फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SL Asia Cup 2022 India vs Sri Lanka Super Four Match 3 Dubai do or die match for Team India

IND vs SL: एशिया कप सुपर-4 में भारत का दूसरा मुकाबला आज श्रीलंका से, टीम इंडिया के लिए करो या मरो वाला मैच

Tue, 06 Sep 2022 08:33 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: रोहित राज Updated Tue, 06 Sep 2022 08:33 AM IST
सार

पाकिस्तान के खिलाफ रविवार को पांच गेंदबाजों के साथ खेलना भी भारत को रास नहीं आया। उसे एक अतरिक्ति तेज गेंदबाज की कमी खली। खासतौर पर भुवनेश्वर कुमार और हार्दिक पंड्या के असफल होने की स्थिति में छठे गेंदबाज की जरूरत महसूस हुई।

विज्ञापन
IND vs SL Asia Cup 2022 India vs Sri Lanka Super Four Match 3 Dubai do or die match for Team India
रोहित शर्मा और दसुन शनाका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तान से हार के बाद भारतीय टीम के लिए एशिया कप में बने रहने के लिए हर मुकाबला करो या मरो वाला हो गया है। एक हार उसे फाइनल की दौड़ से बाहर कर सकती है। सात बार की विजेता टीम इंडिया जब मंगलवार को ‘सुपर फोर’ मुकाबले में श्रीलंका के सामने होगी तो उसे अपने गेंदबाजों से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की जरूरत होगी। अब उसके लिए टूर्नामेंट में बने रहने के लिए ज्यादा प्रयोग की गुंजाइश भी नहीं बची है। 
विज्ञापन


चोटिल रविंद्र जडेजा, हर्षल पटेल और जसप्रीत बुमराह की अनुपस्थिति में भारत के पास गेंदबाजी में खिलाने ज्यादा विकल्प भी नहीं हैं। भारत के पास जो गेंदबाज हैं उनमें निरंतरता की कमी है। खासतौर पर युजवेंद्र चहल इस वक्त रोहित शर्मा की चिंताओं का कारण होंगे। पाकिस्तान के खिलाफ रविवार को पांच गेंदबाजों के साथ खेलना भी भारत को रास नहीं आया। उसे एक अतरिक्ति तेज गेंदबाज की कमी खली। खासतौर पर भुवनेश्वर कुमार और हार्दिक पंड्या के असफल होने की स्थिति में छठे गेंदबाज की जरूरत महसूस हुई।
विज्ञापन

IND vs SL Asia Cup 2022 India vs Sri Lanka Super Four Match 3 Dubai do or die match for Team India
अक्षर पटेल - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षर को किया जा सकता है शामिल
पाकिस्तान के खिलाफ शुरूआती मैच में जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले हार्दिक पंड्या मंहगे साबित हुए। चहल के सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं होने के कारण पांच गेंदबाजों की ‘थ्योरी’ में हार्दिक के चार ओवर काफी अहम हो जाते हैं। अगर वह चले तो ठीक है और नहीं चले तो टीम का नुकसान तय है। ऐसे में श्रीलंका के खिलाफ जडेजा की जगह बुलाए गए अक्षर पटेल को संतुलन प्रदान करने के लिये अंतिम एकादश में शामिल किया जा सकता है। आवेश खान पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले अस्वस्थ थे, वह तीसरे विशेषज्ञ तेज गेंदबाज के तौर पर टीम में वापसी कर सकते हैं।

IND vs SL Asia Cup 2022 India vs Sri Lanka Super Four Match 3 Dubai do or die match for Team India
ऋषभ पंत और राहुल द्रविड़ - फोटो : सोशल मीडिया
प्रयोगों का दौर अभी भी जारी
मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने जोर दिया था कि भारत विश्व कप से पहले अपनी सर्वश्रेष्ठ अंतिम एकादश के साथ खेलने की कोशिश करेगा लेकिन रोहित शर्मा की टीम का प्रयोग करना जारी है। टीम में ‘ऋषभ पंत बनाम दिनेश कार्तिक’ बहस जारी है। टीम प्रबंधन ने पाक के खिलाफ तमिलनाडु के विकेटकीपर बल्लेबाज की जगह दीपक हुड्डा को खिलाया। वहीं कार्तिक को पहले दो मैचों में बमुश्किल से बल्लेबाजी का मौका मिला।
विज्ञापन

IND vs SL Asia Cup 2022 India vs Sri Lanka Super Four Match 3 Dubai do or die match for Team India
केएल राहुल,रोहित शर्मा और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
शीर्ष क्रम पर रहेगा दारोमदार
पाकिस्तान के खिलाफ सकारात्मक चीज यह रही कि शीर्ष क्रम ने शानदार प्रदर्शन किया। रोहित, केएल राहुल और विराट कोहली ने आक्रामकता दिखाते हुए भारत को तेज शुरूआत दिलाई। कोहली के आलोचक एशिया कप में उनके लगातार दूसरे अर्धशतक के बाद अब चुप हो सकते हैं। वह भले ही अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं हों, लेकिन रविवार को उन्होंने संकेत दिया कि वह इस ओर बढ़ रहे हैं। श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में कोहली और दोनों सलामी बल्लेबाजों से पहली ही गेंद से तेज तर्रार बल्लेबाजी की उम्मीद करनी होगी।

IND vs SL Asia Cup 2022 India vs Sri Lanka Super Four Match 3 Dubai do or die match for Team India
दसुन शनाका - फोटो : सोशल मीडिया
लगातार दो जीत से श्रीलंका के हौसले बुलंद
शुरुआती मुकाबले में करारी हार के बाद श्रीलंका ने बांग्लादेश और अफगानिस्तान करीबी मुकाबलों हराकर अपने अभियान को पटरी पर ले आई है। तीसरे नंबर के बल्लेबाज चरित असालंका को छोड़कर श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने प्रभाव डाला है। बांग्लादेश के खिलाफ कप्तान दसुन शनाका और कुसाल मेंडिस और अफगानिस्तान के खिलाफ धनुष्का गुणतिलके और भानुका राजपक्षे प्रभावी पारियां खेलीं। 

कोच क्रिस सिल्वरवुड की टीम अब राहत की सांस ले सकती है कि वह किन्ही भी परिस्थितियों में जीत हासिल कर सकती है। यही कारण है कि भारत को श्रीलंका से सतर्क रहना होगा। शनाका ने अफगानिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद कहा था कि ड्रेसिंग रूम में जज्बा बना हुआ है। उन्हें लगता है कि वे बतौर टीम किसी भी लक्ष्य का पीछा कर सकते हैं।

टीमें इस प्रकार हैं :
भारत:
 रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, हार्दिक पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, रवि बिश्नोई, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, दिनेश कार्तिक, आवेश खान, अक्षर पटेल और रविचंद्रन अश्विन।

श्रीलंका: दसुन शनाका (कप्तान), धनुष्का गुणतिलके, पाथुम निसांका, कुसाल मेंडिस, चरित असलंका, भानुका राजपक्षे, आशेन बंडारा, धनंजय डी सिल्वा, वानिंदु हसरंगा, महीश तीक्षणा, जेफ्रे वांडरसे, प्रवीण जयविक्रमा, चमिका करुणारत्ने, दिलशान पाथिराना, नुवानिंदु फर्नांडो और दिनेश चांदीमल।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed