फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोलंबो टेस्ट में पांच विकेट लेकर अश्विन ने बनाया विश्व रिकॉर्ड!

Sat, 05 Aug 2017 08:20 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Sat, 05 Aug 2017 08:20 PM IST
विज्ञापन
Ravi chandran Ashwin  highest Five wicket haul for spinner while opening the bowling
अश्विन - फोटो : getty
टीम इंडिया के स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन जब भी टेस्ट मैच में गेंदबाजी करने उतरते हैं कोई न कोई रिकॉर्ड उनका इंतजार कर रहा होता है। श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो टेस्ट में 69 रन देकर पांच श्रीलंकाई खिलाड़ियों को पवेलियन वापस भेजा। यह टेस्ट करियर में 26 वां मौका था जब अश्विन ने एक पारी में पांच या उससे अधिक विकेट हासिल किए हैं। 

कोलंबो टेस्ट में पांच विकेट लेकर अश्विन ने बनाया विश्व रिकॉर्ड!

Ravi chandran Ashwin  highest Five wicket haul for spinner while opening the bowling
आर अश्विन - फोटो : ESPN
आमतौर पर कप्तान स्पिन गेंदबाजों से पारी की शुरुआत नहीं कराते हैं। लेकिन टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अश्विन का ओपनिंग गेंदबाजी में इस्तेमाल कई बार किया। कोलंबो टेस्ट की पहली पारी में भी विराट ने रविचंद्रन अश्विन से गेंदबाजी की शुरुआत करवाई। कप्तान के विश्वास पर खरे उतरे ऐसे में ओपनिंग बॉलिंग करते पांच विकेट चटकाए। यह टेस्ट मैचों में  26वां मौका है जब उन्होंने यह कारनामा किया है।
 
कोलंबो टेस्ट में पांच विकेट लेकर अश्विन ने बनाया विश्व रिकॉर्ड!

Ravi chandran Ashwin  highest Five wicket haul for spinner while opening the bowling
आर अश्विन - फोटो : ESPN
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार पांच विकेट हासिल करने के मामले में भारतीय गेंदबाजों में अश्विन अब दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। अश्विन ने 69/5 विकेट हासिल किए। अश्विन से आगे अब केवल अनिल कुंबले रह गए हैं। कुंबले ने 35 बार ये कारनाम किया है। इस मामले में तीसरे पायदान पर टर्बनेटर हरभजन सिंह हैं। हरभजन मे 25 बार ऐसा किया है। कोलंबो टेस्ट से पहले अश्विन हरभजन की बराबरी पर थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कोलंबो टेस्ट में पांच विकेट लेकर अश्विन ने बनाया विश्व रिकॉर्ड!

Ravi chandran Ashwin  highest Five wicket haul for spinner while opening the bowling
आर अश्विन - फोटो : PTI
इसके इतर उन्होंने 12वीं बार ओपनिंग गेंदबाजी करते हुए पारी में पांच या उससे अधिक विकेट हासिल किए। यह दुनिया के किसी भी स्पिनर द्वारा ओपनिंग गेंदबाजी करते हुए पांच या उससे ज्यादा विकेट हासिल करने की सबसे ज्यादा संख्या है। भारत की ओर से  तेज या स्पिन गेंदबाज के मामले में यह संख्या बड़ी संख्या है। 
विज्ञापन

कोलंबो टेस्ट में पांच विकेट लेकर अश्विन ने बनाया विश्व रिकॉर्ड!

Ravi chandran Ashwin  highest Five wicket haul for spinner while opening the bowling
अश्विन - फोटो : Facebook
अश्विन एक और बड़ी उपलब्धि के करीब पहुंच गए हैं। उन्हें टेस्ट में ओपनिंग गेंदबाज के रूप में 100 विकेट पूरे करने से केवल पांच विकेट दूर हैं। उनके नाम ओपनिंग गेंदबाजी करते हुए 95 विकेट हो गए हैं। मौजूदा सीरीज में यदि अश्विन यदि ये कारनामा कर लेते हैं तो किसी को आश्चर्य नहीं होना चाहिए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed