहरूद्दीन ने 108 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका ने पहली पारी में 231 तथा दूसरी पारी में 215 रन बनाए। भारत की ओर से मनोज प्रभाकर ने 4 व कपिल देव ने 3 विकेट लिए।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।