फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SL Ashwin and Shreyas iyer chat gose viral after team india record win and Iyer record inning

IND vs SL: भारत की शानदार जीत के बाद वायरल हुई अश्विन और श्रेयस की बातचीत, बेंगलुरु टेस्ट में बनाया रिकॉर्ड

Mon, 14 Mar 2022 09:45 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 14 Mar 2022 09:45 PM IST
सार

भारत की जीत के बाद श्रेयस अय्यर और रविचंद्रन अश्विन के बीच हुई एक साल पुरानी बातचीत का विडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। श्रेयस ने इस मैच में दोनों पारियों में अर्धशतक लगाया था। 
 

विज्ञापन
IND vs SL Ashwin and Shreyas iyer chat gose viral after team india record win and Iyer record inning
रविचंद्रन अश्विन और श्रेयस अय्यर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बेंगलुरु टेस्ट में भारत ने श्रीलंका को 238 रन से हराकर सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली। इस मैच में भारत के श्रेयस अय्यर ने शानदार बल्लेबाजी की और दोनो पारियों में अर्धशतक लगाया। इसके साथ ही श्रेयस पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए, जिन्होंने किसी डे-नाइट टेस्ट की दोनों पारियों में 50 से ज्यादा रन बनाए हों। उन्होंने पहली पारी में 92 और दूसरी पारी में 67 रन बनाए। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। 
विज्ञापन


अय्यर ने अब तक चार टेस्ट खेले हैं और सात पारियों में 55.43 के औसत से 388 रन बना चुके हैं, जिसमें एक शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं। उनके इस शानदार प्रदर्शन के बाद अय्यर और अश्विन की एक साल पुरानी चैट वायरल हो रही है। 
विज्ञापन


साल भर पहले अश्विन से क्या बोले थे अय्यर
आईपीएल 2021 की शुरुआत से पहले अय्यर ने अश्विन से उनके यूट्यूब चैनल के शो डीआइएस विथ अश्विन में बातचीत की थी। इस दौरान उन्होंने अपने घरेलू रिकॉर्ड और प्रदर्शन पर खुलकर बात की थी। उस समय तक अय्यर ने भारत के लिए कोई टेस्ट मैच नहीं खेला था। तब अय्यर ने कहा था कि जब उन्होंने क्रिकेट खेलना शुरू किया था तब उनका पहला उद्देश्य टेस्ट क्रिकेट खेलना ही था। उनका प्रथम श्रेणी रिकॉर्ड शानदार है। उन्होंने आक्रामक बल्लेबाजी की है, लेकिन उन्हें अब तक मौका नहीं मिला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




अय्यर ने उस समय तक डेब्यू नहीं किया था, लेकिन बल्लेबाज को रन आउट किया था। धर्मशाला में विराट के चोटिल होने के बाद वो फील्डिंग करने के लिए मैदान में आए थे और रन आउट किया था। उस समय तक यही टेस्ट क्रिकेट में श्रेयस की सबसे बड़ी उपलब्धि थी। 


डेब्यू मैच में जमाया शतक
श्रेयस ने साल 2021 में अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की थी। कानपुर टेस्ट में विराट उपलब्ध नहीं थे और अय्यर को उनकी जगह खेलने का मौका मिला था। इस मैच में उन्होंने बेहतरीन शतक लगाया था। वो 16वें भारतीय बने थे, जिन्होंने अपने पहले मैच में ही शतक लगाया था। इसके बाद उन्हें रहाणे की जगह श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मौका मिला और अपने पहले डे-नाइट टेस्ट में ही अय्यर ने कमाल की बल्लेबाजी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed