{"_id":"669a01ce6b3cdb9e7206ad2d","slug":"ind-vs-sl-don-t-try-to-be-someone-else-old-video-of-captain-suryakumar-going-viral-ind-vs-sl-t20-series-2024-07-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs SL: 'कुछ और बनने की कोशिश न करें...', कप्तान सूर्यकुमार का पुराना वीडियो हो रहा वायरल, दिया था यह बयान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SL: 'कुछ और बनने की कोशिश न करें...', कप्तान सूर्यकुमार का पुराना वीडियो हो रहा वायरल, दिया था यह बयान
Fri, 19 Jul 2024 11:34 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 19 Jul 2024 11:34 AM IST
सार
वीडियो 2023 का है जब सूर्या ने भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4-1 से जीत दिलाई थी और फिर सबसे छोटे प्रारूप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 1-1 से सीरीज ड्रॉ करवाया था।
विज्ञापन
सूर्यकुमार, रोहित और हार्दिक
- फोटो : BCCI
विस्तार
सूर्यकुमार यादव को गुरुवार को भारतीय चयनकर्ताओं ने नई जिम्मेदारी सौंपी। उन्हें हार्दिक पांड्या पर तरजीह देकर भारतीय टी20 टीम का नया कप्तान बनाया गया है। ऐसा कहा जा रहा है कि हार्दिक के फिटनेस को लेकर समस्या ने बीसीसीआई को नया कप्तान चुनने के लिए प्रेरित किया। सूर्या को सबसे छोटे प्रारूप में टीम का कप्तान नामित किए जाने के बाद उनका एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया जिसमें नए 'कप्तान' को एक लीडर के रूप में उनकी मानसिकता के बारे में बात करते हुए देखा जा सकता है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
सूर्यकुमार यादव
- फोटो : BCCI
स्टार स्पोर्ट्स ने सोशल मीडिया पर क्लिप साझा की, जिसमें सूर्यकुमार ने अपनी कप्तानी स्किल के बारे में बात की। वीडियो 2023 का है जब सूर्या ने भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4-1 से जीत दिलाई थी और फिर सबसे छोटे प्रारूप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 1-1 से सीरीज ड्रॉ करवाया था। उन्होंने कहा, 'मैं इस नई भूमिका का लुत्फ उठा रहा हूं। हर किसी के साथ समय बिताने का लुत्फ उठा रहा हूं और हम सभी फ्रेंचाइजी या राज्य क्रिकेट में काफी खेल चुके हैं, इसलिए उनके मजबूत पक्षों और कमजोरियों को समझना मुश्किल नहीं है। मैदान के बाहर भी हम इतना समय बिताते हैं इसलिए मैदान पर हमारा तालमेल बहुत अच्छा हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूर्यकुमार ने क्या कहा था?
सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली
- फोटो : BCCI
उन्होंने कहा, 'मेरे लिए चीजों को सरल रखना महत्वपूर्ण है। मैं प्रक्रिया पर भरोसा करने वाला व्यक्ति हूं। मुझे चीजों को सरल रखना पसंद है और यही मैं कोशिश करता हूं और हर किसी को बताता हूं कि कोशिश करें और चीजों को वास्तव में सरल रखें। ज्यादा करने की कोशिश न करें और खुद को कुछ अलग दिखाने की कोशिश न करें।'
.@surya_14kumar is the new T20 captain for #TeamIndia! 🇮🇳
— Star Sports (@StarSportsIndia) July 18, 2024
Watch him talk about leading the team and the strong bond he shares with his teammates! 🫡💙#MenInBlue #SLvIND pic.twitter.com/BHILBqp5k3
हार्दिक को दरकिनार किया गया
हार्दिक और सूर्या
- फोटो : BCCI
जिम्बाब्वे के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई टी20 सीरीज में मेन इन ब्लू का नेतृत्व करने वाले शुभमन गिल श्रीलंका के खिलाफ आगामी तीन मैचों की टी20 सीरीज में सूर्यकुमार यादव के डिप्टी होंगे। पिछले साल वनडे विश्व कप और इस साल टी20 विश्व कप में उपकप्तान रहे ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को लीडरशिप रोल से मुक्त कर दिया गया है। तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज और विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को भी भारत के जिम्बाब्वे दौरे के लिए आराम दिए जाने के बाद अब श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के लिए टी20 टीम में बुलाया गया है। भारत का श्रीलंका दौरा 27 जुलाई से शुरू होगा। दौरे की शुरुआत तीन मैचों की टी20 सीरीज के साथ होगी, जिसके बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। वनडे सीरीज की शुरुआत एक अगस्त से होगी।